रांची। मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में मंगलवार को दिगंबर जैन मंदिर अपर बाजार में अभिषेक व शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात मुनिश्री का मंगल प्रवचन लोगों को प्राप्त हुआ। मुनिश्री ने बताया कि ढाई अक्षर का धर्म अगर दो अक्षर का हो जाए तो वह धम बन जाता है। उन्होंने धर्म व देव शास्त्र गुरु के प्रति अपनी आस्था समर्पण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं। आहारचर्या के बाद मुनिश्री के सानिध्य में णमोकर चालीसा का पाठ व सम्मेद शिखर की वंदना पाठ के माध्यम से किया गया। सभी भक्त भक्ति में झूम उठे। रांची के दिगंबर जैन समाज ने सभी बाहर से आए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा सभी ने मुनिश्री का मंगल आशीर्वाद श्रीफल भेंट कर प्राप्त किया। आज मुनिश्री का मंगल प्रवचन सुबह 8:30 बजे होगा।
Trending
- कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
- छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
- रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
- रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
- अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
- बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
- बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
- वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार






