- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
प्रयागराज। संगम की रेती पर परम सिद्धयोगी देवरहा बाबा का मचान के पास लगातार 18 वर्ष से राम नाम की अखंड ज्योति जल रही है। यह जानकारी रविवार को देवरहा बाबा आश्रम के श्री महन्त रामदास महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि इसकी देखभाल आश्रम के माध्यम से की जा रही है। आज भी परम सिद्धयोगी संत देवरहा बाबा के प्रति भक्तों का अटूट लगाव है। उनके नाम का उच्चारण होते ही अपने आप भक्ति की भावना जागृत हो जाती है। महाकुंभ पर्व 2025 के श्रीगणेश होने से पहले मेला क्षेत्र के साथ वहां संचालित हो रहे भंडारे का प्रसाद…
पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम की ओर से चलाये जा रहे अतिक्रमण अभियान और 130 साल पुराने शिव मंदिर की दीवार तोड़े जाने के खिलाफ व्यवसायियों ने शुक्रवार को दुकानें बंद रखकर डालटनगंज बाजार ठप करा दी। जमकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की। सारे लोग आक्रोशित थे और ‘नगर निगम तेरी मनमानी नहीं चलेगी, तोड़ी गयी मंदिर की दीवार मरम्मत करनी होगी। धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं’ आदि नारे लगाए। शहर के जयभवानी संघ चौक से जुलूस निकाला गया और नगर भ्रमण करते हुए निगम कार्यालय में जाकर अपनी मांग रखी। प्रदर्शन में डालटनगंज चेंबर ऑफ कामर्स और पलामू जिला व्यवसायी…
गिरिडीह। डुमरी प्रखण्ड के मधुबन थाना इलाके के छछंदो पंचायत के जाेभी गांव में गुरूवार की देर रात में एक दर्दनाक घटना हुई । बताया गया कि धान के खलिहान में गांव की एक महिला और उसके पुत्र की जल कर मौत हो गई। दोनों पूरी तरह से जल गए थे। दोनों मृतक की पहचान जोभी गांव निवासी सोमरा मुर्मू की पत्नी नुनिया देवी (40) और उनका छोटा पुत्र चांद मुर्मू (12) के रूप में हुई है। पति सोमरा मुर्मू का कहना है कि रात को उनकी पत्नी और उनका पुत्र खलिहान में सोने गया था। देर रात जब लोगों…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दस दिन में छठी बार द्वारका सेक्टर-3 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) समेत तीन स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। हालांकि अब तक की जांच में कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। दमकल विभाग के अनुसार, आज सुबह पीसीआर और उसे इस आशय की पहली कॉल सुबह करीब 5ः02 बजे द्वारका सेक्टर-3 स्थित स्कूल से मिली।तत्काल दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम पहुंची और एहतियातन स्कूल को खाली कराया गया। इसी…
पलामू। जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सबनवा गांव के ही अरशद खान और आशिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान खान, जहांगीर खान और हसनैन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। जख्मी में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।एक को कम चोट आने के कारण गांव में ही इलाज किया गया। हादसे के…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में बालू का अवैध खनन कर तस्करी करने वालों पर एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने एक बार फिर कार्रवाई की है। एसडीओ के तल्ख तेवर ने बता दिया है कि तस्करों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी के जरिये गुरुवार को कुज्जू ओपी क्षेत्र में पैंकी घाट पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान दो ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया गया है। जब्त ट्रैक्टर (जेएच 01 डीटी 3193) और दूसरा ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं था को अवैध रूप से बालू का उठाव करते हुए पाया गया। इसके दोनों वाहनों…
पलामू। पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने दूसरे युवक की नाक दांत से काट दिया। ज्यादा रक्त स्त्राव होने के कारण युवक का प्रारंभिक इलाज एमआरएमसीएच में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। नाक की सर्जरी कराने की सलाह दी गयी है। इस संबंध में मामला दर्ज कराने की जानकारी दी गयी है। इस घटना की हर तरफ चर्चा है। घटना गुरूवार की है। जख्मी युवक की पहचान रेहला के अरबाज के रूप में हुई है। अरबाज कई दिनों से डालटनगंज में था। सदर अस्पताल के पास डा.…
रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला गुरुवार को सामने आया है। जूलॉजी विभाग की छात्रा ने पीएचडी स्कॉलर के ऊपर यह आरोप लगाया है कि विभाग की कई छात्राओं के साथ वह छेड़छाड़ करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस मामले को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखा और यह मांग की कि जांच कमेटी बनाकर तीन दिन के भीतर सच्चाई को सामने लाया जाए और निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करते हुए दोषी को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो। एबीवीपी ने यह भी…
रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में उषा मार्टिन कंपनी को अवैध तरीके से आवंटित खदान मामले में चार्जशीटेड आरोपित राज्य के तत्कालीन खनन निदेशक इंद्र देव पासवान ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया है। आरोपित ने सरेंडर के साथ जमानत याचिका भी दाखिल की। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने सशर्त जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विद्युत चौरसिया ने जमानत याचिका पर बहस की। अदालत ने उन्हें 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत की सुविधा प्रदान की है। उन पर साल…
साहिबगंज। साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला में गुरुवार सुबह भूमि विवाद के कारण एक परिवार पर हमला कर दिया गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हाजीपुर निवासी भूप नारायण रजक के रूप में हुई है जबकि घायलों में भूप नारायण का पुत्र चीकू रजक, ओम प्रकाश रजक, धर्मेंद्र रजक और पत्नी सरीता देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को…