- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
धनबाद (ED raid in Dhanbad)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गुरुवार को धनबाद के चार अलग- अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। ईडी ने स्वास्थ्य संविदा कर्मी रहे प्रमोद सिंह सहित अश्विनी शर्मा के यहां छापेमरी की। जानकारी के अनुसार इनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। ईडी की टीम ने प्रमोद सिंह के सरायढेला के सहयोगी नगर, भूली के अलग अलग आवासों सहित प्रमोद सिंह के कई ठिकानों पर छापेमरी चल रही है। (ED raid in Dhanbad) इनके साथ ही ईडी ने बाघमारा के अश्विनी शर्मा के आवास पर भी छापेमारी की है। ED raid in Dhanbad:…
रांची (Hemant Soren Oath News)। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को हेमंत सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद हेमंत सोरेन आज ही शाम पांच बजे राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बाद पद की शपथ लेंगे। फिलहाल, अकेले मुख्यमंत्री के तौर पर उनका ही शपथ ग्रहण होगा। मंत्रिमंडल का विस्तार और शपथ ग्रहण बाद में होगा। (Hemant Soren Oath News) हेमंत ने आज सुबह राज्यपाल से भेंट की तो कहा जा रहा था कि हेमंत सरकार का शपथ ग्रहण सात जुलाई को होगा लेकिन हेमंत सोरेन के आवास पर चली बैठक में…
जगदलपुर (Naxal History of Bastar)। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में विगत दो माह में सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के सबसे सुरक्षित इलाके में छह बड़े अभियान को सफलता पूर्वक अंजाम देते हुए अब तक कुल 67 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इसमें नक्सलियों के डिविजनल कमेटी स्तर के नक्सली कैडर के साथ ही महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोनल कमेटी के कैडर के बड़े नक्सली भी मारे गए हैं। दशकों से नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना रहा अबूझमाड़ अब सुरक्षा बल के निशाने पर है। नक्सलियों के खात्मे के लिए जहां लगातार कार्रवाई जारी है। बस्तर के नक्सल इतिहास में…
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कार्डियो थोरेसिक सर्जन और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की टीम ने 40 साल के एक युवक को जीवन दान दिया। टीम ने युवक के श्वास नली में पिछले 8 साल से पड़े 25 पैसे के सिक्के को सफलतापूर्वक निकाल लिया। प्रो.डॉ सिद्धार्थ लाखोटिया और प्रो.एसके माथुर के नेतृत्व में कार्डियो थोरेसिक सर्जन और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की टीम ने आपरेशन की पूरी प्रक्रिया महज 20 मिनट में पूरी की। मरीज अब ठीक है और प्रक्रिया के एक दिन के भीतर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। प्रो.डॉ. सिद्धार्थ लाखोटिया ने बताया कि वयस्कों में मजबूत कफ रिफ्लेक्स की उपस्थिति…
लखनऊ। हाथरस सत्संग त्रासदी में घायल पांच और लोगों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या बढ़कर 121 हो गई है। राहत आयुक्त कार्यालय ने कुछ देर पहले यह अपडेट दिया है। 24 घंटे पहले भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में हुई जनहानि से सारा देश शोकाकुल है। हाथरस जिले के रतीभानपुर पुलराई गांव में सत्संग त्रासदी के 24 घंटे बाद मरघट जैसा सन्नाटा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11 बजे रतीभानपुर पुलराई गांव का दौरा करेंगे। यहां से वह आगरा रवाना होंगे। गांव में सत्संग स्थल पर फॉरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वायड मौजूद…
बलरामपुर। रामानुजगंज में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के तरफ से संसद भवन में हिन्दू धर्म के बारे में दिए गए बयानों को लेकर पुतला दहन कर विरोध जताया है। पूरे प्रदेश में इस मामले को लेकर बजरंग दल के द्वारा राहुल गांधी का पुतला दहन किया जा रहा है। रामानुजगंज में लरंगसाय चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके बयानों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी किया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी के द्वारा संसद भवन में दिए गए…
बलरामपुर। सामाजिक संस्था छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के द्वारा बलरामपुर जिला अस्पताल के कैंपस में मुख्य वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें सामरी विधायक उद्धेस्वरी पैकरा ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के इस मुहिम की सराहना की। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने मे हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। मुझे मेरे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ये अवसर प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं…
बलरामपुर (Farmer Invention)। पेट्रोल के तेजी से बढ़ते दाम के बीच अगर आपको एक ऐसी ई साइकिल मिल जाए जो मात्र 20 रूपए में 100 किलोमीटर की दूरी तय करें, तो एक बार आपको भी यकीन नहीं होगा। लेकिन ऐसा कर दिखाया है बलरामपुर जिले के कृष्ण नगर गांव के किसान श्रीदम हलदार ने। उन्होंने अपने जुगाड़ से पढ़े लिखे इंजीनियरों को भी मात दे दी है। हलदार ने मोटरसाइकिल के पुराने कल-पुर्जे के साथ प्रयोग कर अपने दम पर इलेक्ट्रिक साइकिल बना दी। Farmer Invention: 20 रुपए की बिजली खर्च करने पर ई साइकिल देता है 100 का माइलेज…
रामगढ़। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरकाकाना रांची रेलखंड पर हेहल स्टेशन के पास गिरोह के हथियारबंद अपराधियों ने गोलीबारी की। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से पूरा इलाका दहल गया। अपराधियों की गोली से ठेकेदार ज्ञानेंद्र श्रीपाल कुरील घायल हो गए हैं। इसके साथ ही अपराधियों ने उनके भाई राघवेंद्र कुरील को भी लाठी डंडों से पीता है। घायल ज्ञानेंद्र श्रीपाल कुरील को इलाज के लिए रांची रोड स्थित पाली डॉग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक इलाज के बाद उन्हें खतरे से बाहर बता रहे हैं। ज्ञानेंद्र को कमर में गोली लगी है, जिसे निकालने…
हजारीबाग। डेंगू माह को लेकर जिला वीबीडी कार्यालय सदर अस्पताल, हजारीबाग की ओर से जन-जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में डॉ. कपिलमुनि प्रसाद, जिला वी.बी.डी. पदाधिकारी हजारीबाग ने इस जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शहरी क्षेत्र की सभी सहिया, बी.टी.टी. एवं ए.एन.एम.टी. स्कूल, की सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। जागरुकता रैली सदर अस्पताल परिसर से शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों में चलाया गया। डेंगू रोग से बचाव के लिए प्रसार-प्रसार के तहत सभी लोगों को पोस्टर और हैंडबिल देकर जागरूक किया गया। जिला वी.बी.डी. पदाधिकारी डॉ. कपिलमुनि प्रसाद ने बताया कि मानसून…