- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। शराब के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए बलरामपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज बलरामपुर पुलिस को इसमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। शातिर तस्कर सब्जी परिवहन की आड़ में शराब की तस्करी किया करता था। आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा रही है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आज वाड्रफनगर चौकी के सामने नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे वाड्रफनगर शहर की ओर से आ रही पिकअप वाहन (यूपी64बीटी 7283) को चेक किया गया।…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रमेश बिधूड़ी को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताकर उनको बहस की चुनौती दी है। केजरीवाल का दावा है कि भाजपा रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने जा रही है। केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि केन्द्रीय चुनाव समिति की हाल की बैठक में भाजपा ने रमेश बिधूड़ी के नाम पर मुहर लगाई है। वे दिल्ली में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी और कहा कि बिधूड़ी…
तातापानी महोत्सव का होने जा रहा आगाज, मिथुन, अक्षरा और गरिमा दिवाकर अपनी जादुई आवाज से बांधेंगे समां
बलरामपुर। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी से तातापानी महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में बॉलीवुड, छालीवुड और भोजपुरी स्टार मंच पर प्रस्तुति देंगे। प्रशासन ने आने वाले कलाकारों के नाम भी मीडिया को साझा किए है। तातापानी महोत्सव में शाम को बॉलीवुड, छालीवुड और भोजपुरी स्टार अपनी जादुई आवाज से समां बांधेंगे। आपको बता दें, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ एवं (नोडल अधिकारी तातापानी) रेना जमील के मार्गदर्शन में तातापानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। अपने गर्म जल स्त्रोत एवं धार्मिक महत्व के कारण देश भर…
बलरामपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव की शुरुआत हो रही है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में तातापानी स्थित है और हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण लगातार मालवाहक वाहनों का आवागमन होता रहता है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भारी मालवाहक वाहनों के सुरक्षित परिवहन/आवागमन के लिए मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन रूट निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार रामानुजगंज-तातापानी-बलरामपुर-सेमरसोत तक (राष्ट्रीय राजमार्ग-343) 13 जनवरी की रात्रि 12 बजे से 16 जनवरी…
रामगढ़। विस्थापित नेता संतोष सिंह की हत्या करने वाले को अपराधी राहुल तुरी का रामगढ़ में एनकाउंटर हो गया है। हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस के जरिये चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में राहुल तुरी मारा गया। शनिवार की शाम पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल तुरी अपने साथी के साथ रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा बस्ती में छुपा हुआ है। इस सूचना के बाद हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह और रामगढ़ एसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला शुरू कर दिया । बदले में पुलिस ने…
धनबाद। कोयलांचल धनबाद से एक शर्मसार कर देने वाला मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। दरअसल प्री बोर्ड के अंतिम दिन पेन डे मना रही डिगवाडीह कार्मेल स्कूल की छात्राओं का स्कूल प्रबंधन के जरिये न सिर्फ शर्ट उतरवा लिया गया, बल्कि छात्राओं को इनरवियर और ब्लेजर में ही घर जाने को मजबूर कर दिया गया। अब मामला जिलाधिकारी के पास है और मामले में जांच के आदेश दे दिए गए है। एक वीडियो उन्ही छात्राओं की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जिन्हें उस मानसिक ड्रामा से गुजरना पड़ा, अब वो वीडियो सोशल मीडिया पर…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में अवैध खनन, खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से डीसी चंदन कुमार जरिये अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात सिरका क्षेत्र में दामोदर नदी घाट से अवैध बालू के उठाव के मामले में एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने कार्रवाई की। जांच अभियान के दौरान सिरका दामोदर नदी घाट से सात ट्रैक्टर वाहनों को अवैध रूप से बालू का उठाव करने का दोषी पाया गया। किसी भी ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। इसलिए…
चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना जिले में आम आदमी पार्टी (आआपा) से विधायक गुरप्रीत सिंह बस्सी उर्फ गोगी की गोली लगने की मौत हो गई। गोगी लुधियाना वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे उस समय हुई जब गोगी एक कार्यक्रम से लौटने के बाद अपना लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे। गोली उनके सिर के आर-पार हो गई। परिजन व सुरक्षा कर्मी गोगी को लुधियान के डीएमसी अस्पताल में लेकर भी गए, जहां करीब दो बजे डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक गोगी शुक्रवार रात बुड्ढा दरिया पर पार्टी के राज्यसभा…
महाकुंभनगर। महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में पूरे भव्य स्वरूप में होने जा रहा है। इस आयोजन में जहां सनातन धर्म और आध्यात्म का ज्वार देखने को मिलेगा, वहीं नागा साधु श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। कुंभ मेले में नागा साधुओं की मौजूदगी इस आयोजन को अद्वितीय और विशेष बनाती है। इनका रहस्यमयी जीवन, कठोर तपस्या और अद्वितीय परंपराएं हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। नागा साधुओं के प्रति श्रद्धालुओं का कौतूहल नागा साधु न केवल भारतीय बल्कि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। इनका जीवन और परंपराएं एक रहस्य की…
बलरामपुर। जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर एवं जिला पंचायत सीईओ रेना जमील के द्वारा आज तातापानी महोत्सव कार्यक्रम के संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय करेंगे तातापानी महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी से तातापानी महोत्सव का आगाज हो रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आमंत्रित कलाकार भी अपनी कला की प्रस्तुति देगें। सीएम विष्णुदेव साय तातापानी…