- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
धनबाद। धनबाद में निरसा थाना क्षेत्र के तेतुलिया मोड़ के समीप मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी बस प्रयागराज महाकुंभ से पश्चिम बंगाल लौट रही थी। निरसा थाना क्षेत्र के तेतुलिया मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़िए………… https://offbeatnews.in/chief-minister-sai-with-the-enemies-of-the-country-directly-to-the-congress/
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा के चीन देश को लेकर दिए गए हालिया बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रौदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रौदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना…
खूंटी। आम उत्पादन में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले खूंटी जिले में इस बार आम्रपाली, मालदा, दशहरी के अलावा बीजू आम के बंपर उत्पादन की संभावना है। गांव के लोग कहते हैं कि यदि मौसम ने साथ दिया और समय से बारिश हो जाए, तो खूंटी जिले में बीजू आम का रिकॉर्ड उत्पादन हो सकता है। उनका कहना है कि यदि कुछ दिनों में बारिश नहीं होती है, तो आम के मंजर सूख सकते हैं। साथ ही मधुआ रोग का प्रकोप हो सकता है और इसका सीधा असर आम के उत्पादन पर पड़ेगा। तोरपा प्रखंड के आम उत्पादक किसान और…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। मंगलवार काे सुबह 08 बजे तक 35.96 से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल घाटों की निगरानी में लगी हुई है। अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पतित पावनी मां गंगे व यमुना एवं अन्त:सलीला सरस्वती के पावन संगम के घाटों पर मंगलवार काे सुबह से स्नान जारी है। मंगलवार अल सुबह से 08 बजे तक आने वाले श्रद्धालुओं एव तीर्थयात्रियों की संख्या 35.96 लाख से अधिक पहुंच चुकी है। महाकुम्भ में 144 वर्ष…
कोलकाता। प्राथमिक भर्ती घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक महत्वपूर्ण खुलासा किया है। जांच के दौरान बरामद दस्तावेजों में कुछ प्रभावशाली नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने कथित तौर पर उम्मीदवारों की सिफारिश की थी। इन नेताओं में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई व पूर्व सांसद दिव्येंदु अधिकारी, भाजपा नेत्री व पूर्व आईपीएस अधिकारी भारती घोष, तृणमूल सांसद ममताबाला ठाकुर और तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला शामिल हैं। सीबीआई को ये नाम उस दस्तावेज में मिले हैं, जिसे उसने कोलकाता स्थित शिक्षा विभाग के दफ्तर विकास भवन में छापेमारी के दौरान बरामद किया…
बलरामपुर। सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बलरामपुर जिले के तीन जनपदों में कुल 207 ग्राम पंचायतों में हुए चुनाव में आज सुबह से ही मतदाताओं में काफी जोश देखने को मिला। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन किया। 2 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने किया वोट, 86.39 प्रतिशत रहा मतदान जिले के राजपुर, कुसमी और सूरजपुर ब्लॉक में हुए चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 215038 थी। जिसमें पुरुष 106384, महिला 108653 एवं अन्य 1 वोटरों ने मतदान…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को रणवीर इलाहाबादिया समेत ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के यूट्यूबर्स के लिए सुनवाई की नई तारीख तय की है। इलाहाबादिया, अपूर्व मुखीजा, आशीष चंचलानी, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा को 6 मार्च को बुलाया गया है, जबकि समय रैना, जसप्रीत सिंह और बलराज घई को 11 मार्च को तलब किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूट्यूब कार्यक्रम ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में की गई अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और अन्य को सोमवार को पेश होने के लिए समन जारी किया था। आयोग ने सभी को 17 फरवरी को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली दौरे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि 19 फरवरी को वे महासचिव, प्रभारियों की बैठक में शामिल होंगे। वरिष्ठ नेताओं से मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दूंगा। नगरीय निकाय चुनाव में हार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी हार हुई है। इस संबंध में अपनी बात मैं पार्टी के भीतर कहूंगा। नगरीय निकाय चुनाव के बाद पीसीसी चीफ बदलने को लेकर हलचल तेज…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की तर्ज पर डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने और किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को लाभकारी व्यवसाय बनाने और प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसके तहत व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने सोमवार काे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि…
रांची। अकादमिक एवं कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत गोवा युनिवर्सिटी से छात्रों शिक्षकों की टीम 17-19 फरवरी तक रांची विश्वविद्यालय पहुंची। गोवा से छात्रों के साथ समन्वयक डॉ. वाल्टसर मेनेजेस भी आये हैं, जो दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर हैं। सोमवार को गोवा युनिवर्सिटी से आये छात्रों और शिक्षकों की टीम का बेसिक साइंस परिसर में झारखंड की परंपरा के अनुसार गीत संगीत और नृत्य से भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद रांची युनिवर्सिटी के आइक्यूएसी कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में रांची युनिवर्सिटी के कुलपति, प्रो.अजीत कुमार सिन्हा ने उन्हेंं यहां आने के लिये आभार जताया और कहा कि वह झारखंड…