- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। हजारीबाग-चतरा मार्ग के कटकमसांडी के लखनऊ छलटा मोड़ के पास शनिवार को अनियंत्रित वाहने के पलटने से 12 छात्र जख्मी हो गए। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। बताया गया है कि हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले 28 छात्र मटवारी से चतरा के तमासिन जलप्रपात पिकनिक के लिए जा रहे थे। लखनु छलटा के पास तीखे घुमावदार मोड़ होने के कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क के नीचे चली गई। वाहन में सवार रवि रंजन ठाकुर वहां से कूद गया उसका सिर पत्थर से जा…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में गिरते तापमान से नवंबर माह में पड़ने वाली ठंड की 36 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है। शुक्रवार को मैनपाट में रात का तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इन इलाक़ों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हाे गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 12 दिनों से अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से लगातार नीचे बना हुआ है। उत्त्तरी छत्तीसगढ़ का पाट इलाका भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मैनपाट, सामरी पाट सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान पिछले तीन चार दिनों से पांच डिग्री…
धनबाद। पुत्र की हत्या और उसपर पुलिस की उदासीनता से मर्माहत एक माँ ने शुक्रवार को एक पेड़ से फंदे के सहारे झूलकर अपनी जान दे दी। वहीं आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग को लेकर फंदे पर झूलती उस माँ के शव को 10 घंटे तक पुलिस को उतारने नहीं दिया। मामला धनबाद के गोबिंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रंगडीह का है। घटना के संबंध में बताया गया कि डेढ़ माह पूर्व मृत महिला मीना देवी (50) का इकलौता पुत्र अमर गौस्वामी (20) का शव धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बड़ाजमुआ में मिला था। शव के पास जलाने और…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। भगवान बिरसा मुंडा के परपौत्र के असामयिक निधन पर मरांडी ने कहा कि मंगल मुंडा की मौत चिकित्सा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के कारण हुई है। इस अव्यवस्था ने हेमंत सरकार की पोल खोल दी है। मरांडी ने कहा कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल स्व मंगल मुंडा को दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल लाया गया और फिर वहां से छह घंटा बाद रिम्स में भर्ती कराया गया। इस बीच वे एंबुलेंस में ही रहे।…
बलरामपुर। वरिष्ठ कार्यालय द्वारा जिले के तीन सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई थी। इस सूची के आधार पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के द्वारा आज शुक्रवार को जिले के तीन सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर सिंह, रमेश टोप्पो एवं जवाहर तिर्की के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत भुनेश्वर सिंह, रमेश टोप्पो एवं जवाहर तिर्की को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार कक्ष में एसपी बलरामपुर वैभव…
चतरा। समाहणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में शुक्रवार को खनिजों के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के रोकथाम के लिए जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स समिति की बैठक की गई। उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा खनन क्षेत्र में चलने वाले भारी वाहनों का निरंतर जांच अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी वाहन चलकों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है तो वैसे लापरवाह वाहन, वाहन चालकों पर अविलम्ब कार्रवाई करें। खास कर वाहनों का अलट्रेशन, फिटनेश, रिफलेक्टिव टेप, प्रदुषण पेपर समेत अन्य…
गिरिडीह। केंद्रीय गृह मंत्रालय के जरिये वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाने को राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया। शुकवार को भुवनेश्वर के कन्वेंशन सेंटर लोक सेवा भवन में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निमियाघाट थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि गृह मंत्रालय की टीम प्रत्येक वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में थाना का निरीक्षण करती है। उसमें से उत्कृष्ठ थानों का चयन करती है। निरीक्षण के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है।…
रांची। अनुराग गुप्ता ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय पहुंचकर झारखंड डीजीपी का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर पदभार संभालने के बाद डीजीपी ने कहा कि पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना, विधि व्यवस्था संधारण, आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाना, पुलिस की आंतरिक व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर होगा। साथ ही पुलिस बहाली, समय पर प्रोन्नति और विशेष प्रशिक्षण कराने पर बल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जहां पुलिस फोर्स की जितनी जरूरत होगी, वहां उतनी प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जायेगी। गुप्ता ने कहा कि पुलिस का आमलोगों…
पलामू। पलामू में एक व्यक्ति की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस लाईन के पास मुख्य सड़क पर हुआ। सड़क पर बालू गिरे होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और इस पर सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा निवासी मुखराम दुबे (60) सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से एमआरएमसीएच में मुखराम दुबे की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मुखराम दुबे अघोर आश्रम रोड में नाइट गार्ड का काम करते थे। वह न्यू…
रांची। धरती आबा बिरसा मुंडा के पोते मंगल सिंह मुंडा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। मंगल मुंडा ने रिम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन से आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार खूंटी के उलिहातु गांव में होगा। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी-तमाड़ रोड में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। 26 नवंबर को डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना शुरू किया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।…