Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के पिता की हत्या की चाकू मारकर हत्या का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत सिंह के पिता अशोक सिंह की चाकू से मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शनिवार को रिम्स में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद गांव लेकर पहुंचे और शनिवार देर शाम पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि अशोक सिंह की हत्या जमीन विवाद में हुई है। इस मामले में पुलिस ने छह से अधिक लोगों…

Read More

सरायकेला। जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की ताला इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में शनिवार रात बॉयलर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में मृतक का बेटा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान भाटिया बस्ती निवासी मदन प्रसाद के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम शुभम प्रसाद है। बताया जाता है कि हादसे के समय पिता-पुत्र वहीं काम कर रहे थे। मदन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं शुभम प्रसाद गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। आदित्यपुर थाना थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अग्निशमन टीम को बुला…

Read More

जगदलपुर। रियासत कालीन बस्तर दशहरा में राम-रावण से कोई सरोकार नहीं है, रावण नहीं मारा जाता, अपितु बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी सहित बस्तर संभाग की देवी-देवताओं की 13 दिन तक पूजा अर्चना होती हैं। बस्तर दशहरा सर्वाधिक दीर्घ अवधि वाला पर्व माना जाता है, इसकी संपन्न्ता अवधि 75 दिवसीय होती है। बस्तर दशहरा 616 वर्षों से परंपरानुसार मनाया जा रहा है। इस पर्व का आरंभ वर्षाकाल के श्रावण मास की हरेली अमावस्या से होता है, जब रथ निर्माण के लिए प्रथम लकड़ी काटकर जंगल से लाया जाता है, इसे पाट जात्रा पूजा विधान कहा जाता है। तत्पश्चात सिरहासार…

Read More

चतरा। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास ने दशहरा के दिन विधानसभा क्षेत्र वासियों को सौगात दी है। उन्होंने टंडवा, सिमरिया, लावालौंग, पत्थलगडा और इटखोरी प्रखंड में 36 किमी सड़क और दो पुल का एक समारोह में शिलान्यास किया है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि सिमरिया विस में लगभग 36 किमी जर्जर सड़कों का कायाकल्प किया जायेगा। उनके अनुशंसा पर योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। सड़क निर्माण में 38 करोड़ की राशि व दो पुल के निर्माण में 11 करोड़ की राशि खर्च होगी। सभी योजनाओं का टंडवा में आनलाइन शिलान्यास किया गया।…

Read More

रांची। रेलवे की को ऑपरेटिव सोसायटी अर्बन बैंक की चुनाव संपन्न हुई थी। डेलिगेट्स की जीत के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव गार्डन रीच में संपन्न हुआ, जिसमें पहली बार दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के रांची मंडल से निदेशक के पद पर ममता कुमारी ने जीत दर्ज की। इसी उपलक्ष्य में एक जुलूस का आयोजन किया गया जिसमें रेलवे मेंस कांग्रेस के सभी डेलिगेट्स समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए। अर्बन बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की जीत के जुलूस का प्रतिनिधित्व दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल समन्वयक एनएल कुमार करते नजर आए। जिसमें मेंस कांग्रेस की तरफ…

Read More

बलरामपुर। विजयादशमी के अवसर पर शनिवार को बलरामपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। शस्त्रागार में विधि-विधान से सभी प्रकार के शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। एसपी वैभव बेंकर ने सभी पुलिसकर्मियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए आमजन के प्रति सदैव सजग रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों के द्वारा भी थाना चौकी परिसर में हथियारों पर पुष्प और तिलक लगाकर मंत्रोच्चार के साथ…

Read More

रांची। विजयादशमी का पर्व शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनेगा। इसकी तैयारियां भी जोरों पर हैं। इस साल रांची के आठ प्रमुख स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। साथ ही सभी स्थानों पर आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। रावण दहन के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे रावण दहन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें।…

Read More

बलरामपुर। ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर रामानुजगंज शहर के भारत माता चौक पर चैतन्य देवियों की झांकी लगाई गई जिसमें एसडीएम देवेन्द्र प्रधान तहसीलदार रामराज सिंह ब्रह्माकुमारी संस्था की बीके संजू दीदी बीके लीला दीदी बीके अंजू दीदी पार्षद राजेश सोनी उमेश सिंह गहरवार सहित श्रद्धालु -भक्त गण शामिल हुए। बीके संजू दीदी के द्वारा देवियों के सभी स्वरूप के बारे में जानकारी दी गई। ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की झांकी के बारे में जानकारी देते हुए बीके संजू दीदी ने कहा कि जब-जब धरा पर कलयुग आ जाता है तो मनुष्य आत्माओं…

Read More

पलामू। एनएच- 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर छतरपुर थाना क्षेत्र के रूदवा गांव के समीप गुरुवार की रात एक ट्रक (सीजी 04पीसी 6100) ने बाइक (जेएच03एआई5056) से जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे 98 को शुक्रवार सुबह पांच घंटे तक जाम रखा। प्रशासनिक पदाधिकारी के समझाने और मुआवजा का आश्वासन देने के बाद सड़क से जाम…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत हरिसभा स्थित बोना काली के पीछे तालाब से बोनाकाली निवासी 30 वर्षीय दिलीप दास (पिता रामस्वरूप दास) का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक दो दिनों से घर से लापता था। परिजनों ने काफी खोजबीन किया मगर पता नहीं चल सका था। इधर शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को तालाब में तैरता देख पुलिस को खबर किया। खबर पाकर कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट…

Read More