Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दादी-पोते की मौत, बेटा गंभीर
    Jharkhand

    ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दादी-पोते की मौत, बेटा गंभीर

    Palamu: गुरुवार की रात ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिससे दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि बाइक। हल रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य सड़क जाम कर दिया। इधर गंभीर रूप से घायल पुत्र को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। एनएच- 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर छतरपुर थाना क्षेत्र के रूदवा गांव के समीप गुरुवार की रात एक ट्रक (सीजी 04पीसी 6100) ने बाइक (जेएच03एआई5056) से जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया, जिससे दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

    घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे 98 को शुक्रवार सुबह पांच घंटे तक जाम रखा। प्रशासनिक पदाधिकारी के समझाने और मुआवजा का आश्वासन देने के बाद सड़क से जाम हटाया गया। इस क्रम में नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि 8 से 9 बजे के बीच रूदवा निवासी सुनील सिंह अपने पांच वर्षीय भतीजे गौतम कुमार का छतरपुर से इलाज कराकर मां एतवरिया कुंवर के साथ अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रूदवा पंचायत भवन के सामने डालटनगंज की ओर से औरंगाबाद की ओर जा रहे एक ट्रक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही सुनील की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इधर चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। इसकी सूचना छतरपुर की पुलिस को मिली तो हरिहरगंज पुलिस की मदद से ट्रक और चालक को हरिहरगंज थाना के समीप पकड़ लिया गया।

    इधर तीनों घायलों को ग्रामीणों ने अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर लाया, जहां सभी की प्राथमिक इलाज के बाद एमआरएचसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस से तीनों को मेदिनीनगर ले जा रहें थे कि रास्ते में एतवरिया कुंवर और गौतम की मौत हो गई, जबकि सुनील की हालत गंभीर देखते हुए एमआरएमसीएच के डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है पर उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

    इधर रूदवा के एक ग्रामीण सत्येंद्र भुइयां ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों की लापरवाही के कारण गौतम और उसकी दादी एतवरिया कुंवर की मौत हुई। उन्होंने बताया कि डेढ़ घंटे तक तीनों घायल अनुमंडलीय अस्पताल में तड़पते रहे पर उनका इलाज करने कोई नहीं आया तो रूदवा के एक ग्रामीण चिकित्सक जो घायलों के साथ गए थे उनके द्वारा तीनों घायलों का इलाज किया गया। इतना ही नहीं बैंडेज पट्टी भी बाहर से खरीद कर लाना पड़ा। सत्येंद्र ने कहा कि अगर समय रहते इलाज किया जाता तो शायद गौतम और एतवरिया की जान नहीं जाती।

    सड़क दुर्घटना की खबर सुन ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह पांच बजे से घटनास्थल पर नेशनल हाइवे 98 सड़क को जाम कर दिया, जिससे लगभग पांच घंटे तक उक्त सड़क पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जाम की सूचना पाकर बीडीओ आशीष कुमार साहू, अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, एसआई राहुल कुमार, राजीव कुमार मौक़े स्थल पर जाकर जाम कर रहें लोगों को समझा कर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा और मदद करने का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम हटाया, जिसके बाद दस बजे सुबह यातायात सुचारू हुआ।

    ये भी पढ़िए……

    दो दिनों से लापता युवक का शव तालाब से बरामद

    Post Views: 549
    Previous Articleदो दिनों से लापता युवक का शव तालाब से बरामद
    Next Article ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.