Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन छत्तीसगढ़ के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा चिकित्सा स्नातक एमबीबीएस पाठ्यक्रम 2018 बैच के चिकित्सा स्नातकों को निष्पादित अनुबंध…

Read More

रांची। अधिवक्ता गोपाल कृष्ण हत्याकांड में रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन मुंडा की गिरफ़्तारी अनगड़ा से हुई है। हालांकि उसका सहयोगी संदीप कालिंदी फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को बताया कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपी कृष्ण के हत्यारे की पहचान शुक्रवार को ही कर ली गई थी। पहचान होने के बाद एसआईटी की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शनिवार की देर रात यह सूचना मिली कि वकील के हत्या में शामिल एक अपराधी…

Read More

कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर आज (रविवार ) एक हादसा हो गया।एक ट्रक की टक्कर से कार में सवार पूरा परिवार घायल हुआ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब सात बजे की है।सभी को गंभीर छोटी आई है। डायल 112 के सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रायपुर से रोड एक्सीडेंट की सूचना पर बांगो कोबरा-1 की टीम तत्काल रवाना होकर नेशनल हाईवे-130 के ग्राम बंजारी (रमा देवी पेट्रोल पंप) के पास पहुंची। यहां एक कार क्रमांक CG.29.AC.5801 व वाहन क्रमांक MH.40.CD.2464 में जोरदार आमने-सामने से टक्कर हो गई ।वाहन चालक मौके…

Read More

टंडवा, वर्ल्ड वाइज न्यूज। थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंदरू-बड़की नदी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। पिछले दो दिनो से लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण प्रखंड की सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर है। इसी दौरान चट्टीगाड़ीलौंग निवासी तीन बच्चियां जंगली फुटका उठाने के लिए चुन्दरू-बड़की नदी के सीमांत पर स्थित जंगल में गई थी। जहां से लौटने के क्रम में नदी किनारे पर स्थित मिट्टी धंस गई और तीनों बच्चियां नदी की तेज धार में बहने लगी।  नदी की तेज धार में बह रही दोनों बच्चियों ने संभलकर नदी के छोर पर स्थित झाड़ी को पकड़कर अपनी…

Read More

टंडवा। प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत स्थित तेलियाडीह तालाब में बना नवनिर्मित सीढ़ी पूरी तरह बह गया। इस विषय पर मुखिया और पूर्व मुखिया आमने सामने हैं। पंचायत के मुखिया महावीर साव का कहना है कि मंदिर मद से सीढ़ी बनाये गये थे। जबकि पंचायत के पूर्व मुखिया गजेन्द्र साव का आरोप है कि जिला परिषद् से छह माह पूर्व ही इसका निर्माण किया गया था। जो जांच का विषय है। इससे पूर्व मुखिया गजेन्द्र की मानें तो छह माह पूर्व लगभग 18 लाख की लागत से उक्त योजना का निर्माण हुआ था पर दो दिनों से लागातर…

Read More

हजारीबाग। पिछले कई वर्षों से जल जमाव से नगर वासी परेशान हैं। इस बात को नगर भवन में हुई शांति समिति की बैठक में भी उठाया गया था। बैठक में जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों की मौजूदगी में समाज सेवी सह राजद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने मामले को उठाया था।  कमिटी की ओर से लिखित आवेदन के साथ मौखिक भी विभाग को रोड में पानी भर जाने की जानकारी दी गई थी। कई वर्षों के बाद जनवरी में टेंडर हुआ भी पर कार्य चालू नहीं किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर…

Read More

हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी के नेता टोनी जैन को किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा पवन साहू तथा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के दिशा निर्देश पर उन्हें प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर टोनी जी ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि प्रदेश में जो जिम्मेदारी हमें दी है, उसका हम अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे और पूरे प्रदेश में जहां-जहां भी किसान मोर्चा तथा संगठन को हमारी जरूरत पड़ेगी, हम वहां उपस्थित होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। हमें संगठन का नया दायित्व देने के लिए…

Read More

पलामू। पिछले 72 घंटे से हो रही बारिश से कोयल एवं अमानत नदी में बाढ़ आ गई है। इस सीजन में सबसे अधिक पानी इन नदियों में देखा जा रहा है, जिससे निचले इलाके में खतरा बना हुआ है। हालांकि, प्रशासन की ओर से लोगों को अलर्ट किया गया है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बारिश अभी भी हो रही है और जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है। कोयल नदी में दो वर्ष के बाद बाढ़ आई है। पिछले दो वर्ष सूखे की स्थिति बनी हुई थी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम विभाग की ओर से…

Read More

रांची। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित पुलिस सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की कांके थाना क्षेत्र के रिंग-रोड में हुई हत्या की घटना को लेकर एसआईटी टीम ने अनुंसधान शुरु कर दिया है। मामले में पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में दो डीएसपी, आठ इंस्पेक्टर और पांच सब-इंस्पेक्टर को एसआईटी टीम में शामिल किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले के गुणवतापूर्ण अनुसंधान,उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरु कर दी गयी है। घटनास्थल पर एफएसएल के विशेषज्ञ दल ने घटनास्थल का मुयायना कर घटना से जुड़े प्रदर्श…

Read More

रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश से बांधों का जल स्तर बढ़ रहा है। रायपुर मौसम केंद्र ने तीन जिलों कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर में येलो अलर्ट है। सरगुजा संभाग के लिए व्रजपात का येलो अलर्ट भी जारी किया…

Read More