- जब एक माह का राशन बांटना ही चुनौतीपूर्ण, तब तीन माह का एकमुश्त वितरण कैसे होगा संभव?
- 1 अप्रैल से देशभर में बड़े बदलाव: टैक्स नियम बदले, टोल-गैस महंगी; छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सस्ती
- नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह
- ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान का अंतिम दिन, 93 हथियार, 7.2 किलो सोना, 2.90 करोड़ नकद सहित 25 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
- Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में विवाद बना जानलेवा, हजारीबाग में युवक की चाकू मारकर हत्या
- नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में बैठकों की अनदेखी पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से की हस्तक्षेप की मांग
- जमशेदपुर में दिनदहाड़े 22 लाख के गहने चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक दुकान को लगा गया चूना
- Pakur : महेशपुर में दिखी दुर्लभ ‘कस्तूरी बिल्ली’, रिहायशी इलाके से वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। रांची के हातमा स्थित सरना स्थल में मुख्य पाहन जगलाल पाहन के आवास में रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी संगठनों, सामाजिक अगुआ और विभिन्न मौजा के पाहनों की बैठक हुई।इस दौरान भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और रांची लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजय सेठ ने मुख्य सरना पूजा स्थल में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्य पाहन जगलाल पाहन से जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य पाहन जगलाल ने किया। प्रत्येक संगठन के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद 25 मई को लोकसभा चुनाव के…
चतरा। देश में पांचवें और झारखंड के दूसरे चरण के मतदान के दौरान सोमवार को चतरा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर बाद तीन बजे तक 58 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह दिखा। महिलाएं घर की देहरी लांघकर मतदान केंद्र तक पहुंची और कतारबद्ध होकर मताधिकार का प्रयोग किया। कई स्थानों पर महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर बूथ तक पहुंची थी। उमस और गर्मी भरे माहौल में मतदाता सुबह 6.30 बजे से ही मतदान केंद्रों में वोटिंग के लिए कतार में लगने लगे थे। पहले मतदान फिर जलपान का अनुसरण कर महिलाएं मतदान के लिए…
रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित महावीर प्रसाद रूगंटा और राकेश कुमार सिंघानिया के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों के खिलाफ 27 मई को आरोप गठन की तिथि निर्धारित की है। आरोपितों के डिस्चार्ज पिटीशन को अदालत ने पूर्व में खारिज कर दिया है। इन दोनों पर 4.33 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। ईडी ने पहले ही इस मामले में 4.10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। दोनों पर लौह अयस्क की तस्करी के लिए फर्जी चालान पर ट्रांसपोर्टेशन…
नई दिल्ली। आम चुनाव के पांचवें चरण में आज सुबह आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा की पांच, बिहार की पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर की एक, लद्दाख की एक सीट शामिल हैं। इस चरण का मतदान पूर्ण होते ही राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, चिराग पासवान, राजीव प्रताप रूडी, रोहिणी आचार्य, उमर अब्दुल्ला और पीयूष गोयल जैसे दिग्गजों का भविष्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। पांचवें चरण के साथ कुल 428 सीटों पर चुनाव संपन्न हो…
रांची। राजधानी रांची में रविवार को दोपहर दो बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी पड़े। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। राज्य में 25 मई तक गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। झारखंड के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं। 23 मई को राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती…
कोडरमा, अरुण सूद। जिले की धड़कन कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बैठ कर डॉक्टर व अस्पताल कर्मी पर घोर लपरवाही बरतने की बात कह कर जमकर बवाल किया। आरोप है कि सदर अस्पताल कोडरमा में प्रसव के लिए आई एक महिला की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हो गयी है। प्रसव के बाद प्रसूति महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। दरअसल हजारीबाग जिले के बरकट्ठा बरकनगांगो निवासी राहुल यादव अपनी 24 वर्षीया पत्नी काजल…
बोकारो। झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने रविवार को चंदनकियारी में धनबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अनुपमा सिंह को इतने वोटों के अंतर से जिताइये कि जेल का ताला खुल जाये और हेमंत सोरेन छूट जाएं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि धनबाद और बोकारो में सीधे-साधे लोग रहते हैं। ऐसे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, टाइगर की जगह जंगल में है और जंगल में ही टाइगर को कैद कर रख दिया जाएगा। कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह ने लोगों…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम से ठीक पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लिखा है कि पूर्वी सिंहभूम में उनके साथ स्थानीय संगठन के जरिए सुनियोजित तरीके से अपमानित किया जा रहा था और उन्हें कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा था। उनके समर्थकों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा था। कुणाल ने लिखा है कि इसकी सूचना उन्होंने पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को दी थी। साथ ही इसकी जानकारी प्रदेश संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी को भी दी थी। उन्होंने लिखा है…
देहरादून। चारधाम मंदिर परिसरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील बनाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पुलिस विभाग ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। जिसमें साफ किया गया है कि कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में रील बनाता यदि देखा गया तो उसके विरुद्ध उपद्रव की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई को सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसओपी के तहत मंदिर परिसरों में भीड़ हो जाने से श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने…
प्रयागराज। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रयागराज के सोरांव में रविवार को एक चुनावी जनसभा में कहा कि इंडी गठबंधन देश को आगे नहीं बढ़ा सकता। ये अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं। शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। ममता अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। शाह ने कहा कि इलाहाबाद के युवाओं का भला केवल प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। जो नेता अपने बेटे-बेटियों के…