- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में आरोपित पूर्व मंत्री व जदयू विधायक सरयू राय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है। अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के पश्चात पिछले सप्ताह अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला गुरुवार को सुनाया। विधायक सरयू राय ने अग्रिम जमानत की गुहार लगाते हुए 13 फरवरी को अर्जी दाखिल की है। मामले में एमपी/एमएलए की विशेष कोर्ट ने पिछले दिनों दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया था। अब कोर्ट…
हजारीबाग। महाशिवरात्रि पर हजारीबाग जिले के इचाक स्थित डुमरौन में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें पथराव होने लगा, जिसमें थाना प्रभारी और जवान बाल-बाल बच गए। उपद्रवियों ने एक बोलेनो कार और दो बाइक को फूंक डाली। पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार हजारीबाग में महाशिवरात्रि के मौके पर दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। इचाक प्रखंड अंतर्गत डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव और आगजनी हुई। इस…
नई दिल्ली। भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में एकदिवसीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। अपनी 287वीं पारी में कोहली 14,000 एकदिवसीय रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज बन गए। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इस ऐतिहासिक आंकड़े से महज 15 रन दूर थे और भारत के 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया। कोहली ने नाबाद शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई, जो इस प्रारूप में उनका 51वां शतक था। उन्होंने विजयी रन स्पिनर खुशदिल शाह की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव…
रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा। इस दाैरान विधानसभा परिसर के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी, जिसके तहत विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (न्यायालय परिसर को छोड़कर) किसी तरह के जुलूस, रैली, प्रदर्शन और घेराव पर रोक रहेगी। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हाे रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर विधानसभा सत्र के दौरान निषेधाज्ञा जारी किया गया है। सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए झारखंड विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे (उच्च…
रांची। रांची के कोकर इलाके में मेंटेनेंस के कारण रविवार की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पांच घंटाें तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं कोकर ग्रामीण में 33 केवी फीडर की मरम्मती का कार्य किया जाएगा। इस कारण कोकर, चूना भट्टा अयोध्यापुरी, बांधगाड़ी, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, सामलोंग और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं कोकर शहरी फीडर में 33 केवी फीडर की मरम्मती का कार्य किया जाएगा। इस कारण लालपुर, पीस रोड, वर्धमान कंपाउंड, कांटा टोली, सर्कुलर रोड और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बाधित रहेगी।…
रायपुर। नीति आयोग की ताजा जारी रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सूचकांक के मामले में ऊंची छलांग लगाई है। बेहतर स्वास्थ्य सूचकांक के शीर्ष राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे पायदान पर आया है। यह राज्य की मजबूत वित्तीय नीतियों और स्थिर आर्थिक प्रबंधन को दर्शाता है। राजकोषीय स्वास्थ्य मूल्यांकन कर नीति आयोग ने जारी ताजा अध्ययन रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ 2022-23 की रैंकिंग में देश में दूसरे नंबर पर आया है। पांच अलग-अलग सूचकांकों के आधार पर जारी रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने 55.2 अंक प्राप्त किए। भारत में राज्यों के राजकोषीय स्वास्थ्य के बारे में समझ विकसित करने के लिए नीति…
रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव-2025 के तहत राज्य के 50 विकासखंडों में आज रविवार काे तीसरे और अंतिम चरण मतदान में सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों में मतदाता पूरे उत्साह के साथ वोट डालने पहुंच रहे हैं। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। तृतीय चरण में 30 हजार 990 पंच, 3 हजार 802 सरपंच, 1 हजार 122 जनपद सदस्य और 145 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य जगहों पर सुबह 7…
नई दिल्ली। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार सुबह एसएलबीसी (श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल) टनल परियोजना का एक हिस्सा ढह गया, जिसमें आठ मजदूर फंस गए। मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान रविवार को भी जारी है। हालांकि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को सुरंग के ढह चुके हिस्से तक पहुंचने में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी के मुताबिक राज्य सरकार विशेषज्ञों की मदद ले रही है, जिनमें पिछले साल उत्तराखंड में इसी तरह की घटना में फंसे श्रमिकों…
धनबाद। धनबाद जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलकाता-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सड़क दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई। मृतकों में कार चालक शेख राजाबली, समेत दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जिनका नाम पानोब साह, पियाली साह और तेमुली साह है। ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के कामारपुकुर गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी की चारों की मौत मौके पर ही हो गई,…
बलरामपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत तीसरे एवं अंतिम चरण की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, जिसके अंतर्गत रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर में 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान के लिए मतदन दलों को मतदान सामग्री का वितरण क्रमशः शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय वाड्रफनगर से किया गया। तीसरे चरण में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत वाड्रफनगर और रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायतों में 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। गौरतलब है कि वाड्रफनगर में 95…