Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के किरण सिंह देव फिर से प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित निर्वाचन कार्यक्रम में शुक्रवार काे सिंह देव के निर्वाचन की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने की। सिंह देव ने गुरुवार शाम अपना नामंकन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख को सौपा था। उन्होंने तीन सेट में अपना नामांकन दाखिल किया था। किरण सिंहदेव के अलावा किसी अन्य नेता ने अपना नामांकन प्रदेश अध्यक्ष के लिए दाखिल नहीं किया था, जिसके बाद आज सिंह देव को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

बलरामपुर। 14 जनवरी से मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ सीएम विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की उपस्थिति में हुई थीं। बीते गुरुवार को तीन दिवसीय महोत्सव का अक्षरा सिंह की प्रस्तुति के बाद समापन हुआ। तातापानी महोत्सव में जिले के स्थानीय कलाकारों मंच नहीं मिलने पर रामानुजगंज के स्थानीय कलाकार आक्रोशित है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के अनुसार, तातापानी महोत्सव में जिला प्रशासन के द्वारा अपने मनमाने ढंग से कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों को अनदेखा करते हुए सिर्फ बाहरी कलाकारों को मंच दिया गया।…

Read More

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको के प्रवासी मजदूर हीरामन महतो की सऊदी अरब में बीते 40 दिन पूर्व मौत हो गयी। लेकिन अभी तक प्रवासी मजदूर का न तो शव पहुंचा और न ही परिजनों को कंपनी की ओर से मिलने वाली राशि का भुगतान का रास्ता साफ हो पाया हैं। इस कारण परिजनों की चिंता बढ़ने लगी है। मृतक के परिजन अपने घर के सदस्य का अंतिम दर्शन के लिए हर दिन राह देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि खेतको निवासी सुखदेव महतो के हीरामन महतो की मौत विगत आठ दिसंबर 2024 को हो गई थी।…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग जिले की उपायुक्त नैंसी सहाय ने बतौर मुख्य अतिथि 16 जनवरी को झील रोड स्थित प्रेस क्लब हजारीबाग भवन जीर्णोद्वार का उद्घाटन फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। साथ में बतौर विशिष्ट अतिथि एसपी अरविंद कुमार सिंह भी थे। इससे पहले आयोजित उद्घाटन समारोह में डीसी ने कहा कि पत्रकार हित में प्रेस क्लब भवन जीर्णोद्धार सराहनीय पहल है। इस भवन का और बेहतर सदुपयोग करें। प्रेस क्लब भवन की चहारदीवारी भी शीघ्र होगी। व्यक्तिगत तौर पर भी हर वक्त प्रेस क्लब हजारीबाग के सहयोग की वह आकांक्षी हैं। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने भी प्रेस…

Read More

रांची। हिंदपीढ़ी की रहने वाली दो सगी बहनों के रहस्यमय तरीके से गायब होने के मामले का रांची पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हिंदपीढ़ी निवासी मो. इस्माइल, जुनैद आलम, मजहर आलम, इमरान खान और काशिद फिरोज शामिल हैं। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 11 जनवरी की शाम से गायब हुई थीं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और अज्ञात ऑटो चालकों पर मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी…

Read More

बलरामपुर। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आज धूमधाम से समापन हुआ। 16 जनवरी को तातापानी महोत्सव के अंतिम दिन भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया। अक्षरा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से छटा बिखेरा। दर्शक मंत्र मुग्ध दिखे। बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्यों से संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाने लोग पहुंचे थे। 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के आखिरी दिन सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने मंच संभालते ही भोजपुरी में दर्शकों से हालचाल पूंछा। इसके बाद अक्षरा और उनकी टीम गीत और डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध…

Read More

रांची। झारखंड में ठंड का कहर जारी है। राज्य में 21 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह में कोहरा और धुंध के बीच बादलों की लुका छिपी बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह में कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निकाय चुनाव करने के लिए चार महीने का समय दिया। यह सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। कोर्ट ने तीन सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर सवाल उठाए। इसपर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ ही जिलों में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया बाकी है, जिसे जल्द…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 पुलिस टीमें गठित की हैं। इनमें मुंबई पुलिस अपराध शाखा की 8 टीम और मुंबई पुलिस की 7 टीम अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं। इनमें से एक टीम को मुंबई के बाहर भेजा गया है। हमले के बाद सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल में डॉ. नितिन डांगे और डॉ. लीना जैन की देखरेख में उपचार चल रहा है। राज्य सरकार ने कहा है कि जल्द ही हमलावर गिरफ्त में होंगे। पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने बताया कि…

Read More

धमतरी। कहते हैं दोस्ती दुनिया की अनमोल चीज है जिसका धनी हर कोई नहीं होता। जिसने इस अनमोल धरोहर को सहेज लिया, उसका जीवन सफल हो गया। यह बात तब ज्यादा सच होती दिखती है जब बरसों के पुराने दोस्त एक जगह मिलते हैं और पुरानी यादों में खो जाते हैं। कुछ इसी तरह का दृश्य सन 1998 बैच के विद्यार्थियों के बुधवार 15 जनवरी काे एक दूसरे पर मिलने पर हुआ। जवाहर नवोदय विद्यालय माना कैंप में सन 1998 तक कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक अध्ययनरत छात्रों ने सालों बाद एलुमिनी मीट का आयोजन किया। इस आयोजन में…

Read More