Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची (Jharkhand Budget 2024)। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2024-25 की सराहना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जन आकांक्षाओं का बजट है। राज्य सरकार ने जनता के विश्वास एवं उम्मीद के अनुरूप बजट बनाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मंगलवार 1 लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। हमारी सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देने का कार्य किया है। बजट में किसानों की ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर…

Read More

बलरामपुर। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत तीन दिवसीय शहीद कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें कंचननगर की टीम ने धनगांव को हराकर जीत हासिल की. पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा शहीद जवानों के परिजनों को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया. बलरामपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन ग्राउंड सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. आज मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में कंचननगर की टीम ने धनगांव को हराकर जीत हासिल की. ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा बढ़ावा बलरामपुर जिले में पुलिस विभाग…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज में सोमवार को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय दिव्यांग प्रशिक्षण एवं आंकलन शिविर आयोजित किया गया जिसमें बलरामपुर से आए हुए चिकित्सकों की टीम के द्वारा नब्बे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और करीब पचास दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर ट्राय सायकल एमआर लर्निंग कीट कान की मशीन सहित अन्य उपकरण वितरण किया गया ताकि दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई-लिखाई में कोई समस्या न हो और उन्हें बेहतर शिक्षा मिल सके. इस दौरान बीईओ सदानंद कुशवाहा बीआरपी पिंकी यादव जनपद उपाध्यक्ष बीडीलाल गुप्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष गुप्ता, पार्षद उमेश…

Read More

हजारीबाग। राष्ट्रसंत आचार्य शिरोमणि श्री विद्यासागर जी महाराज ने विगत 18 फरवरी को डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ में सल्लेखनापूर्वक देहपरिवर्तन किया। आज 25 फरवरी दिन रविवार को संपूर्ण भारत वर्ष में आचार्य विद्यासागर के प्रति विनांजलि समर्पित की गई। इसी क्रम में श्री दिगंबर जैन भवन हजारीबाग में भी विनयांजलि सभा रखी गई। सर्वप्रथम मंगलाचरण के बाद सांसद जयंत सिन्हा, सिमरिया विधायक किशुनदास, जैन समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी, महामंत्री पवन अजमेरा, भैया अभिमन्यु, मुन्ना सिंह ने भगवान महावीर स्वामी का चित्र अनावरण एवं आचार्य विद्यासागर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विनयांजलि सभा का आरंभ किया। सिख, अग्रवाल, खंडेलवाल,…

Read More

मुंबई (Pankaj Udhas Passes Away)। अपनी जादुई आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे 72 साल के थे। यह जानकारी उनके बेटी ने दी है। उन्होंने मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। पंकज उधास के निधन से संगीत जगत में शोक छा गया है। फिल्म नाम में ‘चिठ्ठी आई है…’गाना से पंकज उदास चर्चा में आए थे। ”चांदी जैसा रंग हो तेरा सोने जैसा बाल..” गजल गाने वाले पंकज उधास की आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है। (Pankaj Udhas Passes Away) पंकज की बेटी नायब उधास ने…

Read More

रायपुर (Amrit Bharat Inaugration)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। वे दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगभग 41 हजार करोड़ रुपये की लगभग 2000 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ में लगभग 27 सौ करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। (Amrit Bharat Inaugration) इसके अलावा 83 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर सांसद सुनील सोनी समेत विधायक भी मौजूद रहेंगे। Amrit Bharat Inaugration: वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे पीएम मोदी…

Read More

झुमरीतिलैया, अरुण सूद (PM Modi In Dhanbad)। भारतीय जनता पार्टी कि बैठक केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास में हुई । बैठक कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी तथा संचालन जिला महामंत्री राजकुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव, कोडरमा जिला प्रभारी अभिमन्यु प्रसाद उपस्थित हुए। बालमुकुंद सहाय ने कहा आप सभी पंचायत के संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ मंडल अध्यक्ष योजना बनाएं, की सभी बूथों से कम से कम 25 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होनी चाहिए। पूरे जिले से 15000 कार्यकर्ताओं को…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के (पारा शिक्षक) सम्प्रति सहायक अध्यापक अपनी मांगों व अन्य मुद्दों को लेकर मुंन्द्रिका कुंज हज़ारीबाग में जिला अध्यक्ष चंदन मेहता की अध्यक्षता में बैठक की गई l बैठक का संचालन जिला सचिव शंकर प्रसाद के द्वारा किया गयाl इसी क्रम में दिनांक 19/ 12/ 2023 दिन मंगलवार को राज्य कमेटी के निर्णय के आलोक में जिले के तमाम सहायक अध्यापक अपने विद्यालय प्रधान से अपनी निजी छुट्टी आकस्मिक अवकाश लेकर घेराव कार्यक्रम में शरीक हुए थे जिला शिक्षा अधीक्षक हजरीबाग के द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर ऑनलाइन छुट्टी लेने का बहाना बता कर ऑफलाइन छुट्टी लेने…

Read More

हजारीबाग (Hazaribag News)। हजारीबाग परिसदन भवन में रविवार आजसू पार्टी की हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक आजसू पार्टी के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह केन्द्रीय प्रवक्ता विकास राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंच संचालन केन्द्रीय सदस्य विजय वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी नमन कुमार ठाकुर उपस्थित हुए तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता केन्द्रीय समिति सदस्य आनन्द सिंह, केन्द्रीय सचिव सिद्धार्थ शंकर राय, महिला मोर्चा की केन्द्रीय सचिव संगीता बारला उपथित हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सह केन्द्रीय…

Read More

हजारीबाग (Gautam Buddha College)। ऐ वक्त रूक जा, थम जा, ठहर जा, वापस जरा दौड़ पीछे…। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में रविवार को भावनाओं का ज्वार फूट रहा था। कोई भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष शीश नमन कर रहा था, तो कोई विशाल मैदान में पुराने साथियों के साथ चहलकदमी कर रहा था। एक छात्रा कॉमन रूम में सहायक प्राध्यापकों संग कॉलेज में बीते काल की स्मृतियों का वर्णन कर रही थी, तो कुछ छात्राएं प्राचार्य से आशीर्वाद ले रही थीं। कुछ छात्र घूम-घूम कर कक्षाएं देख रहे थे और पुरानी यादों को ताजा कर रहे…

Read More