- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड में वर्ष 2024 में अब तक 971 साइबर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि साईबर अपराध से संबंधित कुल 1295 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 2118 मोबाईल फोन, 2905 सिम कार्ड, 606 एटीएम कार्ड, 165 विभिन्न बैंको के पासबुक, 45 विभिन्न बैंको के चेकबुक, 52 लैपटॉप, 12 चार पहिया वाहन, 70 अन्य वाहन के साथ आठ करोड़ 17 लाख 84 हजार 714 रुपये बरामद किये गये हैं। यह जानकारी मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों से 77 लाख 20 हजार…
कोटपूतली। कोटपूतली के किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय चेतना को 9 दिन बीतने के बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका है। चेतना 23 दिसंबर को खेलते समय बोरवेल में गिरकर 150 फीट की गहराई में फंस गई थी। रेस्क्यू टीम ने देसी जुगाड़ से उसे 30 फीट तक ऊपर खींचने में सफलता पाई, लेकिन अब तक बच्ची को बचाने का प्रयास अधूरा है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी और न्यूनतम 7-8 डिग्री तापमान के…
खूंटी। मुनि श्री के सानिध्य में खूंटी दिगंबर जैन मंदिर में संध्या हुए णमोकार चालीसा में पूरा खूंटी झूम उठा। पूरा समाज और भक्तगण भक्ति रस में डूब गया। मुनिश्री रांची से विहार कर खूंटी पहुंचे हैं। खूंटी में पांच दिन का प्रवास रहेगा। उसके बाद मुनि श्री जशपुर बगीचा के लिए मंगल विहार कर जाएंगे। मुनि श्री के सानिध्य में प्रातः से लेकर संध्या तक कार्यक्रम चल रहा है। प्रातः अभिषेक, शांति धारा दोपहर में पाठ , संध्या में णमोकार चालीसा पाठ, महाआरती का कार्यक्रम हो रहा है। सभी धर्म प्रेमी बंधु सभी कार्यक्रम में शामिल होकर के धर्म…
रांची। रांची के पंडरा के ओटीसी ग्राउंड के समीप सोमवार को आशीर्वाद आटा (आईटीसी कंपनी का फ्रेंचाइजी) के मैनेजर सुमित कुमार गुप्ता से बाइक पर आए तीन अपराधियों में से दो ने 13 लाख रुपये लूट लिए। रुपये लूट कर भागने के दौरान लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार भी अपराधियों को पकड़ने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। इससे एक गोली लोटस होटल के मैनेजर सुमित कुमार के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली बांह में लगी है। उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई…
रांची। झारखंड में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार साल के अंत और नए साल की शुरुआत में राज्य में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले 1-2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजधानी रांची सहित राज्य में सोमवार को सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान…
चंडीगढ़ (Kisan Andolan): केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों ने सोमवार को बंद कर ऐलान किया है। 108 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, बसें नहीं चलेंगी, दूध की सप्लाई, सब्जियों की सप्लाई, सभी बाजार, गैस एजेंसियां, पेट्रोल पंप, प्राइवेट वाहन भी बंद रखे जाएंगे। एसजीपीसी ने भी बंद का समर्थन किया है। बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (Kisan Andolan) किसानों के पंजाब बंद के आह्वान के चलते दूध की सप्लाई सुबह 7 बजे से पहले दुकानों पर पहुंची। दूध विक्रेताओं ने भी सुबह…
बलरामपुर। रामानुजगंज नगर सीमा से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पलटन घाट में नए साल के आगाज के पूर्व पुराने साल के विदाई में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ना प्रारंभ हो गई है। आज बड़ी संख्या में झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से सैलानी यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पलटन घाट में सैलानियों की उमड़ने वाली भीड़ के मध्य नजर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की पहल पर नगर पंचायत के द्वारा पूरे परिसर एवं रास्ते की साफ सफाई कराई गई है। गौरतलब है कि पलटन घाट जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉटों में एक…
खूंटी। मुनि श्री सुयशसागर जी महाराज रांची से मंगल विहार होते हुए रविवार को खूंटी नगर में मंगल प्रवेश हुआ, जहां खूंटी के जैन धर्मावलंबियाें ने पूरे हर्ष उल्लास के साथ गुरुवर का स्वागत किया। इसके लिए नगर में जगह-जगह गुरुवर के स्वागत के लिए तोरणद्वार बनाये गये थे। गुरुवर के भक्तों के जरिये उनके आवास और प्रतिष्ठान के पास उनका पद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई। मुनिराज ने खूंटी नगर में पिपरा टोली, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, डाक बंगला रोड, भगत सिंह चौक होते हुए कर्रा रोड श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। उल्लेखनीय है कि दो वर्ष…
गढ़वा। जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र वाले इलाकों में कोहराम मचा रहे गजराजों के झुंड ने शनिवार की रात एक महिला को कुचल दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान भंडरिया के कोरहटी निवासी भगमनिया कोरइन (65) के रूप में की गयी। सूचना के बाद रविवार को वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। ग्रामीण बताते हैं कि भंडरिया बाजार से लौटने के बाद उक्त महिला देर रात तक घर नही पहुंची, जंगल किनारे अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी। इसी बीच घर जाने के दौरान हाथियों के झुंड…
सियोल (South Korea Plane Crash Video)। साउथ कोरिया में रविवार को एक प्लेन क्रेश हो गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या 62 हो गई है, संभवतः अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें, 81 लोगों को ले जा रहा विमान मुआन इंटरनेशन एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, वीडियो में विमान रनवे से उतरकर दूर तक फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है और आगे जाकर एक दीवार से टकरा जाता है। टकराने के बाद विमान में एक जोरदार धमाका होता है। प्लेन क्रेश होते ही…