Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान रामगढ़ जिले में 12 महिला बूथ बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर महिला कर्मचारी ही मतदान कार्य को संपन्न कराएंगी। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से रविवार को सभी महिला कर्मचारियों को ईवीएम के साथ रवाना किया गया। इस दौरान कई महिला कर्मचारियों ने चुनाव कार्य के लिए चुने जाने पर खुशी जाहिर की। ईवीएम के साथ रवाना हुई निहारिका कुशवाहा ने कहा कि उन्हें चुनाव कराने के लिए चुना गया है, इसकी उन्हें काफी खुशी है। आज वह पूरी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो रही है। उनके जैसे 12 टीमें…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। राज्य के कोडरमा संसदीय क्षेत्र में 20 मई को मतदान होना है, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। विगत चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत हासिल करने वाली भाजपा की अन्नपूर्णा देवी के लिए इस बार जीत की राह आसान नहीं है। दरअसल, भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा से ठोकर खाने के बाद कोडरमा संसदीय क्षेत्र से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश वर्मा भाजपा के लिए परेशानी का सबब बने हैं। लिहाजा इस बार यहां त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। कोडरमा संसदीय क्षेत्र में भंडारो गांव ने भाजपा की इस इलाके में नींव रखी थी। भंडारों के रीतलाल…

Read More

गोड्डा। जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुवार दिकवानी गांव में शनिवार रात में सोए दो बहनों को जिंदा जलाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। घटना में एक आठ माह की गर्भवती महिला निशा देवी की घटनास्थल पर ही झुलस कर मौत हो गई जबकि उसकी बहन पायल कुमारी (14) को गंभीर स्थिति में गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने अपने दामाद विकास बगवै पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से 34.50 लाख के गांजा के साथ तीन महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में बिंदु देवी, उर्मिला देवी, टेत्तरी देवी शामिल है। तीनों बिहार के भभूआ और कैमूर के रहने वाले है। आरपीएफ ने रविवार को बताया कि रांची मंडल के सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के जरिये बनाई गई फ्लाइंग टीम ने यह कार्रवाई की है। हटिया रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान तीन महिला को बैग के साथ संदिग्ध तरीके से बैठे हुए देखा। संदेह के आधार बैग की जांच करने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह उत्तर प्रदेश और बिहार में पार्टी के प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज झारखंड में एक और पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे 11 बजे झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी रैली के बाद पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज 12.45 बजे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और दोपहर ढाई बजे पश्चिम…

Read More

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना में रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। संजय सेठ पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला दर्ज अरगोड़ा सीओ ने चुटिया थाना में दर्ज कराया है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शुक्रवार को चुटिया में रोड शो हुआ था। इस मामले में डीएसपी सिटी कुमार वेंकटेश रमन ने कहा कि संजय सेठ के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उनपर सीओ अरगोड़ा ने आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पूरे मामले की…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के इचाक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा में 22 बटालियन एनसीसी कैडेटों का 10 दिनों का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। यह शिविर 9- 18 मई तक आयोजित किया गया। इस शिविर में 502 ब्वायज कैडेट्स ने हर्ष और उल्लास से भाग लिया। शिविर में उन्हें मानसिक, शारीरिक एवं संपूर्ण विकास के लिए ट्रेनिंग दी गई। प्रोग्राम के तहत अनुशासन से रहना सिखाया गया। कमान अधिकारी हरमीत सिंह ने ओपनिंग एड्रेस में केडेट्स को आश्वासन दिया कि इस शिविर से कैडेट्स कुछ न कुछ अवश्य सीख कर जाएं ताकि मजबूत इच्छाशक्ति के स्वामी बनें। आत्मविश्वास…

Read More

रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने शनिवार को साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा कुमार साहा की ओर से निचली अदालत में सशरीर उपस्थिति से छूट संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। मामले में कृष्णा साहा को हाई कोर्ट से सात दिसंबर, 2023 को जमानत मिल चुकी है। उसके खिलाफ अब ईडी कोर्ट में आरोप गठन हो चुका है। पांच जुलाई, 2023 को दस घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित कृष्णा के ठिकाने पर जुलाई…

Read More

नूंह। नूंह में एक बस में आग में आग लगने से कम से कम आठ श्रद्धालुओं के हताहत होने की आशंका है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस हादसे में झुलसे लोगों की संख्या लगभग 30 से 40 हो सकती है। जिला प्रशासन ने हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। झुलसे यात्रियों को गुरुग्राम भेजा रहा है। जिला प्रशासन ने ऑन कॉल ड्यूटी सभी डॉक्टरों विशेषकर सर्जनों को तुरंत दुर्घटनास्थल पहुंचना होगा। यह हादसा देररात का बताया जा रहा है। (विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है)

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। कोडरमा लोकसभा के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे। 20 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान की तैयारी के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से परिसदन सभागार में प्रेस वार्ता किया गया और तैयारी के बाबत जानकारी दी गई।  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि जिले के कई बूथ अलग-अलग थीम पर आधारित होंगे, जहां पर्यटन केंद्रों की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही ग्रीन बूथ और प्लास्टिक मुक्त बूथ…

Read More