Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को एलपीजी गैस का टैंकर पलट गया। इस हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पूरी तरीके से जाम हो गया है। गड़के मोड़ के पास एलपीजी गैस से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच 33 का घाटी इलाका पूरी तरह जाम हो गया। एलपीजी गैस टैंकर पारादीप से काठमांडू जा रहा था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने हाइड्रा और क्रेन के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर एलपीजी गैस से भरे टैंकर को उठाने का प्रयास कर रही…

Read More

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चला कर पुलिस ने पिस्टल के साथ तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में पप्पू कुमार , अक्षय कुमार और प्रमोद यादव शामिल हैं। सभी मनिका थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसडीपीओ भरत राम ने गुरुवार को मनिका थाना परिसर में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एनएचआई के ठेकेदारों से रंगदारी लेने और दहशत फैलाने की योजना बनाकर हथियार के साथ कुछ अपराधकर्मी मनिका की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मनिका थाना क्षेत्र के दुमुहान के…

Read More

रांची। माइनिंग घोटाले के आरोपित सुनील सिंह ने गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर उन्हें सशर्त जमानत दे दी। सुनील सिंह के खिलाफ जब केस हुआ था, तब वह उषा मार्टिन में कार्यरत थे। लेकिन फिलहाल वह जेएसडब्ल्यू में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन पर वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को माइंस आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है। वर्ष 2005 में उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घाटकुरी में एक लौह…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल क्षेत्र को झारखंड से जोड़ने कन्हर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का काम तेजी से चल रहा है। इस पुल के निर्माण से 20 गांवों की करीब 40 हजार आबादी को बड़ी राहत मिलेगी। सनावल क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना खरीदारी और इलाज के लिए नदी के उस पार स्थित झारखंड के जिला मुख्यालय गढ़वा तथा प्रखंड मुख्यालय नगर उटारी और धुरकी जाते हैं। कन्हर नदी पर इस पुल के शुरू हो जाने से सनावल क्षेत्र से इन तीनों शहरों की दूरी काफी कम हो जाएगी। क्षेत्रवासियों को बारहों महीने निर्बाध…

Read More

बलरामपुर। जिले के यातायात विभाग एक जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मना रही है। इस दौरान यातायात जागरूकता के साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले में सड़क दुर्घटना को कम करने एवं यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने के लिए एसपी वैभव बेंकर के निर्देशन में एवं एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला इकाई अंतर्गत 05 जनवरी से 06 जनवरी तक ‘‘दो दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान’’ चलाया गया।  करीब 1.50 लाख का कटा चालान  जिसमे बिना हेलमेट के 48 प्रकरण में 24000 रूपये, सीट बेल्ट में…

Read More

रांची। झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। राजधानी रांची में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। रुक-रुक कर चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। गुमला, खूंटी और हजारीबाग सहित कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। शाम में चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रांची का तापमान एक बार फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। बुधवार को उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में महापौर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया आज सोमवार को पूरी हो गई। कुल 192 नगरी निकाय के लिए आरक्षण किया गया है। पांच नगर निगम में महिला महापौर चुनी जाएगी। नगर पालिका की 54 सीटों में 18 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इनमें तीन-एससी, दो-एसटी, 4 ओबीसी और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई। जानकारी के…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस काफी संवेदनशीलता से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की भनक लगते ही पुलिस ना सिर्फ अलर्ट हो रही है, बल्कि बेहद शातिर तरीके से अपराधियों को दबोच भी रही है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे अपराधियों को पुलिस ने भी बेहद नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया।  गिरफ्तार अपराधी श्रीवास्तव गैंग से ताल्लुकात रखते थे। वे लोग वहां पतरातू क्षेत्र में ठेकेदारों को धमकाने की योजना बना रहे थे। मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि श्रीवास्तव गिरोह के चार अपराधियों को…

Read More

रांची। शहर के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पोस्टर में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर, 2024 को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनैती की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। इन दोनों अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी यदि किसी के पास हो…

Read More

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ने की बात कही है। मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मुताबिक जनवरी की शुरुआत ठंड के उतार-चढ़ाव के साथ हुई, जो अभी भी समय-समय पर आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से फिर से मौसम बदलेगा। बुधवार से उत्तर से ठंडी हवाओं के आने का सिलसिला शुरू होगा। जिसके बाद दिन और रात के तापमान में कमी आएगी। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.6 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां 7.1 डिग्री न्यून्यतम…

Read More