- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस मंगलवार को राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच पटरी से उतर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आज सुबह 3:43 बजे चक्रधरपुर मंडल के राजखरसवां पश्चिम आउटर और बड़ाबाम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास ट्रेन संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण स्टाफ और सहायक मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम), चक्रधरपुर के साथ मौके पर पहुंच गए। रेलवे मेडिकल टीम ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया और…
बलरामपुर, (छत्तीसगढ़)। प्रतिबंधित माओवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर बालाजी को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालाजी उर्फ सत्यनारायण यादव ने सामरी के बॉक्साइट माइंस के ठेकेदार को खदान बंद करने की धमकी देकर गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से कट्टा और कारतूस भी बरामद किया है। माइंस के कर्मचारियों के साथ की मारपीट, गाड़ियों को किया आग के हवाले मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीझरिया माइंस में प्रतिबंधित माओवादी संगठन ने धमकी भरा पर्चा फेंका था। संगठन के…
रांची। राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से लेकर रात तक सावन की दूसरी सोमवारी पर भक्तों का भीड़ रही। रांची के पहाड़ी मंदिर में लगभग 80 हजार भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। सुबह अहले तीन बजे पूरे सनातनी विधि-विधान से रुद्रा अभिषेक कर सेक्रेटरी मनीष रंजन, उपायुक्त राहुल सिन्हा, सदर अनुमंडल प्राधिकारी उत्कर्ष कुमार, रांची पहाड़ी विकास समिति के अध्यक्ष एनएन पांडेय, राजेश साहू, बादल सिंह के जरिये संयुक्त रूप से पूजा किया गया। पूजा के बाद अरघा लगा कर सभी भक्तो के लिए पट खोला गया। बोलबम के जयकारों से पहाड़ी मंदिर…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे सदन की कार्यवाही शुरूआत हंगामे के साथ हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तरफ से सदन के बाहर हंगामा किया गया। हंगामे के बीच प्रभारी मंत्री रामेश्वर उरांव ने 4833.39 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। 30 जुलाई को उस पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद बजट पास होगा। अनुपूरक बजट पेश होते ही विपक्ष के हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन मंगलवार 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। मुझे शर्म आती है कांग्रेस की सोच पर : विरंची नारायण इससे पहले एक तरफ सत्ता…
रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का धनबाद में सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। कुछ माह पहले ही उन्हें दिल्ली में इलाज के लिए ले जाया गया था। उस वक्त वह बाथरूम से गिर गये थे। बच्चा सिंह सूर्य देव सिंह के भाई थे। बिहार से अलग होकर जब झारखंड बना तो वह बाबूलाल मरांडी की सरकार में मंत्री थे। बच्चा सिंह झारिया से विधायक रह चुके हैं। वह कभी सिंह मेंशन के स्तंभ हुआ करते थे। उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव…
खूंटी। जिले के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तपकारा थाना क्षेत्र के लोहाजिमी जंगल में रविवार को एक जंगली हाथी ने रूगड़ा चुनने गयी पोलो मुंडाइन (55) को कुचलकर मार डाला। वह लोहाजिमी मुखिया टोली की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार पोलो मुंडाइन अन्य महिलाओं के साथ जंगल के किनारे मवेशी चराने गयी थी। उसी बीच वह जंगल के अंदर रूगड़ा चुनने चली गयी। जंगल के अंदर मौजूद जंगली हाथी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे उठाकर पटक दिया तथा पैरों से बुरी तरह कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर…
बलरामपुर, (छत्तीसगढ़)। रविवार को जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डुगरू में सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में मातम पसरा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। सर्पदंश से गई जान: मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डुगरू में 35 वर्षीय नंदलाल यादव सुबह करीब 7 बजे धान की फसल में दवा का छिड़काऊ करने गए हुए थे। इसी दौरान पैर में सांप ने काट लिया। घर पहुंचकर परिजनों को सर्पदंश की घटना की जानकारी…
रांची। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यपालों की नियुक्ति की, जिसमें उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ राजनेताओं को अलग-अलग राज्यों में राज्यपाल बनाया गया। उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा से कई बार सांसद रहे संतोष गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है तो वहीं अभी तक सिक्किम के राज्यपाल रहे लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। लक्ष्मण आचार्य पर मणिपुर के राज्यपाल का भी चार्ज दिया गया है। लक्ष्मण आचार्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले हैं। संतोष गंगवार और लक्ष्मण आचार्य दोनों ही भारतीय जनता पार्टी की…
बलरामपुर। रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के गम्हरिया ग्राम से कोटरी हिरण को मारकर खाने वाले दो आरोपियों को वन विभाग ने धर दबोचा है। छापेमारी के दौरान हमले में इस्तेमाल किए गए टांगी, कोटरी का सर, खाल भी बरामद किया गया है। दो आरोपी गिरफ्तार: प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के गम्हरिया गांव में शुक्रवार की शाम को कोटरी हिरण को दो लोग मारकर खा रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग ने आरोपियों के घर छापेमारी की। जिसमें मौके पर टांगी, कोटरी का सर और खाल को बरामद कर दोनों आरोपी अशोक कोरवा (26 वर्ष) और श्रीराम…
हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज हजारीबाग में शनिवार को दो दिवसीय आंतरिक सेमिनार का समापन हो गया। समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि जिला मत्स्य पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा प्रदीप कुमार ने रीसेंट रिफॉर्म इन ज्यूडिशियल सिस्टम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सशक्त और प्रभावी न्याय के लिए बदलते कानून के बारे में ज्ञान बढ़ाने की जरूरत है। एक जुलाई 2024 के बाद जो भी केस आएंगे, वह नए कानून के मुताबिक दर्ज होंगे और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई भी होगी। इसके लिए आम नागरिकों को भी कानून से संबंधित…