Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां

    November 24, 2026

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»खरगे, राहुल और वेणुगोपाल कर्नाटक से दिल्ली लौटे, डा. मनमोहन के परिजनों से मिले
    National

    खरगे, राहुल और वेणुगोपाल कर्नाटक से दिल्ली लौटे, डा. मनमोहन के परिजनों से मिले

    New Delhi: कांग्रेस ने कहा, "एक नेता के रूप में, डॉ. सिंह ने शायद ही कभी सुर्खियों में आने की कोशिश की, फिर भी उनके फैसले भारतीय समाज के हर पहलू और उससे परे गहराई से गूंजते थे। राजनीतिक सहयोगियों, विरोधियों और विश्व नेताओं से उन्हें जो भरोसा और सम्मान मिला, वह उनके गहरे प्रभाव का प्रमाण है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल आज तड़के बेलगाम (कर्नाटक) से दिल्ली पहुंचे और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के आवास पर गए। जहां उन्होंने डा. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के लोगों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से डा. सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनकी उपलब्धियों को याद किया गया। पार्टी ने यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा कि इतिहास डॉ. मनमोहन सिंह को उनके गरिमामय आचरण, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, गहन ज्ञान और विनम्रता के लिए हमेशा याद रखेगा। वे अपने पीछे आर्थिक सुधारों, राजनीतिक स्थिरता और हर भारतीय के जीवन को बेहतर बनाने के प्रति समर्पण की विरासत छोड़ गए हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पहले एक टेक्नोक्रेट के रूप में और फिर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सामाजिक कल्याण पर ध्यान देने के साथ आर्थिक समृद्धि और विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए याद किया जाएगा। अपने शांत लेकिन लचीले नेतृत्व के लिए जाने जाने वाले, वे एक सिद्धांतवादी व्यक्ति थे, जिन्होंने देश के कल्याण के अलावा किसी और चीज के प्रति सावधानी, चिंता और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कठिन निर्णय लिये।

    कांग्रेस ने कहा, “एक नेता के रूप में, डॉ. सिंह ने शायद ही कभी सुर्खियों में आने की कोशिश की, फिर भी उनके फैसले भारतीय समाज के हर पहलू और उससे परे गहराई से गूंजते थे। राजनीतिक सहयोगियों, विरोधियों और विश्व नेताओं से उन्हें जो भरोसा और सम्मान मिला, वह उनके गहरे प्रभाव का प्रमाण है।एक राजनेता, एक विद्वान, एक नेता, एक दूरदर्शी – भारत के सबसे गौरवशाली पुत्रों में से एक – अलविदा सर, आपकी बहुत याद आएगी।”

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर बीती रात करीब एक बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से उनके दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया। डा. सिंह का 92 वर्ष की आयु में बीती देर शाम एम्स (दिल्ली) में निधन हो गया।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के सम्मान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह सहित सभी आधिकारिक कार्यक्रम अगले सात दिनों के लिए रद्द कर दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों में सभी आंदोलनात्मक और आउटरीच कार्यक्रम शामिल हैं। पार्टी के कार्यक्रम 83 जनवरी, 2025 को फिर से शुरू होंगे। शोक की इस अवधि के दौरान पार्टी का झंडा आधा झुका रहेगा।

    उधर, भारत सरकार ने शुक्रवार के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

    ये भी पढ़िए…………

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर होगा 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, राज्यकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    Views: 564
    Previous Articleपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर होगा 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, राज्यकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    Next Article पलामू में 11 सड़कों का होगा नवनिर्माण, एसीबी ने जांच कर 10 वर्ष बाद दी हरी झंडी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज की फेलोशिप से सम्मानित हुए केजीएमयू के डॉ. सतीश

    November 19, 2026

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026

    राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया

    October 25, 2026

    कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां

    November 24, 2026

    भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

    November 24, 2026

    यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार

    November 24, 2026

    Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    November 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    • Watch : कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.