Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से झारखंड में उबाल
    Jharkhand

    बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से झारखंड में उबाल

    Ranchi: रैली के प्रतिभागियों ने नारे लगाते हुए बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मानवाधिकारों का उल्लंघन तुरंत रोका जाए।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची में सर्व सनातन समाज के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों के हजारों लोगों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार और उनके मानवाधिकार हनन के खिलाफ मोरहाबादी मैदान से फिरायालाल होते हुए राज्यपाल भवन तक आक्रोश मार्च निकाला। इसके बाद मार्च राजभवन में समक्ष धरना में तब्दील हो गया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया।

    आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोमा उरांव ने कहा कि आज हम सब बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं को समर्थन देने के लिए एकजुट हुए हैं। साथ ही आज मांग करते हैं कि जेहादियों पर कड़ी करवाई हो। उन्होंने कहा कि आज जो स्थिति बांग्लादेश में है यदि हिन्दू समाज नहीं जागा तो झारखंड में भी वह स्थिति बहुत जल्द होगी। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री मिथलेश्वर मिश्र ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को देखकर वेदना होती है। इससे हम सभी आक्रोशित हैं। हिन्दू समाज बसुधैव कुटुम्बकम में विश्वास करने वाला संप्रदाय है। हम सभी अहिंसा के पुजारी हैं लेकिन जब हमे उकसाया जाता है तो हम इसका विरोध करते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद गाडयान ने कहा कि दुनियाभर के देशों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध किया है। उन्होंने पूरी दुनिया से मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हो रहे मानवाधिकार हनन के खिलाफ पूरी दुनिया आवाज उठाये। राजेन्द्र कृष्ण ने कहा कि बांग्लादेश के अस्तित्व भारत के कारण है लेकिन वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। यह बेहद अफसोसजनक है। विश्व मानवाधिकार आयोग से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।

    इस्कॉन के सदस्य प्रकाश ने हिंदुओं को जागने का आह्वान किया और बांग्लादेश में हो रहे क्रूरता के खिलाफ एकजुट होने पर बल दिया। विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री याज्ञवल्कय शुक्ल ने कहा कि बांग्लादेश के उदय में लाखों भारतीयों ने अपनी शहादत दी थी। आज उनके साथ अत्याचार हो रहा है। आज बांग्लादेश में एक विचार पनप गया है कि जिसकी आबादी ज्यादा होगी वह कम आबादी वाले समाज के लोगों को जिंदा रहने नहीं देंगे। भारत एक संवेदनशील देश है। दुनिया में जहां कहीं भी लोगों के साथ अत्याचार होता है भारत अत्याचार के खिलाफ उनके साथ खड़ा होता है।

    दूसरी ओर, सर्व सनातन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में भूतेशानन्द, सरदार बिक्रम सिंह, पवन लामा, बिनोद जैन, स्वामी परिपूर्णानंद, बिनोद जालान, राकेश लाल, पवन मंत्री, शेखर चौधरी, रवि मुंडा,बिनोद गाडयान, प्रशुन रायपत, सुनीता गुप्ता सहित अन्य शामिल थे

    प्रदर्शन और रैली

    रैली के प्रतिभागियों ने नारे लगाते हुए बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मानवाधिकारों का उल्लंघन तुरंत रोका जाए।

    सभी धर्मों की सहभागिता

    इस आयोजन में हिंदू, सिख, जैन, और सनातनी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर मानवता और न्याय के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की।

    जागरुकता अभियान

    रैली के दौरान लोगों को बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें इस आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया।

    इन संगठनों के लोग हुए शामिल

    चिन्मय मिशन अखिल भारतीय संत समाज समिति, मेन रोड गुरुद्वारा, श्वेताम्बर जैन समाज, बौद्ध समाज, आदिवासी समाज, बंगाली एसोसिएशन, जनजाति विकास परिषद, विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, एकल विद्यालय और वनवासी कल्याण केंद्र।

    ये भी पढ़िए…………

    पाकुड़ के शिव-शीतला मंदिर में आभूषणों की चोरी

    Post Views: 493
    Bangladesh News
    Previous Articleपाकुड़ के शिव-शीतला मंदिर में आभूषणों की चोरी
    Next Article बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.