Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड की राजनीति में वर्ष 2024 में दो नए चेहरे उभरे हैं, जिनकी वर्षभर चर्चा होती रही। ये दो नाम हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो। इन दोनों राजनेताओं के बढ़ते कदम से विपक्षी दल भी हतप्रभ हैं। कल्पना सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी हैं। कल्पना सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के जेल में रहने के दौरान सक्रिय राजनीति में आने का फैसला लिया। गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर कल्पना सोरेन…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। इस घटना में बीएस कालेज के पूर्व प्रोफेसर गोस्सनर कुजूर, उनके बेटे और साला की कार एक्सयूवी की गडढे में पलटने से मौत हो गई। ये घटना भंडरा थाना क्षेत्र में कोटा के पास हुई। वहीं दूसरी ओर लोहरदगा थाना क्षेत्र के हेसल चौक के समीप ट्रक और स्कार्पियो की भिड़ंत में स्कार्पियो चालक बाघा निवासी हीरानाथ शाह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाघा निवासी अशोक उरांव, दीपक उरांव और नीरज उरांव सहित अन्य एक गंभीर रूप से…

Read More

रांची। मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में मंगलवार को दिगंबर जैन मंदिर अपर बाजार में अभिषेक व शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात मुनिश्री का मंगल प्रवचन लोगों को प्राप्त हुआ। मुनिश्री ने बताया कि ढाई अक्षर का धर्म अगर दो अक्षर का हो जाए तो वह धम बन जाता है। उन्होंने धर्म व देव शास्त्र गुरु के प्रति अपनी आस्था समर्पण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं। आहारचर्या के बाद मुनिश्री के सानिध्य में णमोकर चालीसा का पाठ व सम्मेद शिखर की वंदना पाठ के…

Read More

रांची। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति ने जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने अजय कुमार…

Read More

लातेहार। पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादी कैला यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और गोली बरामद हुई है। गिरफ्तार उग्रवादी पलामू जिले के पाकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएलएफआई उग्रवादी कैला यादव लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के आसपास भ्रमणशील है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गई और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि जारी होने के मामले में उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्र‍िया दी है। सनी लियोनी ने आज मंगलवार को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा है कि, ”ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे नाम और पहचान को लेकर एक फर्जीवाड़े की घटना छत्तीसगढ़ में घटी है। महतारी वंदन योजना महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है, लेकिन कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं ऐसी घटना की कड़ी निंदा करती हूं, साथ ही पूरा भरोसा…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार सुबह कोहरे के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हवा भी लगातार चल रही है। पूर्वानुमान है कि 25, 26 और 27 दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। इसके बाद 28 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही उत्तर पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर…

Read More

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडारकोम गांव के बगल में स्थित जंगल में जंगली हाथियों ने गुलाब यादव (60) की जान ले ली। मंगलवार को गुलाब यादव का शव जंगल से बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पिंडारकोम गांव निवासी गुलाब यादव अपने मवेशी को चराने सोमवार को जंगल की ओर गया था। इसी दौरान जंगली हाथियों ने उसपर हमला कर दिया। हालांकि खुद को बचाने के लिए वह जंगल की ओर भाग गया था। परंतु रात में घर वापस नहीं लौटा। हाथियों के डर के कारण गांव के लोग रात में जंगल की ओर नहीं गए। मंगलवार…

Read More

मुंबई, एजेंसी। मुंबई में पिछले कुछ दिनों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। इस बीच, मंगलवार सुबह बांद्रा पश्चिम के फॉर्च्यून एन्क्लेव में एक आवासीय इमारत की सातवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। इसी बिल्डिंग की ग्यारहवीं मंजिल पर बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शान का घर है। अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि आग लगने के वक्त शान घर में थे या नहीं। इस आग के बाद बिल्डिंग में मौजूद 80 साल की महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य संचलन आयोजित हुआ जिसमें जिले भर से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए शौर्य संचलन का वृहद आयोजन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक सदानंद महाराज जी विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्य अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा की विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। नगर में पहली बार आयोजित बजरंग दल के शौर्य संचलन कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में उत्साह देखते बन रहा था बड़ी संख्या में नगरवासी युवा भी आयोजन में सम्मिलित हुए।  मां महामाया मंदिर परिसर से शौर्य संचलन प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख चोक-चौराहे होते गांधी…

Read More