- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
- नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक दुकान को लगा गया चूना
- Pakur : महेशपुर में दिखी दुर्लभ ‘कस्तूरी बिल्ली’, रिहायशी इलाके से वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोडरमा, अरुण सूद। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की सांगठनिक बैठक का आयोजन झुमरी तिलैया शहर के होटल रॉयल पैलेस में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों ने समाज के इष्टदेव संत नरहरि दास जी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समाज के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी मंचासिन अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र के साथ प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बोरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में शुक्रवार को झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र के माध्यम से बताया गया है कि विभिन्न जन संवादों के माध्यम और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त सूचना के बाद वर्तमान लोकसभा चुनाव में आपके जरिये राजमहल लोकसभा क्षेत्र से नामांन कर गठबंधन धर्म के विपरित कार्य किया गया है। साथ ही पार्टी के कार्यकताओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वजह से आपको पार्टी के सभी…
बलरामपुर। जिले के सनावल थाना क्षेत्र के इंद्रावतीपुर में महिला का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के पिता ने पति और ससुर पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक मृतिका रूपा की शादी साल 2017 में इंद्रावतीपुर गांव में दिनेश साव के साथ हुई थी। दोनो के तीन बच्चे भी हैं। दिनेश आए दिन दारू पीकर घर आता था इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा विवाद भी होता था। गुस्से में वह अपनी पत्नी रूपा के साथ मारपीट करता था। इस मामले में मृतिका के…
रांची। अपर न्यायायुक्त अरविन्द कुमार की अदालत ने शुक्रवार को नीलू लकड़ा हत्याकांड के आरोपित शशि महतो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई छोटू लड़का के आरोप को साबित करने के लिए नौ गवाह कोर्ट के समक्ष पेश किये थे। लेकिन सभी गवाह और पुलिस द्वारा पेश किये गये साक्ष्य यह साबित करने के नाकाम रहे कि नीलू लकड़ा की हत्या शशि ने करवाई थी। केस दर्ज होने के बाद से शशि महतो जेल में बंद है।आरोपित शशि महतो की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की। नीलू लकड़ा की हत्या…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल का दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देररात एम्स में मेडिकल चेकअप करवाया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, स्वाति मालीवाल को मेडिकल चेकअप के लिए एम्स ले जाया गया। करीब दो घंटे वो यहां रहीं और तड़के करीब 3 बजकर 26 मिनट पर उनकी गाड़ी को एम्स से बाहर निकलते देखा गया। वो सुबह चार बजे अपने आवास पहुंचीं। वो गाड़ी से उतरीं। उन्हें लंगड़ाते हुए चलते देखा गया। पुलिस सूत्रों के…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव को एक बार फिर नोटिस जारी कर शनिवार को पेश होने को कहा है। अगर वे कल भी पेश नहीं होते तो आयोग के सदस्य उसके घर जाकर उनसे सवाल जवाब करेंगे। शुक्रवार को उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पेश होना था लेकिन वे पेश नहीं हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा, “जब हमने सोशल मीडिया पर यह देखा तो…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इस साल की 16 मई सबसे गरम रही। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। गुरुवार इस मौसम का सबसे गरम दिन दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज और कल तापमान इससे भी ऊपर चले जाने का पूर्वानुमान जारी किया है। शनिवार को लू चलने का भी पूर्वानुमान भी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन में अभी तक का सर्वाधिक है। इससे पहले आठ मई को…
साहिबगंज/दुमका। राज्य के संताल परगना में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर ठनका गिरने से साहिबगंज जिले के तीनपहाड़, राजमहल, मंडरो व तालझारी तथा दुमका के चिरुडीह गांव में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी। मरनेवालों में दो महिलाएं एवं एक बच्ची भी है। बताया जाता है कि राजमहल थाना क्षेत्र के पिपरजोरिया कल्याणचक गांव में संतोष उरांव की दो बेटियां अनिता कुमारी (13) एवं रुमझुम कुमारी (11) मवेशी चरा रही थी। तभी अचानक आसमानी बिजली गिरने से दो बहनें बेहोश हो गयी। आसपास के लोगों ने उठाकर दोनों को…
बलरामपुर। रामानुजगंज में कन्हर नदी पर वाटर स्टोरेज के लिए बनाए गए एनीकट का गेट खराब होने के कारण पानी लीकेज होने से शहर में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जल संसाधन विभाग के द्वारा एनीकट का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. एनीकट के गेट का कराया जा रहा मरम्मत कार्य इस मामले में कन्हर नदी एनीकट में चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान मौके पर मौजूद सब इंजीनियर विरेन्द्र पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनीकट में मरम्मत कार्य की जरूरत थी इस वजह से एनीकट के गेट के साइड में टूटने की वजह…
बॉलीवुड। एक्ट्रेस राखी सावंत की दो दिन पहले अचानक हालत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राखी की अस्पताल की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। राखी के पूर्व पति रितेश सिंह ने उनकी बीमारी को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। एक इंटरव्यू में रितेश ने बताया कि राखी को पेट और सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रितेश का दावा है कि कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टरों को राखी के गर्भाशय में ट्यूमर मिला है। डॉक्टरों को शक है कि राखी को कैंसर है…