- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रामगढ़। रांची-पटना मुख्यमार्ग अंतर्गत चुटूपालू घाटी में गुरुवार को पाइप लदा ट्रेलर पलटने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद ट्रेलर में लदा पाइप सड़क के बीचों-बीच बिखरने से रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। वहीं ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक व एक इनोवा कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे पाइप लदा ट्रेलर (आरजे 14 जीजे 3479) चुटूपालू घाटी में असंतुलित हो गया और डिवाइडर से टकराते हुए…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मरार इलाके में आर 1-5 बाइक चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया है। बुधवार की रात गैंग के तीन सदस्यों ने आर 1-5 बाइक चोरी की प्लानिंग की थी। वह लोग बाइक चुराकर भाग रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मरार के मिश्रा टोला निवासी कर्मा मुंडा के घर में लगी बाइक जेएच 24 जे 3392 की चोरी बुधवार की रात हुई थी। इस मामले में कर्मा मुंडा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और अपनी बाइक ढूंढने के लिए साथियों के साथ निकल पड़ा। रामगढ़ थाने…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के चकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत की इंदबनी गांव में गुरुवार की सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला। मृतक की शिनाख्त देवाशीष मुंडा (30) के रूप में हुई है। देवाशीष अपनी दुकान के पीछे सुबह शौच के लिए निकला था। इसी दौरान जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार देवाशीष अपने गांव में ही सड़क किनारे दुकान चलाता था। गुरुवार को सुबह वह शौच के लिए अपनी दुकान के पीछे गया था। दुकान के पीछे जंगली हाथियों का झुंड था। हाथियों को देख…
बोकारो। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर से नीचे एचटी पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद एक यूनिट को बंद किया गया। पैनल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पावर प्लांट के टरबाइन फ्लोर के नीचे साढ़े तीन मीटर हाईट पर स्थित एचटी पैनल के इलेक्ट्रिकल ब्रेकर के वन बीबी बोर्ड में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग लगने की सूचना पावर प्लांट स्थित सीआईएसएफ फायर विंग को दी गई। फायर विंग के जवानों एवं अधिकारियों…
रांची। राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बुधवार काे बदला। आकाश में काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। बादल भी गरजने लगे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के नौ जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, उनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, धनबाद, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले शामिल हैं। मौसम केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन की वजह से मौसम ने करवट ली है। इस कारण बादल छाए…
रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार विधासभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर को रांची आएंगे। वे रांची में राजद के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही चुनाव से संबंधित सभी से बातचीत करेंगे। राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे। तेजस्वी वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रीय जनता दल कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श करेंगे। ये भी पढ़िए……….. https://offbeatnews.in/when-questions-were-raised-on-irregularities-the-working-style-of-the-prospective-administration-was-shifted/
हजारीबाग, डा. अमरनाथ पाठक। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में नियम विरुद्ध स्थानांतरण से पूरा विश्वविद्यालय परिवार हतप्रभ है। जिन पांच शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है, वह पांचों शिक्षक की विश्वविद्यालय एवं हजारीबाग शहर में अलग पहचान है। इन लोगों पर आज तक किसी प्रकार की अनियमितता का कोई आरोप कहीं से नहीं लगा है। हां यह जरूर है कि विश्वविद्यालय के अहित में यदि कोई कार्य जाने-अनजाने में हुए हैं, तो उसके प्रति यह लोग कुलपति को हमेशा अवगत कराते रहे हैं। इनसे पूछे जाने पर इन लोगों ने स्पष्ट किया कि यह उनका धर्म है कि विश्वविद्यालय मे यदि…
सूरजपुर। सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में खुलासा करते हुए आज बुधवार को सरगुजा के पुलिस आईजी अंकित गर्ग ने हत्या में शामिल पांच आरोपितों के गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उन्होंने आज सूरजपुर में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले मुख्य आरोपित कुलदीप साहू समेत पांच आरोपितों आर्यन विश्वकर्मा पिता संजय विश्वकर्मा, फूलसिंग पिता गणपत सिंह, चंद्रकांत चौधरी पिता शिवप्रसाद चौधरी एवं सूरज साहू पिता राजाराम साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपित चंद्रकांत चौधरी एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष है। सभी को जेल भेजा जा चुका है और पुलिस आगे की…
देवघर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को देवघर के सिविल सर्जन डॉ. रंजन सिन्हा को 70 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। नर्सिग होम का लाइसेंस रेन्युअल कराने के नाम पर सिविल सर्जन अपने बेलाबगान स्थित आवास नवजीवन हास्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर पर घूस ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे दुमका ले गई। एसीबी के अनुसार बंगाल के नार्थ आसनसोल निवासी मो महफुज आलम ने लिखित आवेदन दिया था कि कॉलेज रोड मधुपुर में आवेदक ने वर्ष 2020 में बंगाल नर्सिंग होम के नाम से एक दस बेड के हॉस्पीटल की शुरुआत किया…
हरिद्वार। मशहूर रैपर-सिंगर हनी सिंह मंगलवार को पतंजलि योगपीठ पहुंचे। यहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष स्वामी रामदेव तथा महामंत्री आचार्य बालकृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि हनी सिंह संगीत की दुनिया में बड़ा नाम हैं। उन्होंने भारतीय संगीत को नए आयाम दिए हैं। स्वामी ने कहा कि तनाव व अवसाद में संगीत औषधि के समान है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि रैप तथा पॉप सिंगर के तौर पर पहले विदेशी गायकों को ही पहचान मिलती थी। हनी सिंह ने रैपर के तौर पर भारतीय संगीत को नई पहचान दी है। इस अवसर…