Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Others»Weather»Offbeat Weather Update: कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी
    Weather

    Offbeat Weather Update: कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। शनिवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हो रही है। बारिश से बांधों का जल स्तर बढ़ रहा है। रायपुर मौसम केंद्र ने तीन जिलों कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर में येलो अलर्ट है। सरगुजा संभाग के लिए व्रजपात का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    कांकेर जिले में 10 लोगों की नदी-नाले में बहने से मौत

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कांकेर जिले में बीते 15 दिनों में 10 लोगों की नदी-नाले में बहने से मौत भी हो चुकी है।बलरामपुर जिले में विगत दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है ।कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम रानी डोंगरी प्राथमिक शाला के बच्चे 3 किमी दूर नदी को पार कर गावड़े पारा स्कूल पढ़ने जा रहे हैं । वे अपनी जान दांव पर लगाकर स्कूल जा रहे।इस नदी पर पुल की मांग कई वर्षों से की जा रही है पर सरकार कोई सुध नहीं ले रही। पूरे बरसात के समय गावड़े पारा टापू बना रहता है।

    गंगरेल बांध में 85 फीसदी पानी भर चुका

    जुलाई महीने में अच्छी बारिश के बाद छत्तीसगढ़ के दूसरे बड़े डैम गंगरेल बांध में पानी अच्छी खासी मात्रा में भर चुका है। डैम में पानी ज्यादा होने के कारण पहले से ही गेट खोले जाने के निर्देश अधिकारियों ने दे दिए थे।गंगरेल बांध में 85 फीसदी पानी भर चुका है।दो अगस्त शाम करीब 5:30 बजे गंगरेल के 14 गेट खोले गए।नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी पहुंचे। जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी यहां पर आए। धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी ने बताया कि गंगरेल 84 परसेंट कैपिसिटी तक पहुंच गया है। ट्रायल किया जा रहा है कि जब 95 प्रतिशत कैपिसिटी पानी डैम में भरेंगे तो डैम के गेट ठीक से काम कर रहे हैं कि नहीं ये देखने के लिए डैम के गेट खोले गए। पानी रुद्री बैराज में रोका जा रहा है। नदी में नहीं छोड़ा जा रहा है।

    शुक्रवार देर रात शुरू हुई बारिश लगातार दूसरे दिन भी जारी है। रायपुर के कई इलाकों में पानी भर गया है।जलभराव के चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भारी बारिश से राजधानी के रायुपर के गुढ़ियारी में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे दो फीट से ऊपर पानी भर गया है।प्रोफेसर कॉलोनी सहित शहर के की इलाकों में जलभराव की समस्या है। नालियों का पानी सड़कों पर आ गया है।

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से 02 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1435.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 258.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।अब तक राज्य में 603.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

    प्रदेश में एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 393.0 मिमी, बलरामपुर में 623.5 मिमी, जशपुर में 421.8 मिमी, कोरिया में 443.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 414.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। रायपुर जिले में 521.6 मिमी, बलौदाबाजार में 663.5 मिमी, गरियाबंद में 620.9 मिमी, महासमुंद में 465.8 मिमी, धमतरी में 641.1 मिमी, बिलासपुर में 568.2 मिमी, मुंगेली में 626.6 मिमी, रायगढ़ में 488.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 271.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 542.1 मिमी, सक्ती 444.2 कोरबा में 736.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 529.0 मिमी, दुर्ग में 380.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 483.9 मिमी, राजनांदगांव में 682.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 811.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 462.2 मिमी, बालोद में 758.7 मिमी, बेमेतरा में 372.0 मिमी, बस्तर में 711.6 मिमी, कोण्डागांव में 697.4 मिमी, कांकेर में 889.4 मिमी, नारायणपुर में 777.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 830.4 मिमी और सुकमा जिले में 958.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

    ये भी पढ़िए……..

    सिंदूर नदी में आई बाढ़, पुल के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप

    Post Views: 871
    Heavy Rain Red Alert Red Alert
    Previous Articleसिंदूर नदी में आई बाढ़, पुल के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप
    Next Article सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप हत्याकांड की जांच शुरु, 14 हिरासत में
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट

    September 10, 2026

    अचानक बदला झारखंड का मौसम! रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, 13 सितंबर तक येलो अलर्ट

    September 7, 2026

    झारखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट… 171 MM बारिश से हड़कंप

    August 31, 2026

    झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.