Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के जंगलों में भाकपा माओवादी के नक्सलियों के जरिए छिपाये गए हथियार को पुलिस ने बरामद किया है। मई माह में पुलिस नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार छिपा कर रखे गये थे। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया बीते शुक्रवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मई माह में भाकपा नक्सली के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान नक्सली संगठन का सदस्य बुधराम मुण्डा मारा गया था। मुठभेड़ के बाद नक्सली संगठन के ही अन्य सदस्य अमित मुण्डा, प्रभात मुण्डा, चमन उर्फ लम्बु, सालुका कायम, रिसिब उर्फ…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मामला सामने दो नकाबपोश युवकों ने आज युवक कांग्रेस के बलरामपुर जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के भाई वासुदेव यादव को गोली मार दी है। वासुदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परेवा निवासी वासुदेव यादव अपने टमाटर के खेत को देखने ग्राम परसा ढोढ़ी गए थे।शाम को 6:00 बजे जब वे अपने बाइक से वापस लौट रहे थे तभी एचएफ डीलक्स बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें गोली मार दी। वह बाइक से…

Read More

रांची। आइपीएस अजय कुमार सिंह झारखंड के नये डीजीपी बनाये गये हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता से झारखंड डीजीपी पद का प्रभार वापस ले लिया गया और उन्हें निर्देश दिया गया कि झारखंड पुलिस हाउसिंग के एमडी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को यह प्रभार सौंपें। इस संबंध में शनिवार की शाम गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार सिंह 1989 बैच आईपीएस अधिकारी हैं, पिछले साल फरवरी में उन्हें झारखंड का डीजीपी बनाया गया था। उससे पहले वो…

Read More

अम्बिकापुर। सरगुजा क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 अक्टूबर, रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर का वर्चुअल रुप से लोकार्पण कर सरगुजावासियों को यह सौगात देंगे। हवाई सेवा से जुड़ने से सरगुजा सम्भाग के समस्त जिलों सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विमान सेवा से जुड़ने पर सरगुजा सम्भाग में पर्यटन, वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा व आवागमन की सुविधा के विस्तार के साथ क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

रांची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज की सच्चाई है कि संविधान के रक्षा की जरूरत है। सिर्फ संविधान का सम्मान करने से नहीं होगा। चारों तरफ से संविधान पर आक्रमण हो रहा है। सिर्फ एक-दो व्यक्ति नहीं, बल्कि अलग-अलग शक्तियां इस पर हमला कर रही हैं। इनका लक्ष्य है संविधान खत्म हो जाये या फिर खोखला बना दिया जाये। गांधी शनिवार को डोरंडा के शौर्य सभागार में सिविल सोसाइटी सहित समाज के सभी वर्गों के साथ संविधान बचाओ सम्मेलन में बोल रहे थे। राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि इसको खोखला किया जा…

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा चुनाव में राजनेताओं के साथ-साथ गैंगस्टर की भी एंट्री हो सकती है। कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहता है। इसके लिए उसने न सिर्फ अपनी इच्छा जाहिर की है, बल्कि उसने चुनाव आयोग के गाइडलाइन के आधार पर प्रयास करना भी शुरू कर दिया है। यहां तक की उसने अपने वकील हेमंत सिकरवार से पूरी प्रक्रिया को अपनाने की सहमति भी जाहिर कर दी है। अमन साहू फिलहाल छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जेल में बंद है। वहां शनिवार को उनके वकील हेमंत सिकरवार पहुंचे। नॉमिनेशन फॉर्म की एक डमी फाइल भी उनके पास…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार काे प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। फिलहाल, 66 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। रांची से सीपी सिंह प्रत्याशी बनाए गए हैं। पोटका से अर्जुन मुंडा की पत्नी को टिकट दिया गया है। ये हैं भाजपा के प्रत्याशी रांची-सीपी सिंह राजधनवार-बाबूलाल मरांडी राजमहल- अनंत ओझा बोरियो- लोबिन हेंब्रम लिट्टीपाड़ा-बाबूधान मुर्मू महेशपुर- नवनीत हेंब्रम शिकारीपाड़ा- परितोष सोरेन नाला- माधवचंद्र महतो जामताड़ा- सीता सोरेन दुमका- सुनील सोरेन जामा- सुरेश मुर्मू जरमुंडी-देवेंद्र कुंवर मधुपुर- गंगानारायण सिंह सारठ- रंधीर…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस के 70 सीटों पर मिलकर लड़ने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने इस पर आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के नेता जब गठबंधन के तहत 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे थे तो राजद के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य डॉक्टर मनोज झा, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव सहित कई नेता रांची में ही थे लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी को नहीं बुलाया। एक तरफ घोषणा कर दी। राजद ने इस पर आपत्ति जताई है। मनोज झा…

Read More

रांची। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग लगभग पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। शेष सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। इस हिसाब से 11 सीटों का बंटवारा राजद और माले के बीच होगा। सोरेन शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल पहले चरण में ये बातें तय की गई हैं। सोरेन ने कहा कि सीट शेयरिंग में हर पहलू पर ध्यान रखा गया है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी गठबंधन अपने-अपने ताल ठोक रहे हैं।…

Read More

मुंबई। अभिनेता सलमान खान पर काले मृग का शिकार करने का आरोप लगा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद भी सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। लेकिन सलमान के पिता ने कहा है कि सलमान ने शिकार नहीं किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि सलमान मुझसे झूठ नहीं बोलेंगे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद सलीम खान ने इस मामले पर विस्तृत प्रतिक्रिया दी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से हम दुखी हैं : सलीम…

Read More