Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। रामगढ़ जिले में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने और ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर डीटीओ मनीषा वत्स ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स के जरिये भारी मालवाहक वाहनों व अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग के साथ -साथ वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की । उन्हाेंने शुक्रवार को बताया गया कि दाे दिनाें के जांच के दौरान कुल 30 से 35 बड़े वाहनों की जांच की गई। इसमें 15 वाहनों के कागजात अधूरे पाए…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन की नीयत में खोट आ गई है। चुनाव से पहले बेरोकटोक मुफ्त की रेवड़ी की तरह मंईयां सम्मान योजना की राशि बांटने वाली हेमंत सरकार अब महिलाओं से वसूली की तैयारी कर रही है। मरांडी ने लिखा है कि विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं कि येन केन प्रकारेण योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं का नाम छांटकर लाभुकों की…

Read More

हैदराबाद। जाने-माने तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है। ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के मौके पर हैदराबाद के आरटीसी चौराहे पर संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई और उसका बेटा श्रीतेजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के संबंध में दर्ज मामले में आरोपित के तौर पर अल्लू अर्जुन का भी नाम है। इसी मामले में पुलिस आज कुछ देर पहले अल्लू अर्जुन के घर जाकर फिल्म अभिनेता को हिरासत में लिया। सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2: द…

Read More

रांची। झारखंड में बारिश के बाद लगातार ठंड बढ़ रही है। साथ ही ठंडी हवाओं के साथ तापमान लगातार गिर रहा है। इसमें अभी और गिरावट की संभावना है। अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। राज्य में कम से कम 4 डिग्री तक तापमान में गिरावट आएगी। राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अधिकतम तापमान अभी 27.6 डिग्री सेल्सियस है। इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के छठे सत्र के तीसरे दिन बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 11697.45 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें सबसे अधिक महिला बाल विकास विभाग के लिए 6390.55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके बाद ऊर्जा विभाग के लिए 2577.92 करोड़, गृहकारा विभाग के लिए 445.96 करोड़, माध्यमिक शिक्षा के लिए 301.89 करोड़ और प्राथमिक शिक्षा के लिए 272.80 करोड़ का प्रावधान है। अनुपूरक बजट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे…

Read More

पलामू। सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) निर्माण कार्य से संबंधित मामले को उठाया। सांसद ने कहा कि लातेहार जिला में उत्तरी कोयल जलाशय (मंडल डैम) परियोजना स्थित है। इस परियोजना में पलामू प्रमंडल के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार और बिहार राज्य के गया एवं औरंगाबाद जिलों के लगभग 1,11,521 हेक्टेयर सूखाग्रस्त भूमि को सिंचाई उपलब्ध कराने, लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योग धंधों की जरूरत की परिकल्पना है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार बनने पर…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे कसाब मोहल्ला में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को सद्दाम कुरैशी (30) को गोली मार दी। युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे बांह में गोली लगी है। गोली मारने वाले अपराधियों की संख्या दो बताया जा रहा है। दोनों बाइक से पहुंचे थे। जख्मी युवक मेदिनीनगर की शास्त्री नगर निवासी नमिता देवी मर्डर केस में जेल जा चुका है। सद्दीक चौक से सटे एक दुकान में दिनदहाड़े नमिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस हर…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सर्व सनातन समाज के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के हजारों लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके मानवाधिकार हनन के खिलाफ मोरहाबादी मैदान से फिरायालाल होते हुए राज्यपाल भवन तक आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद मार्च राजभवन में समक्ष धरना में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया। आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोमा उरांव ने कहा कि आज हम सब बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं को समर्थन देने के लिए एकजुट हुए हैं। साथ ही आज मांग करते हैं कि जेहादियों पर…

Read More

पाकुड़। जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक शिव-शीतला मंदिर में बदमाशोंं ने मां शाकम्बरी की मूर्ति पर चढ़ाए गए लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। श्रद्धालु आज सुबह जब पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में चोरी की जानकारी हुई। मंदिर के द्वार का ताला टूटा हुआ था और मूर्ति पर चढ़ाए गए चांदी के मुकुट, त्रिशूल सहित अन्य आभूषण गायब थे। इसके बाद मामले की सूचना श्रद्धालुओं ने नगर थाना पुलिस ने दी। पुरोहित वृजभूषण मिश्रा ने कहा कि चोरी किए गए सामानों में सोने का टीका, नथिया, चांदी का प्लेट, चरण पादुका, आसन, मोर सहित अन्य…

Read More

हजारीबाग। चरही थाना क्षेत्र के चरही घाटी यूपी मोड़ के पास विक्रम नामक बस जेएच 09बीडी 2221 पलटने से दुल्हन समेत 10 यात्री घायल हो गए। वहीं छह लोगो को गंभीर चोट लगी है, जिसमें 4 से 5 घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर की अहले सुबह लगभग 6 बजे विक्रम बस बिहार के छपरा सिवान से रांची शादी के लिए जा रही थी। इस दौरान बस में करीब 60 यात्री सवार थे। उसी दौरान चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास बस का संतुलन बिगड़ गया और…

Read More