Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने रामनवमी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर, निवारणपुर, रांची में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने लोगों को रामनवमी महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के इस पावन अवसर पर आस्था के समागम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान श्री राम आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें, यही मंगलकामना है। श्रद्धा, उमंग, उत्साह और खुशी के साथ यह पर्व मनाते आ रहे…

Read More

बलरामपुर। रामनवमी के पावन पर्व पर बलरामपुर जिले के रामानुजगंज आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। आज सुबह होते ही मंदिरों की घंटियों की गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को एक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। जय श्रीराम के जयघोष से गूंजते वातावरण में भक्तों की भक्ति देखते ही बन रही थी। सैकड़ों रामभक्तों ने ताशा-बाजा, ढोल-नगाड़ों और भगवा पताकाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। पारंपरिक परिधानों में सजे युवाओं की टोली ने मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इन झांकियों में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों…

Read More

रांची। रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। राजधानी के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची के…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत पुराना बाजार के पास ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार है। इधर आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना बाजार के पास रविवार सुबह करीब 9.15 बजे ट्रेलर और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार पिंटू सोनी (23 वर्ष) अपनी घर की ओर लौट रहे थे तभी मेन चौराहा के…

Read More

रांची। रांची में शनिवार की रात महाअष्टमी के अवसर पर भव्य झांकियां निकाली गईं। रात 10 बजे से देर रात लगभग तीन बजे तक अपर बाजार और मेन रोड में महाबली हनुमान और भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजते रहे। झांकियों में शामिल सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया। रातू रोड, कांके रोड, अपर बाजार, हरमू, डोरंडा और कचहरी से 20 बड़ी और 60 छोटी झाकियां निकलीं। इनमें श्रीराम दरबार, अयोध्या का राम मंदिर, अंगद-रावण संवाद, माता सीता का जन्म, देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्री महावीर शृंगार समिति कार्टसराय रोड ने लंका विजय के बाद श्रीराम…

Read More

पलामू। पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के नौरंगा गांव से आंध्रप्रदेश कमाने गए युवा मजदूर विकेश राम ( 24) की संदेहास्पद मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को काम करने के बाद पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर बकझक हुई थी। गुस्से में पिता ने पुत्र के सीने में धारदार हथियार से वार कर दिया। इलाज के क्रम में डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कराने के बाद मजदूर का शव एम्बुलेंस से गांव लाया जा रहा है। शनिवार के देर रात्रि तक पहुंचने की संभावना है। बताया जाता है कि एक ही रूम में…

Read More

सूरजपुर। वन्य जीव हाथी और इंसानों के बीच लगातार संघर्ष जारी है। जिले के प्रतापपुर रेंज के ग्राम पंचायत दरहोरा में आज शनिवार सुबह हाथी ने एक ग्रामीण को पटककर मार डाला। जिसके बाद पूरे गांव के लोग दहशत में है। हाथी इससे पूर्व बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में एक महिला और घाघरा में एक युवक को मार डाला था। वन विभाग के द्वारा लोगों को अलर्ट किया गया है और लगातार हाथी की ट्रैकिंग की जा रही है। मिली सूचना के अनुसार, आज शनिवार सुबह हाथी ने प्रतापपुर रेंज के ग्राम पंचायत दरहोरा में एक ग्रामीण को पटककर मार…

Read More

रांची। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 12 डीएसपी, 40 इंस्पेक्टर, 300 दारोगा और 3500 जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील जगहों को चिह्नित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। शहर के 20 थाना क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है। संबंधित थाना के प्रभारी को ड्रोन से मॉनिटरिंग करने की जिम्मेवारी दी गई है। डोरंडा, मेन रोड, कांके, नगड़ी, रातू, पिठौरिया, बुढ़मू, मांडर और बरियातू सहित अन्य इलाकों में पुलिस ने…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले को अंबिकापुर से जोड़ने वाली एनएच 343 की निर्माण की प्रक्रिया में अब तेजी आ रही है। रामानुजगंज से बलरामपुर तीस किलोमीटर की सफर तय करने के लिए एक घंटा लग जाता है। सड़क की दुर्दशा से अब मोटरसाइकिल से चलना भी दूभर हो गया। बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज बलरामपुर दौरे में आए थे। जिसमें अधिकारियों को एनएच नवनिर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए थे। जिसके मद्देनजर वन विभाग के द्वारा पेड़ों की कटाई में तेजी आई है। जिससे स्थानीय लोगों को एक…

Read More

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़गड़वा गांव के निकट स्थित ईंट भट्ठा और क्रशर के पास शुक्रवार की देर रात पीएलएफआई के नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें भट्टे में काम कर रहे लोहरदगा निवासी मजदूर अलीम अंसारी को गोली लग गयी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । चंदवा में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे इलाके की नाकेबंदी करते हुए नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही…

Read More