Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

मुंबई। मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर एक धमकी भरे संदेश में अभिनेता सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के बीच विवाद को सुलझाने के लिए 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। इस मामले में वर्ली पुलिस ने झारखंड के एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला गिरफ्तार युवक हुसैन शेख (24) है। उसने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजकर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा किया था। उसने अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चल रहे…

Read More

रांची। रांची के लालपुर थाना पुलिस ने अपहरण मामले का खुलासा करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में आदर्श मंडल, शशांक उर्फ विक्की वर्मा, परमेश्वर गोप, कार्तिक धीबर,अनिल प्रसाद और गुड्डू कुमार शामिल है। इनके पास से नाइन एमएम का 20 गोली और आठ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में बुधवार रात को बताया कि साहेबगंज से फोन आया था कि आदर्श कुमार जो फोन करने वाला का भगीना लगता है, उसका अपहरण कर लिया गया है। फिरौती के लिए पंद्रह लाख रूपये का मांग किया गया है।…

Read More

बलरामपुर (Diwali 2024)। जिले में दीपावली की तैयारियां जोरो पर है। त्यौहारी महीने को लेकर बाजार सज चुके है। नगर के बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। (Diwali 2024) जिले वासियों में दीपोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मिट्टी और गोबर के दीए बना रही है। इन दीयों से इस बार कई घर रोशन होंगे।  Diwali 2024: चार वर्षों से बना रही है रंग बिरंगे दीये रामानुजगंज के एसआरएलएम सेंटर में प्रगति वन समूह की महिलाएं बीते 4 वर्षों से दीपावली पर्व पर मिट्टी और…

Read More

पलामू। पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढवा के बिलासपुर स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में बुधवार को लूट की असफल कोशिश की गई। खबर के मुताबिक लूट के इरादे से बैंक में तीन अज्ञात अपराधियों ने बैंक में फायरिंग की। फायरिंग में बैंक मैनेजर जितेन्द्र सिंह मीना बाल बच गए हैं। बताया गया है गोली बैंक मैनेजर के चेंबर में लगे कूलर को चीरते हुए दीवार में लगी। गोली लगने के बाद कूलर में तेज आवाज होने लगी, जिसके बाद अपराधी फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी चंदन कुमार ने बताया कि वे पैसा डिपोजिट करने आए थे। लगभग 2 बजकर 48 मिनट के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देने तथा उन्हें लाभान्वित करने के लिए कई सुधार कार्य किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश में रजिस्ट्री प्रक्रिया को पारदर्शी और जनता के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ’सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। इस ऐप को 21 अक्टूबर से लागू किया गया, जिसके बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी हैं। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि, सरकार नागरिक सशक्तीकरण के लिए आगे भी रजिस्ट्री कार्य में अधिकाधिक टेक्नॉलाजिकल अनुप्रयोग…

Read More

पलामू। झारखंड विधानसभा चुनाव में हुसैनाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलेश सिंह के नामांकन कार्यक्रम के दौरान बुधवार को असम के मुख्यमंत्री और चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि यदि झारखंड में भाजपा की सरकार बनती है, तो हुसैनाबाद को जिला बनाया जाएगा। हालांकि, इस जिले का नाम हुसैनाबाद नहीं, बल्कि वीरों के नाम पर रखा जाएगा, जिसमें राम और कृष्ण का उल्लेख किया गया। हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में आयोजित जनसभा में सरमा ने झारखंड में बढ़ती जनसांख्यिकी परिवर्तन और घुसपैठ पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनआरसी…

Read More

रांची। रांची में इन दिनों साधू के वेश में अपराधी महिलाओं को निशाना बना रहा है। इसे लेकर बुधवार को रांची एसएसपी ने आमजनों से अपील करते हुए सूचना देने को कहा है। रांची पुलिस के अनुसार विभिन्न माध्यमों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि रांची जिला के कुछ क्षेत्रों में राहगिरों से साधू,पंडित, महात्मा इत्यादि का छद्‌मवेश बनाकर अपराधिक तत्व ठगी कर रहे है। महिलाओं से उनकी कीमती आभूषण, रुपये इत्यादि धोखे में रखकर ठगी कर रहे है।  रांची पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार के अपराधिक तत्वों की सूचना डायल नं0-112 पर…

Read More

जमशेदपुर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला के दाहीगोड़ा में बुधवार काे झामुमो प्रत्याशी और मंत्री रामदास सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंडी नेताओं को खरीदती है, जो नहीं बिकते उनके पीछे ईडी और सीबीआई छोड़ देती है। फिर भी बात नहीं बनती है तो जेल में डाल देती है। उन्होंने झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ बकाया मांगा तो जेल में डाल दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा वाले उन्हें जमीन घोटाले का आरोपी बताते हैं लेकिन वे तो ठहरे खतियानी आदमी। वे क्या जमीन लूटेंगे? लूट तो रहे…

Read More

रामगढ़। जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में वन विभाग के एक कर्मी के घर में दिनदहाड़े डकैत घुस गए। हथियार से लैस डकैतों ने वृद्ध महिला और दिव्यांग युवक को बंधक बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति लूट ली। घटना का विरोध जताने पर वृद्ध महिला और दिव्यांग युवक को पिस्टल के बट से पीटा गया। डकैतों की मार से घायल महिला और दिव्यांग युवक का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुजू और मांडू पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कुजू ओपी क्षेत्र के ओरला गांव में बुधवार…

Read More

हजारीबाग। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने पांच हजार रुपये नकदी घूस लेते पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने अबुआ आवास की पहली किस्त जारी करने पर लाभुक से घूस की मांग की थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की टीम चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड के इचाक व पुंडरा पंचायत सचिव को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई है। जानकारी के अनुसार अबुआ आवास की लाभुक सोनिया देवी पत्नी प्रकाश यादव, ग्राम इचाक नावाटांड़, पोस्ट शीला, थाना- सिमरिया, जिला चतरा ने हजारीबाग भ्रष्टाचार निरोधक कार्यालय को आवेदन देकर सूचना दी कि अबुआ आवास बनाने…

Read More