- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। राजधानी रांची में इस वर्ष भी गर्मी सताएगी। फरवरी माह में रांची में अधिकतम तापमान औसत से अधिक रिकॉर्ड की जा रही है। राजधानी में यदि पिछले चार दिनों की बात की जाए तो बुधवार को यहां का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 2.5 डिग्री अधिक है। वहीं मंगलवार को 2.5 डिग्री अधिक, सोमवार को 3.8 डिग्री अधिक, जबकि रविवार को राजधानी में औसत तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस वर्ष रांची के अलावा राज्य के कई शहरों में अभी से ही तापमान में काफी बढोत्तरी दर्ज की जा रही है,…
रांची। रांची के तमाड़ में बुधवार को अज्ञात तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गये। लूट की वारदात को एसबीआई के सीएससी संचालक के तमाड़ सेंटर पर अंजाम दिया गया है। सीएससी संचालक शिवचरण महतो ने बताया कि वह हर दिन की तरह बुधवार को सेंटर खोल कर अंदर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी उनके सेंटर में आ धमके और आते ही उन्होंने सबसे पहले सेंटर का दरवाजा बंद कर दिया। फिर उनके साथ मारपीट करते हुए काउंटर में रखे करीब पांच लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।…
रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना में तैनात सिपाही गजेंद्र कुमार यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह मूल रूप से गोड्डा जिले के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गजेंद्र कुमार यादव लंबे समय से बीमार थे और कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। ये भी पढ़िए……… https://offbeatnews.in/mahakumbh-for-the-fourth-time-the-nectar-of-devotees-begins-with-the-last-bath-of-amrit-kalpavis-dripping-from-the-sky/
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में चल रहे विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुम्भ का चौथा अंतिम अमृत स्नान माघी पूर्णिमा के दिन बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से संगम के 40स्नान घाटों पर शुरू हो चुका है। वैसे तो श्रद्धालु रात से ही लगातार स्नान कर रहे हैं। इस बार अखाड़े अलग से अमृत (शाही) स्नान नहीं कर रहे हैं, मान्यता के अनुसार हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अखाड़ों ने अंतिम और तीसरा शाही स्नान बसन्त पंचमी को पूर्ण कर सभी अखाड़े के नागा, संन्यासी वाराणसी में पहुंच कर काशी विश्वनाथ की जय-जय कार कर रहे हैं। इस अमृत स्नान…
गढ़वा, एजेंसी। जिले के कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव में सोमवार की रात्रि अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से अधेड़ दंपति की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार हीरा रजवार(55 ) व उसकी पत्नी कलावती देवी (50 ) हर दिन की तरह शाम को भोजन करने के बाद गांव के दक्षिण की ओर खेत पर फसल की देखरेख करने जाते थे। मंगलवार काे जब दोनों लोगों में से कोई घर नहीं लौटे तो मृतक का छोटा पुत्र खेत पर जाकर देखा कि माता और पिता की हत्या कर चादर से ढंक दिया है। वह जोर-जोर से रोने चिल्लाने…
रायपुर, एजेंसी। राजधानी रायपुर में मतदान के दौरान खम्हारडीह थाना इलाके के अनुपम नगर में दिनदहाड़े डकैती की वारदात हुई है। मिलिट्री ड्रेस में डकैतों ने परिवार वालों को हथियार के दम पर बंधक बना 60 लाख रुपये की डकैती कर फरार हो गए हैं। बदमाशों ने खुद को ‘लाल सलाम गैंग’ का सदस्य बताया है। उन्होंने घर के भीतर बुजुर्ग को धमकाते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद लाल सलाम बोलकर हल्ला किया। घर को बम से उड़ा देने की भी धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस ने शहर में…
रांची। राज्य में फरवरी माह में ही तापमान बढकर 36 डिग्री हो गया है। मंगलवार को सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अभी फरवरी का महीना आधा भी खत्म नहीं हुआ है। देश भर में झारखंड की पहचान एक हरे भरे राज्य के रूप में होती है, लेकिन राज्य गठन के बाद से राज्य में वनों की तेजी से कटाई हो रही है। गांव से लेकर शहरी इलाकों में भी सड़क, पुल और आवास निर्माण समेत अन्य जरूरी विकास कार्यों के लिए हर दिन हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसका दुष्प्रभाव पर्यावरण पर पड़…
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर करीम बेहड़ गांव के पास आज सुबह कार और डंपर में टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। पुलिस के अनुसार, मटेरा थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी गुलाम हजरत (65) एक कार से पत्नी, बहू और एक…
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राज्य सरकार बुधवार को बजट पेश करेगी। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार अपने आगामी बजट में सामाजिक सुरक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण को प्रमुखता देने की तैयारी कर रही है। सरकार इन योजनाओं को अपने चुनावी सफलता के लिए अहम मान रही है। वित्त राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य बुधवार शाम वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। चूंकि यह 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले का अंतिम पूर्ण बजट होगा, इसलिए इसमें लोकलुभावन योजनाओं की भरमार रहने की संभावना…
महाकुम्भ नगर। माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए महाकुम्भ मेला क्षेत्र को मंगलवार भोर से नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन एवं सुरक्षित स्नान कराने के लिए मेला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्णय लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुचारू रूप से श्रद्धालुओं का स्नान सम्पन्न कराने के लिए 11 फरवरी की सुबह 4 बजे से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त सम्पर्णू मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। प्रयागराज शहर में महाकुम्भ स्नान…