Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। विशेष नमाज के बाद चहुंओर ईद की खुशियां बिखर उठीं। उसमें मीठी सेवइयों ने दिलों में मिठास घोल दी। लोगों ने एक-दूजे के गले मिल ईद मुबारकबाद किया। रामानुजगंज में सुबह से देर शाम तक अकीदतमंदों का एक-दूसरे के घरों में आवाजाही रही। मेहमानों का स्वागत लच्छे, सेवइयों, पुलाव, दही बाड़ा, छोले, रसगुल्ले और शीतल पेय से किया गया। हर तरफ जश्न का माहौल दिखा। शहर से गांव तक कौमी एकता की झलक दिखाई दी। युवाओं संग बच्चे और बुजुर्गों ने आपसी सौहार्द, भाइचारगी और समरस भाव का पैगाम बिखेरा। इससे पहले सुबह रामानुजगंज मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों और…

Read More

बलरामपुर। जिले में क्राइम में अंकुश लगाने के लिए बलरामपुर पुलिस का लगातार एक्शन जारी है। पुलिस ने चार वर्ष पुराने अंग्रेजी शराब में मिलावटी के मामले में आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार कर आज सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 29 मार्च 2021 को बलरामपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर अंबिका गुप्ता एवं अन्य कर्मचारियों के द्वारा अधिक धन अर्जित करने के लाभ से शराब की मिलावटी की जा रही है। जिसके बाद सूचना पर तत्कालीन थाना प्रभारी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन सुपरवाइजर अंबिका गुप्ता…

Read More

रांची। राजधानी रांची में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी रांची के हरमू सहित अन्य ईदगाहों में सोमवार सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। जैसे ही ईद की विशेष नमाज संपन्न हुई, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन और शांति के लिए दुआ मांगी। वहीं दूसरी और ईद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।…

Read More

रांची। झारखंड के सभी जिलो में रविवार से तापमान में धीरे- धीरे वृद्धि होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार इससे आनेवाले दिनों में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका है। राजधानी रांची में रविवार को तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि राज्य के अन्य कई जिलों में तापमान में विशेष वृद्धि दर्ज नहीं की गई। डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान लगभग 37 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं राज्य भर में इस हफ्ते तापमान में दो-तीन डिग्री वृद्धि होने की आशंका है। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.3, डालटेनगंज में 37.8, जमशेदपुर में बोकारो में 39.1 और चाईबासा…

Read More

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिलासपुर में कहा कि नक्सलवाद में अनेक माताओं ने अपने लाडले खोए। बहनों ने भाइयों को खो दिया। आपने तो खुद सहा है। देखा है..! अब छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में शांति का एक नया दौर शुरू हो रहा है। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का जिक्र किया और बताया कि इसमें बस्तर ओलंपियाड की चर्चा की थी। इस ओलंपियाड में हजारों युवाओं ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि मैं छत्तीसगढ़ के नवजवानों का शानदार भविष्य देख रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा के मोहभट्ठा गांव में…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया को यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया है। छोटा गोविंदपुर के जनता मार्केट स्थित अमलतास सिटी के पास उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों ओर से 25 राउंड से अधिक गोलियां चली। इस गोलाबारी में एसटीएफ के डीएसपी धर्मेंश कुमार शाही घायल हुए हैं। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस को कई गोलियां मिली है। अनुज पर दो दिन पहले ही मऊ पुलिस ने…

Read More

रामगढ़। झारखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में चैती नवरात्र की शुरुआत हो गई है। रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार दर्शन के लिए लग गई। नवरात्रि में माता छिन्नमस्तिका का दर्शन और पूजन कर श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिर न्यास समिति और जिला प्रशासन के जरिये तैयारियां की गई है। मंदिर को बेहद आकर्षक तरीके से सजाया गया है। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए भी व्यवस्था की गई है। माता का भोग प्रसाद भी श्रद्धालुओं को मिलेगा। झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज पुलिस को चार वर्ष पुराने शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शराब तस्करी के चार वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे अरुण सिंह को यूपी के कासगंज जिले से गिरफ्तार कर आज शनिवार को जेल भेज दी है। पुलिस के द्वारा आज शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 18 जनवरी 2021 को रामानुजगंज पुलिस को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब परिवहन करने की सूचना पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए 900 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की थी। पुलिस नाकेबंदी के दौरान आरोपित अरुण सिंह फरार हो गया था। रामानुजगंज पुलिस आरोपित…

Read More

रांची। एचईसी कर्मियों को एक साथ तीन माह का वेतन मिलने से उनमें खुशी का माहौल है। केंद्र सरकार ने एचईसी के आकांक्षा परियाेजना के एवज में कुल 43.95 करोड़ रुपये एचईसी को भुगतान किया है। इसमें से एचईसी की ओर से कर्मियों के वेतन के मद में 24 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रामाशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्मियों को वेतन दिलाने में एचईसी प्रबंधन के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा नेता विनय जायसवाल की महती भूमिका रही है। उन्होंने एचईसी कर्मियों की ओर से उपर्युक्त नेताओं…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में झपटमारी की अजीबो गरीब घटना आज शुक्रवार को घटी है। आरोपितों ने किसान पर मोमोज की तीखी चटनी फेंककर एक लाख रुपये ले उड़े। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 11 की है। करीब 2.30 बजे 70 वर्षीय पीड़ित मोहन सिंह मरावी बैंक से पैसा निकालकर अपने घर जा रहा था। घर के भीतर जैसे ही पैसा रखने पहुंचा। घात लगाए आरोपितों ने उसपर मोमोज की तीखी चटनी फेंक दी। जिससे मोहन असहज हो गए और नगदी लेकर…

Read More