- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
अश्लील गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी, पीड़ित पत्रकार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग
बलरामपुर। जिले के विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक पत्रकार को गाली-गलौच और धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित अमजद ने मामले की लिखित शिकायत विजय नगर पुलिस से किया है और रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी किया है. पीड़ित पत्रकार अमजद ने अपनी शिकायत में लिखा है कि समीउल्लाह भैंस खरीदी-बिक्री का काम करता है. आवेदक अमजद ने 23 मई से पहले समीउल्लाह को समझाया था कि वह भैंस की खरीदी-बिक्री का काम न करे इसी से गोकशी होता है इस पर समीउल्लाह काफी भड़क गया और आवेदक को यह कहते हुए धमकी…
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भाजपा कोटे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल से कोई नेता केंद्रीय मंत्री नहीं बन पाया है। केवल रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में दस साल बाद वापसी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में रालोद कोटे से जयंत सिंह को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। इस तरह से रालोद की दस साल बाद केंद्र सरकार में वापसी हुई…
कोडरमा, (अरुण सूद, विष्णु पांडेय)। स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी लगातार दूसरी बार सांसद बनकर नरेंद्र मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री भी बनी हैं। अब एक बार फिर स्थानीय लोगों के साथ ही झारखंड के लोगों की अपेक्षाएं बढ़ी हैं। लगातार दूसरी बार जीता लोकसभा चुनाव कोडरमा लोकसभा सीट से इस बार भाजपा की अन्नपूर्णा देवी ने 376240 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने महागठबंधन की ओर से भाकपा माले प्रत्याशी विनोद सिंह को पराजित किया। इसके पहले 2019 में भी कोडरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अन्नपूर्णा देवी ने परचम लहराया था। उन्होंने तब जेवीएम…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू ढंग से संचालित हो रही है। हर रोज चारों धामों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। 10 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 100 यात्रियों की मौत हो चुकी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से रविवार को सचिवालय स्थित कंट्रोल रूम से तीर्थयात्रियों की मौत की रिपोर्ट जारी की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, कपाट खुलने के बाद से अब तक केदारनाथ…
खूंटी। झारखंड अलग राज्य आंदोलन की बुनियाद रखने वाली झारखंड पार्टी, जिसके कभी बिहार विधानसभा में 32 विधायक हुआ करते थे, उसी झारखंड पार्टी के समक्ष आज अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। 1952 से 1972 तक खूंटी सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में झारखंड पार्टी एकछत्र राज्य हुआ करता था। उसके उम्मीदवारों ने लगातार जीत हासिल की थी। खूंटी खासकर तोरपा, कोलेबिरा जैसे विधानसभा क्षेत्र में दूसरी पार्टियों के चुनाव प्रचार वाहन तक नहीं जाते थे। वहीं मारंग गोमके जयपाल सिंह और बाद में एनई होरो की एक आवाज से पूरा गांव एकजुट हो जाता था, आज उसी पार्टी के…
रांची। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। पहली दुर्घटना जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र रारहा के के पास हुई है, जहां तेज गति से जा रहे बाइक सवार ने टर्बो ट्रक में टक्कर मार द, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं दूसरी दुर्घटना जिले के मांडर थाना क्षेत्र के हातमा जंगल के पास की है, जहां तेज गति से जा रही एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि दो…
गोड्डा। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने हाथ में प्रेमी का नाम लिख कर फंदे से लटक गई। थाना क्षेत्र के गोढ़िया गांव में शुक्रवार को 28 वर्षीय विवाहित दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना को लेकर महिला के पति गणेश ठाकुर ने शनिवार को बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका खुलासा हाल ही हुआ था। गांव में पंचायती के एक महीने बाद ही महिला ने अपने हाथों में प्रेमी का नाम लिख कर अपने ही घर में…
लखनऊ। यूपी एसटीएफ की टीम ने महाराष्ट्र के एक बैंक से ढाई करोड़ रुपये का गोल्ड लोन फ्रॉड करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मूलरूप से जौनपुर निवासी गिरिजाशंकर तिवारी को लखनऊ खेवली हसनपुर के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ब्रांच का मैनेजर है। 2023 में महाराष्ट्र के ठाणे थाना क्षेत्र स्थित एक बैंक से ढाई करोड़ रुपये के गोल्ड लोन की घटना हुई थी। उसमें फरार ब्रांच मैनेजर गिरिजाशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी तलाश महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच लगी थी। उसकी लोकेशन…
पलामू। जिले के छत्तरपुर प्रखंड क्षेत्र के न्यू प्राथमिक विद्यालय चुरवाही के प्रभारी प्रधानाध्यापक जीतन सिंह का शव स्कूल के बरामदे में फंदे से लटका शनिवार सुबह बरामद किया गया। संदिग्ध स्थिति में शव विद्यालय से बरामद होने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। प्रधानाध्यापक जीतन सिंह का घर विद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छत्तरपुर के थाना प्रभारी राजेश रंजन मौके पर पहुंचे एवं पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। बताते चलें कि छत्तरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा पंचायत के अक्काबसा टोला के चुरवाही नव प्राथमिक विद्यालय के…
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है। सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने नौ जून को केंद्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र में पैराग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमानों जैसे उप-पारंपरिक हवाई…