Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»अनियमितताओं पर सवाल उठाया तो कर दिया स्थानांतरित, सवालों के घेरे में विभावि प्रशासन की कार्यशैली
    Jharkhand

    अनियमितताओं पर सवाल उठाया तो कर दिया स्थानांतरित, सवालों के घेरे में विभावि प्रशासन की कार्यशैली

    Hazaribagh: आखिर यह पांच शिक्षक ही क्यों, राजनीति का अखाड़ा बन गया है विनोबा भावे विश्वविद्यालय, विभाग अध्यक्षों को अपने कार्यकाल के बीच में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इनका टेनर पोस्ट है और यह अपने पूरे कार्यकाल तक उस पद पर बने रहते हैं। यह अत्यंत विशेष परिस्थिति में हो सकता है जब किसी विभागाध्यक्ष की ओर से कोई बहुत बड़ी वित्तीय या अन्य प्रकार की अनियमितता सामने आई है एवं उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच उपरांत वह सही पाया गया है, लेकिन ऐसी कोई बात भी नहीं
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 16, 2024Updated:October 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग, डा. अमरनाथ पाठक। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में नियम विरुद्ध स्थानांतरण से पूरा विश्वविद्यालय परिवार हतप्रभ है। जिन पांच शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ है, वह पांचों शिक्षक की विश्वविद्यालय एवं हजारीबाग शहर में अलग पहचान है। इन लोगों पर आज तक किसी प्रकार की अनियमितता का कोई आरोप कहीं से नहीं लगा है। हां यह जरूर है कि विश्वविद्यालय के अहित में यदि कोई कार्य जाने-अनजाने में हुए हैं, तो उसके प्रति यह लोग कुलपति को हमेशा अवगत कराते रहे हैं। इनसे पूछे जाने पर इन लोगों ने स्पष्ट किया कि यह उनका धर्म है कि विश्वविद्यालय मे यदि कोई कार्य सही नहीं हो रहा है, तो उस संबंध में कुलपति को अवगत कराएं। हम लोगों ने किसी गलत मुद्दे को या किसी झूठे विषय को सामने लाया है क्या ?

    ज्ञात हो कि शिक्षक जिन मुद्दों को समय-समय पर उठाते रहे हैं, वह सभी अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। उदाहरण के लिए विश्वविद्यालय के छात्रावास को पुन: प्रारंभ करना, विश्वविद्यालय में जनजातीय अध्ययन केंद्र को प्रारंभ करना, किसी भी बड़े आयोजन के बाद हिसाब-किताब को सार्वजनिक करना तथा समीक्षा बैठक करना, स्थापना दिवस कार्यक्रम मे परंपराओं की अनदेखी नहीं करना, पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना जैसे मुद्दे हैं जो कहीं से भी गलत नहीं प्रतीत होते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्थानांतरित शिक्षकों में से कोई भी जी हुजूरी और चापलूसी करने के लिए नहीं जाने जाते हैं। साथ ही अपने-अपने विभाग में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में इन सभी शिक्षकों ने आदर्श स्थापित किया है। विश्वविद्यालय एक बहुत ही उच्च स्तरीय संस्था है। इसमें अधिकारियों की मनमानी के लिए कोई स्थान नहीं होता है। विश्वविद्यालय नियम परिनियम और परंपराओं से संचालित होते हैं।

    स्थानांतरण के लिए राजभवन का ही निर्देश है कि विशेष स्थानांतरण समिति बनाकर आवश्यकता अनुसार बिल्कुल निष्पक्ष तरीके से स्थानांतरण की प्रक्रिया को पूर्ण की जाए। इसमें संबंधित विषय के विभाग अध्यक्ष की से भी परामर्श की जाए। इस मामले में यह होता नहीं दिख रहा है। यह पहली अनियमितता है।

    विभाग अध्यक्षों को अपने कार्यकाल के बीच में स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इनका टेनर पोस्ट है और यह अपने पूरे कार्यकाल तक उस पद पर बने रहते हैं। यह अत्यंत विशेष परिस्थिति में हो सकता है जब किसी विभागाध्यक्ष की ओर से कोई बहुत बड़ी वित्तीय या अन्य प्रकार की अनियमितता सामने आई है एवं उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच उपरांत वह सही पाया गया है। जानकारी के अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। यह दूसरी अनियमितता है।

    यदि अनुशासन से संबंधित किसी मामले पर इस प्रकार का स्थानांतरण किया गया है, तो वह भी नियम विरुद्ध हुआ है। इस संबंध में किसी प्रकार की कार्यवाही से पूर्व संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछे जाने की प्रक्रिया बाध्यकारी है। किसी भी स्थानांतरित शिक्षक से किसी प्रकार के स्पष्टीकरण की कोई सूचना नहीं है। यह तीसरी अनियमितता है।

    पूछे गए स्पष्टीकरण के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उक्त मामले को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के विधिवत गठित अनुशासन समिति के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इस समिति के समक्ष संबंधित शिक्षक को अपना पक्ष रखने का भी अधिकार उपलब्ध कराया जाता है। जानकारी के अनुसार इस तरह के किसी भी आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। यह चौथी अनियमितता है।

    पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से निष्पादित करना है तथा इसमें गोपनीयता की कोई गुंजाइश नहीं है। इस मामले में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। सभी कुछ गोपनीय तरीके से नियमों को ताख में रखकर किया गया है। यह पांचवीं अनियमितता है।

    विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक की सेवा अत्यंत गरिमा पूर्ण सेवा है एवं उनसे संबंधित किसी भी प्रकार की कार्यवाही को बिल्कुल ही सतर्कता के साथ नियम परिनियम के तहत किया जाना अपेक्षित है। परंतु कुछ दिनों से विश्वविद्यालय में एक अजीब किस्म की कार्य शैली देखने को मिल रही है। एक शिक्षक जो कहीं से भी उत्तरदायी नहीं थे, उनको दोषी मानकर लॉ कॉलेज के निदेशक तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद से हटाते हुए उन पर एक तरफा कार्रवाई कर दी गई। एक प्राचार्य जो महाविद्यालय के हित में एवं छात्र हित में प्राचार्य के अधिकार का उपयोग करते हुए नामांकन लिए उन पर कार्रवाई करते हुए उनको नौकरी से ही निष्कासित कर दिया गया।

    विश्वविद्यालय के पिछले 33 वर्ष के इतिहास में अधिकारियों को इस प्रकार से कार्य करते हुए पहले कभी नहीं देखा गया। विश्वविद्यालय के एक बहुत ही योग्य कर्मचारियों को गलत काम करने का दबाव दिया गया और जब वह गलत काम करने से साफ इनकार कर गया, तो उसे दूसरे विश्वविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया।

    इस तरह की कार्रवाई से जहां एक तरफ विश्वविद्यालय के योग्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर निराश हो रहे हैं, वहीं विश्वविद्यालय की कार्य शैली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

    ये भी पढ़िए……….

     

    सूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष सहित पांच आरोपित गिरफ्तार

    Post Views: 680
    Vinoba Bhave University
    Previous Articleसूरजपुर दोहरे हत्याकांड मामले में एनएसयूआई का जिला अध्यक्ष सहित पांच आरोपित गिरफ्तार
    Next Article तेजस्वी यादव 18 को आएंगे रांची
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.