- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड के लोगों को अप्रैल में लगभग पूरा माह प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। काल बैसाखी के कारण इस माह राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में कमोबेश हल्की बारिश, गर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। इससे राज्य भर में तापमान नियत्रंण में रहा और लोगों को प्रचंड गर्मी नहीं सहना पड़ा। राज्य भर में औसत तापमान लगभग 35 डिग्री रहा। राज्य के अत्यधिक गर्मी पड़ने वाले जिले पलामू, गढ़वा,पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, सिमडेगा, चतरा सहित अन्य जिलों में तापमान इस बार पिछले साल की तुलना में कम रहा।…
रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गयी। आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11 बजे बीएसएनएल ऑफिस से धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, कोतवाली थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे…
रांची। रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटा दिया गया। रिम्स शासी परिषद ने गुरुवार देर रात उन्हें हटाने का आदेश जारी कर दिया। इसमें कहा गया है कि डॉ. राजकुमार ने पद पर रहने के दौरान मंत्रिपरिषद, शासी परिषद और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। स्वास्थ्य मंत्री सह रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स अधिनियम-2002 द्वारा निर्धारित उद्देश्य को पूरा करने में डॉ. राजकुमार की सेवा संतोषजनक नहीं पाई गई। इसलिए उन्हें तीन महीने का वेतन-भत्ता देते हुए तत्काल प्रभाव से निदेशक से पद से हटाया गया है। इस…
रांची। झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने के बयान से सियासी बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे संविधान का अपमान बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मंत्री हफीजुल हसन का संविधान की बजाय शरीयत को प्राथमिकता देना जनादेश और संविधान का अपमान है। उन्होंने कहा कि भाजपा, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का अपमान नहीं सहेगी। इसके विरोध में भाजपा सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालकर हेमंत सरकार की ओर से झारखंड में शरीयत थोपने की मंशा को…
रांची। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर चार्जशीट के विरोध में कांग्रेस पार्टी देशभर में ईडी दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रही है। रांची में हिनू रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। नेताओं में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू, सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक सुरेश बैठा, रामचन्द्र सिंह, नमन विक्सल…
कोडरमा। जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के ग्राम बिगहा मे बुधवार सुबह एक घर से संदिग्ध अवस्था में विवाहित महिला का शव बरामद हुआ है। मृतका की पहचान ललिता देवी (30) के रूप मे हुई है। महिला के ससुराल वालों के अनुसार महिला का शव दुपट्टा के सहारे ऊपर लटका हुआ था, उसने खुदकुशी कर ली।वहीं दूसरी ओर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि ललिता देवी की विवाह 2011 में प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद से ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। साथ ही बताया कि 2016 मे भी…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले में वन्यजीव हाथी और मनुष्य के बीच संघर्ष लगातार जारी है। 16 दिनों में हाथी के हमले से यह छठवीं मौत है। मामला वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के रजखेता जंगल का है। जहां महुआ चुनने गई महिला का जंगल में हाथी के साथ आमना-सामना हो गया। जिससे हाथी ने महिला को पटककर मार डाला। मिली जानकारी के अनुसार, यशोदा दास (58 वर्ष) स्याही ग्राम निवासी आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे रजखेता जंगल महुआ चुनने गई हुई थी। महुआ चुनते-चुनते यशोदा जंगल में करीब सात किलोमीटर अंदर चली गई। तभी अचानक दंतैल हाथी से बुजुर्ग महिला का आमना-सामना…
रांची। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घण्टों में हुई बारिश से तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और न्यूनतम तापमान गिरकर 17.9 डिग्री हो गया। रांची में पिछले 24 घण्टों के दौरान 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। अप्रैल माह में नवम्बर-दिसम्बर जैसी स्थिति रही। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक राज्य भर में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।…
बलरामपुर। अंबिकापुर निवासी अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने प्रधानमंत्री के जन शिकायत पोर्टल से एनएच343 की जर्जर सड़क होने के कारण तत्काल सुधार करने हेतु गुहार लगाया। अपने आवेदन उन्होंने बताया कि बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की स्थिति दिन प्रतिदिन अत्यंत दयनीय होते जा रही है। रामानुजगंज से अंबिकापुर की 110 किलोमीटर की दूरी तय करना लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा हो गया है। कहीं-कहीं तो सड़क की इतनी बुरी स्थिति है कि चार पहिया वाहन मुश्किल से पार हो रहे है। वहीं दो पहिया वाहन पार करना अत्यंत मुश्किल हो गया है। आने वाले बरसात के समय में…
रांची। रांची मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची की ओर से अक्षय तृतीया के दिन 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाएगी। इस उपलक्ष्य में सभा की ओर से कई तरह की प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। सभा के अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने बुधवार को बताया कि इससे पहले समाज के बच्चों के लिए मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा चित्रांकन प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, म्यूजिकल चेयर गेम और उसके बाद भाषण प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के बच्चें भाग ले सकते हैं। ये भी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/shankargarh-police-arrested-from-kochi-airport-caught-while-returning-from-oman-in-the-name-of-getting-work-in-balrampur-dubai/