- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
- नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक दुकान को लगा गया चूना
- Pakur : महेशपुर में दिखी दुर्लभ ‘कस्तूरी बिल्ली’, रिहायशी इलाके से वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के आईजी रामगोपाल गर्ग ने साइबर अपराध को रोकने गूगल को नोटिस भेजा है। नोटिस में लिखा है कि लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग गूगल प्लेटफार्म का उपयोग करते हैं। इसलिए गूगल को ऐसे फर्जी कस्टमर केयर नंबरों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं आईजी ने गूगल से नोटिस का जवाब भी मांगा है। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग ने बुधवार 15 मई को गूगल के नोडल अधिकारी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि गूगल सर्च पेजों पर प्रदर्शित फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के कारण ही लोग…
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को आजमगढ़ में भाजपा सांसद व प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोई माई का लाल सीएए को खत्म नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस ने सीएए के नाम पर झूठ फैलाया। पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास किया। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं जिस दिन मोदी जायेगा यह सीएए भी जायेगा। देश का हर नागरिक जान गया है कि वोट बैंक की राजनीति कर हिन्दू…
मुंबई। जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल की कैंसर पीड़ित पत्नी अनीता गोयल का आज तड़के लगभग तीन बजे मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई में होगा। परिवार में दो संतान नम्रता और निवान गोयल हैं। आखिरी समय में उनके पति नरेश गोयल उनके साथ रहे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद नरेश गोयल को छह मई को अपनी पत्नी से मुलाकात के लिए सशर्त अंतरिम जमानत मिली थी। हाई कोर्ट ने उनके मुंबई से बाहर जाने पर रोक लगाते हुए जमानत दी थी। उल्लेखनीय है कि नरेश गोयल खुद…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन को अभिशाप बताया है। उन्होंने इसके पीछे भाजपा सरकार की विफलता करार दिया है। उन्होंने सरकार के मुफ्त राशन को चुनावी जीत के लिए इस्तेमाल करने पर गरीबों को मजाक उड़ाने वाला बताया है। मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट कर कहा कि देश के लोगों को बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन आदि के अभिशाप से मुक्त करना तो दूर उन्हें रोक पाने में विफलता के कारण गरीबों को थोड़ा राशन देने को भी भाजपा…
नई दिल्ली। ऑनलाइन और ऑफलाइन शैक्षणिक संस्थान फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) के विद्यार्थियों ने इस साल आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संस्थान के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 फीसद से अधिक और 200 से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। पीडब्ल्यू की विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वोच्च रैंक हासिल करने वालों में दिव्या कटारिया (99 प्रतिशत), कौस्तुव आइच (98.8 प्रतिशत), सुवोजीत सेनगुप्ता (98.8 प्रतिशत), अमाव गुप्ता (98.2 प्रतिशत), रितिका गुप्ता (98.2 प्रतिशत), आशीष कुमार (98.2 प्रतिशत), आजाद अंसारी (97.8 प्रतिशत), शांभवी (97.8 प्रतिशत), शशांक शेखर (97.6 प्रतिशत), आयुषी गुप्ता (97.4 प्रतिशत),…
इंदौर। इंदौर के पास बेटमा में बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक कार टायर फटने के बाद खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल है। मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। शवों को बेटमा के अस्पताल लाया गया है। जहां आज (गुरुवार) सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। जानकारी अनुसार घटना बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाबिल्लोद हाइवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास रात करीब 10.30 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त…
भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। इस बार मप्र में मानसून तय समय पर पहुंचने के आसार है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने देर रात मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय पर यानी 20 जून या उसके आसपास भोपाल पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले इसके मप्र में दाखिल होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इनमें 104 से 106%…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरूवार को) झारखंड के हजारीबाग और कोडरमा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रातः 10.20 बजे झारखंड के हजारीबाग लोकसभा के जेल मैदान छतरे, बरही में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11.40 बजे कोडरमा लोकसभा के पिपचो ग्राउंड जयनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर तीन बजे ग्वालियर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/chief-minister-expressed-grief-over-the-death-of-three-madhya-pradesh-devotees-stuck-in-traffic-jam-in-gangotri/
भोपाल। मध्य प्रदेश से चारधाम यात्रा पर गए तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृत तीनों श्रद्धालु अलग-अलग शहर इंदौर, सागर और नीमच के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इन श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि चार धाम यात्रा पर गए मध्यप्रदेश के तीन श्रद्धालुओं के हार्ट अटैक के कारण असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर…
भुवनेश्वर। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने बुधवार रात चल रहे फेडरेशन कप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। चोपड़ा ने 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता डीपी मनु ने 82.06 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उत्तम पाटिल ने 78.39 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। हालांकि एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना पोडियम स्थान हासिल नहीं कर सके। नीरज ने फाइनल में 82 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की। हालाँकि,…