- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल आज तड़के बेलगाम (कर्नाटक) से दिल्ली पहुंचे और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के आवास पर गए। जहां उन्होंने डा. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के लोगों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से डा. सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। पार्टी ने यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, जनसेवा के…
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में गुरुवार रात निधन हो गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने रात 9 बजकर 51 मिनट पर अंतिम सांस ली। केंद्र सरकार इस दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित करेगी। भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 11 बजे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए कैबिनेट की बैठक होगी। इसके साथ कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे। डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। डॉ. मनमोहन लंबे समय से अस्वस्थ थे। गुरुवार को रात आठ…
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार की देर रात निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार साल 2006 में डॉक्टर मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर…
रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम में स्कूटी के चोरी करने के मामले में एक चोर को पीट-पीटकर मार डाला। लक्ष्मण मिस्त्री की 24 दिसंबर को स्कूटी चोरी हुई थी। लक्ष्मण अपने परिजनों और दोस्तों के साथ स्कूटी को खूंटी के कर्रा से बरामद किया। पूछताछ के क्रम में लक्ष्मण और उसके दोस्तों ने स्कूटी चोर समीर आइंड के साथ मारपीट की। मारपीट में वह बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद लक्ष्मण मिस्त्री ने ही रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि…
रांची। राजधानी के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत काठीटांड के पास बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के संचालक से 13 लाख 65 हजार रुपये की छिनैती कर ली गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, रिलायंस पेट्रोल पंप के संचालक बैंक में पैसा जमा करने कार से जा रहे थे। बाइक सवार बदमाश काफी दूर से संचालक का पीछा कर रहे थे। जैसे ही बदमाशों को मौका मिला, वे रुपये से भरा बैग छिनकर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पंप…
पलामू। तरहसी प्रखंड क्षेत्र में भू-माफिया के कारनामे एक से बढ़कर एक सामने आ रहे हैं। अवैध तरीके से जमीन की खरीद बिक्री के लिए भू माफिया के जरिये फर्जी एलपीसी का सहारा लिया जा रहा है। हद तो तब हो गई, जब एक व्यक्ति ने अपना नाम छुपाकर दूसरा व्यक्ति बनकर अंचल कार्यालय में एलपीसी बनाने के लिए आवेदन दिया। हालांकि मामला सामने आने के बाद सीओ ने तत्काल उस आवेदन को स्थगित कर जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि टीरवा गांव के हेमंत पांडेय ने दूसरे व्यक्ति अमरेश कुमार पांडेय के नाम से तरहसी अंचल में…
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में अध्यक्षों के पदों का आरक्षण अब 27 दिसंबर को नहीं, बल्कि 7 जनवरी 2025 को होगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास छग नवा रायपुर अटल नगर से गुरुवार काे जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु छत्तीसगढ़ नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष पद हेतु आरक्षण) नियम 199 के प्रावधानों के अंतर्गत नगर पालिक नियमों के तहत महापौर, नपा परिषद एवं नपां अध्यक्षों के पदों के लिए आरक्षण 27…
रांची। झारखंड में 28-29 दिसंबर को बारिश की संभावना है। राज्य में 28 को पश्चिमी, मध्य तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में बारिश होने की संभावना है जबकि 29 दिसंबर को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है। एक जनवरी, 2025 को राज्य में कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। राजधानी रांची सहित राज्य में गुरुवार को सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। हवा भी चली। इससे ठंड में कोई कमी नहीं देखी गयी। ठंड का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का…
लातेहार। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रशासी पदाधिकारी रौशन कुमार बक्सी को पलामू एसीबी की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के जरिये विद्यालय में दूध आपूर्ति करने वाले विक्रेता से बिल भुगतान के बदले रिश्वत ली जा रही थी। पलामू एसीबी के एसपी अंजनी अंजन ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार सूचक ने पलामू एसीबी की टीम को सूचना दिया था कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्रशासी पदाधिकारी के जरिये दूध के पैसे भुगतान के लिए रिश्वत मांगी जा रही है ।सूचना मिलने के बाद एसीबी की टीम ने…
पलामू। पलामू के पूर्व मध्य रेलवे के मोहम्मदगंज स्टेशन पर बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर अमरीश भारतीय ने आग की सूचना तुरंत मालगाड़ी के चालक को दी। ट्रेन को तुरंत रोका गया और स्टेशन मास्टर सहित अन्य रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्टेशन मास्टर ने बताया कि कोयला लदी इस मालगाड़ी के 7वें डिब्बे में आग लगी थी। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर आग फैल जाती, तो करोड़ों रुपये के…