- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बांग्लादेश में हो रहे सनातनियों पर अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को बलरामपुर में आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करो, सन्यासी चिन्मय कृष्णदास को अन्यायपूर्ण कारावास से मुक्त करो आदि नारों से आक्रोश एवं गुस्सा व्यक्त किया। आक्रोश रैली बलरामपुर बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के ललन कुशवाहा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हो रहा है। माताओं एवं बहनों का सरेआम बलात्कार किया जा रहा है। इसे रोकने के लिए…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 11 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना की राशि 2,500 रुपये महिलाओं के खाते में भेज दी जायेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद भाजपा को झटका लगा है। इस विधानसभा चुनाव में 28 रिजर्व सीटों में 27 हम जीते हैं, जो एक सीट बची है, उसमें भी बहुत कम अंतर है। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी थोड़े सक्रिय हो गए हैं। भट्टाचार्य मंगलवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने सरकार को आदिम जनजाति…
रांची। झारखंड पुलिस सेवा के 41 डीएसपी को एमएसीपी योजना का लाभ मिला है। अब इन्हें लेवल 10 के तहत वेतन मिलेगा। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि झारखंड पुलिस सेवा के द्वितीय बैच के पदाधिकारी को एमएसीपी योजना का लाभ उनके संबंध में दायर पीएआईएल और अन्य याचिका के क्रम में सीबीआई केस को लेकर फलाफल से प्रभावित होगी। इसके अलावा जारी अधिसूचना में यह भी किया गया है कि जिन 41 डीएसपी को एमएसीपी योजना का लाभ दिया गया है,…
रामगढ़। राज्य के जाने-माने उद्योगपति रामचंद्र रुंगटा के प्लांट में मंगलवार को जीएसटी की टीम ने बड़ी छापेमारी की है। रामगढ़ जिले के अरगड्डा रोड स्थित झारखंड इस्पात, बरकाकाना इलाके के मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन और कुजू ओपी क्षेत्र के आलोक स्टील प्लांट के अलावा रामगढ़ शहर में जहाज कोठी में बने कार्यालय में छापेमारी चल रही है। जीएसटी के अधिकारियों को संदेह है कि रामचंद्र रुंगटा अपने फर्म के माध्यम से सरकारी टैक्स की चोरी कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें जितना टैक्स देना चाहिए था, उसके अनुपात में अभी तक उन्होंने उसे जमा नहीं किया है। सभी…
पलामू। प्रमंडल अंतर्गत गढवा जिले के श्री बंशीधर नगर शहर के गोसाइबाग में मंगलवार दोपहर अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृत युवक की पहचान गढ़वा के सोनपुरा निवासी सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृत युवक की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया है। घटनास्थल से एक बाइक व आठ खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोसाइबाग में एक बाइक से दो लोग लाइन होटल के समीप बाइक रोक कर…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्य सरकार को निशाने पर लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार को घेरते हुए बड़ा सवाल किया कि आखिर कब तक जनता परेशान होती रहेगी? मरांडी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं में खाली पदों के कारण आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा। राज्य में लोकायुक्त, सूचना आयोग और मानवाधिकार आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में लंबे समय से पद खाली हैं, जिससे लोगों की अर्जियों पर सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त कार्यालय में 2000…
पलामू। बांग्लादेश में सनातनियों पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंगलवार को गायत्री मंदिर सुदना से साहित्य समाज चौक और राजेंद्र प्रसाद चौक होते हुए कचहरी परिसर तक सर्व सनातन समाज ने जन आक्रोश रैली निकाली। रैली में लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्णदास को अन्यायपूर्ण कारावास से मुक्त करो आदि नारों से आक्रोश एवं गुस्सा व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघ चालक गोपाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद हो। उन्होंने कहा कि इस्लामी कट्टरपंथियों के जरिए अल्पसंख्यक हिंदुओं के…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को राजधानी रांची में मेकॉन चौक (वन भवन के नजदीक) से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन एवं राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष ध्यान दें। फ्लाईओवर निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते…
रांची। शहर के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव को आपराधिक गिरोह पहाड़ी जी दस्ता ने मंगलवार को बंद करवा दिया है। मामले में उग्रवादी संगठन टीएसपीसी से अलग होकर वीकेएस तिवारी संगठन के पहाड़ी जी दस्ता का नाम सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात में पहाड़ी जी दस्ता के चार से पांच सदस्य उमेडंडा पहुंचे थे और बाजार के दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए हथियार का भय दिखाया और मंगलवार को दुकान बंद करने का निर्देश दिया और चले गए। इसके बाद मंगलवार को सुबह से ही उमेडंडा में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी…
हजारीबाग। शहर में हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी चिंता जताई है। सोमवार रात कटकमदाग प्रमुख के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिजनों के साथ एक भाई के रूप में खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस के अधिकारियों से बात की और मामले के आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मामले को जल्द सुलझाने का…