Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी कार शामिल हो गई है। ये कार बुलेटप्रूफ है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खबर है कि सलमान खान की पुरानी कार में भी सुरक्षा के लिहाज से कुछ बदलाव किए गए हैं। 12 अक्टूबर को सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एनसीपी नेता और सलमान खान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। इसकी जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली तो सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सलमान खान की नई कार और फीचर्स…

Read More

मुंबई। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और गहन छानबीन जारी है। बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा के लिए तीन पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की गई थी। इनमें से दो पुलिसकर्मी दिन और एक पुलिसकर्मी रात में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। जिस समय बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में हत्या हुई, उस समय कांस्टेबल शाम सोनावणे सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात था। लेकिन जब बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग हुई, उस समय शाम सोनावणे ने हमलावरों पर गोली नहीं…

Read More

रांची। रांची में दुर्गा पूजा के बाद काली पूजा की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी है। जगह-जगह भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। 31 अक्टूबर को मां काली की पूजा की जाएगी। कचहरी रोड में श्री महाकाली पूजा समिति के सौजन्य से भव्य काल्पनिक मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है। यह पंडाल 40 फीट चौड़ा, 40 फीट लंबा और 60 फीट ऊंचा होगा। रांची के ही 20 से ज्यादा कारीगर पंडाल का निर्माण करेंगे। एक से दो दिन में पंडाल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने शनिवार को बताया कि इस…

Read More

अम्बिकापुर। विमानन संचालनालय छत्तीसगढ़ एवं जिला प्रशासन द्वारा मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। एयरपोर्ट का लोकार्पण 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल रूप से किया जाना प्रस्तावित है। इसी कड़ी में सांसद चिंतामणि महाराज, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कलेक्टर विलास भोसकर, एवं एसपी योगेश पटेल ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। सांसद चिंतामणि ने एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही सारी तैयारियां पूर्ण करने विभागों को निर्देशित किया। इस दौरान कैलाश मिश्रा एवं…

Read More

रांची। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने टीम के साथ शुक्रवार रात सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया। फिलहाल तेजस्वी यादव रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे हैं। वहां वह राजद नेताओं और कार्यकताओं से भी मुलाकात किये। रांची जाने के दौरान कोडरमा से गुजरे तेजस्वी, कार से ही किया अभिवादन तेजस्वी प्रसाद यादव शुक्रवार को सड़क मार्ग से रांची जाने के दौरान कोडरमा से गुजरे। तेजस्वी प्रसाद यादव जमुई से सड़क मार्ग से इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने रांची जा रहे थे। हालांकि…

Read More

गढ़वा। गढ़वा स्वीप कोषांग के अंतर्गत स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने किन्नर समाज के लोगों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता में इनके द्वारा अपेक्षित सहयोग देने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा में ये अपना योगदान किस तरह देंगे, जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। किन्नर समाज द्वारा भी विशेष रूचि दिखाते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग देने हेतु उत्सुकता प्रकट किया गया। विदित हो कि आने वाली 22 अक्टूबर को स्वीप कैलेंडर के तहत विशेष कर एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किन्नर समाज के लिए पूर्व निर्धारित है।…

Read More

काठमांडू। अरबों रुपये के सहकारी घोटाले में नेपाल के पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने को गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि की गिरफ्तारी की खबर के साथ ही पार्टी मुख्यालय पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। पार्टी मुख्यालय से गिरफ्तार करके उन्हें पोखरा ले जाया जा रहा है, जहां रविवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। सहकारी घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व गृहमंत्री रवि लामिछाने के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। केंद्रीय अनुसंधान विभाग (सीआईबी) ने शुक्रवार की शाम को काठमांडू स्थित पार्टी मुख्यालय से रवि…

Read More

हजारीबाग। न कोई आरोप, न कोई अनुशासनहीनता, तो फिर अकारण और बेमौसम विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर के के गुप्ता विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग, उपाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग, कार्यकारिणी के पदेन सचिव डॉ विकास कुमार विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग, संघ के उपाध्यक्ष डॉ सुबोध सिंह शिवगीत एवं संघ के सक्रिय सदस्य डॉक्टर गंगानाथ झा के अकस्मात स्थानांतरण से विश्वविद्यालय परिसर में हतप्रभ की स्थिति है। शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त कुलपति से मिलकर पांच शिक्षकों के स्थानांतरण पर पुनर्विचार करने के लिए प्रयासरत है। शिक्षक संघ की ओर से कुलाधिपति से भी शिक्षकों…

Read More

पलामू। विधानसभा चुनाव से पहले पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चुनाव के दौरान हिंसक वारदात के लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारा जमा करके रखे गए 994 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद गोली अमेरिका एवं सर्बिया की है। पुलिस की लूटी गयी .303 की एक राइफल भी बरामद की गयी है। इनमें 0.22 एमएम का 914 जिंदा कारतूस, 54 और 26 अलग अलग जिंदा गोली बरामद की गयी है। ये गोली अमेरिका एवं सर्बिया की है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी…

Read More

बलरामपुर। जिला पुलिस बल में प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद पर 10 प्रधान आरक्षक पदोन्नत हुए है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी वैभव बेंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडेय के द्वारा अधिकारियों को स्टार बैच, पी कैप पहनाकर बेहतर कार्य करने उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी गई। एसपी वैभव बेंकर ने सभी पदोन्नत एएसआई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब आपके कंधे पर और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे बखूबी निभाना है, साथ ही उन्होंने सभी को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों और नीतियों पर मार्गदर्शन दिया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने इन…

Read More