- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में नई सरकार के भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक रेखा गुप्ता आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में होगा। भाजपा नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराया था। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय…
नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 60 रन से पराजित कर विजयी आगाज किया। टॉम लैथम और विल यंग के बेहतरीन शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 320 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 260 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत संघर्षपूर्ण रही। शुरुआती झटकों के बाद विल यंग और टॉम लैथम ने पारी को संभाला। यंग ने 107 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। वहीं, लैथम ने…
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो बुधवार को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुए। सुदेश को भाजपा की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। उल्लेखनीय शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आजसू पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी। डॉ भगत ने बताया कि सुदेश महतो को यह आमंत्रण उनकी राजनीतिक सूझ-बूझ और झारखंड के विकास में उनके योगदान के लिए दिया गया है। यह आमंत्रण दोनों पार्टियों के बीच बढ़ते सहयोग…
पलामू। पलामू जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के महुलिया से 22 दिनों से लापता हर्ष कुमार पिता अभिमन्यु प्रसाद का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। बच्चे के घर से एक किलोमीटर दूर हदहदवा नाला के पहाड़ी के पास से बरामद किया गया। पैर का हिस्सा एवं कपड़े से शव की पहचान की गयी। पैर का हिस्सा एवं खोपड़ी केवल मिली है। मौके से एक टांगी भी मिली है। धड़ से कमर का हिस्सा गायब है। जैकेट, पेंट एवं पैर से बच्चे की पहचान की गयी। सूचना मिलने पर एसएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।…
नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय आज खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज शाम पार्टी के दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पद के लिए शालीमार बाग की विधायक रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान किया गया। रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।वह कुछ देर में दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। वह 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में पद व गोपनीयता की शपथ लेंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज शाम आयोजित विधायक दल की बैठक में नई दिल्ली से विधायक प्रवेश वर्मा…
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के बलरामपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में 20 फरवरी को मतदान संपन्न होगा। द्वितीय चरण के मतदान के लिये मतदान दलों को बलरामपुर मुख्यालय अंतर्गत बनाए गए स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री का वितरण कर रवाना किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने मतदान कर्मियों को किए जा रहे मतदान सामग्री वितरण का जायजा लिया एवं सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराये जाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी…
बलरामपुर। जिले के विकासखण्ड रामचन्द्रपुर के ग्राम पंचायत पचावल में पांगन नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का बुधवार काे निरीक्षण करने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ग्राम पचावल पहुंचे। उन्होंने पुलिया का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करते हुए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। ताकि इन क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को जल्द से जल्द बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके। कलेक्टर कटारा ने कहा कि पुल के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, जिससे न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि व्यापार के नए अवसर भी मिलेंगे। साथ ही बेहतर…
पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या कर दी गई। उनके शव रजखेता जंगल के अमलाटोली से बरामद किए गए। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। एक युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के चुनका निवासी दिनेश यादव के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान के लिए जांच तेज की गयी है। घटनास्थल से राइफल का टूटा हुआ एक बट मिला है। पुलिस के अनुसार गांव की एक महिला लकड़ी लेने के लिए जंगल में गयी थी। उसने दोनों युवकों के शव देखकर गांववालों को जानकारी दी। बाद में सूचना…
पलामू, एजेंसी। पलामू जिले के पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) बुधवार को अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलती मिलीं। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वार्डन कृष्णा कुमारी ने एमआरएमसीएच में बुधवार को बताया कि मैं जब क्लास लेकर ऑफिस में गई तो गार्ड विनोद फोन लेकर के आया और कहा कि एकाउंटेंट मैडम के हस्बैंड का बार-बार कॉल आ रहा है बात करने को लेकर। विद्यालय में मैडम नहीं मिली। क्वार्टर की तरफ गए तो वहां देखा कि अंदर…
रांची। राजधानी रांची में हर साल होली के अवसर पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन करने वाली समिति इस वर्ष भी काव्य रसिकों के लिए विशेष आयोजन कर रही है। 12 मार्च को रात 9 बजे हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में हास्य, व्यंग्य, शृंगार और वीर रस की कविताओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समिति के मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि जानी बैरागी, सुनील पाल, भुवन मोहिनी, रमेश मुस्कान, गौरव चौहान और शशिकांत यादव सहित कई कवि रात भर लोगों को अपने हास्य व्यंग, वीर रस तथा श्रृंगार…