Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। 25 अप्रैल को संध्या 4:00 बजे स्थानीय अग्रसेन भवन के सभागार में फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की अत्यावश्यक बैठक बुलाई गई। बैठक का मुख्य विषय पहलगाम में हुई 28 सैलानियों की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या के विरोध में 26 अप्रैल दिन शनिवार को हजारीबाग बाजार पूर्णतया बंद रहेगा। इस बंद को सभी वर्ग के व्यापारी खाद्यान्न, हार्डवेयर किताब स्टेशनरी जूता चप्पल, कपड़ा, मोबाइल, होटल इत्यादि व्यवसायियों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है। बैठक में सभी वर्ग के सैकड़ो व्यवसाय उपस्थित थे एवं सभी ने बारी-बारी से अपनी सहमति एवं अपने विचार दिए। बैठक की अध्यक्षता…

Read More

हजारीबाग। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए नृशंस आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को हजारीबाग जिला स्वर्णकार व्यवसायी संघ के तत्वावधान में एकजुट होकर समस्त स्वर्णकार समाज ने अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर संपूर्ण शहर की ज्वेलरी दुकानों को पूर्णतः बंद रखा गया।  पूरे दिन कोई भी स्वर्ण या आभूषण से जुड़े व्यापारिक लेनदेन नहीं हुए, जिससे समाज की एकता और देशभक्ति की भावना का सशक्त उदाहरण सामने आया। संघ के आह्वान पर शाम को एक शांतिपूर्ण आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, जो इन्द्रपुरी चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से…

Read More

बलरामपुर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत का विरोध जारी है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के लरंगसाय चौक के पास शुक्रवार शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आतंकियों का पुतला फूंका और हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और साथ ही पीड़ित परिवारों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति देने कामना की। भाजयुमो के जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता ने कहा कि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हुआ आंतकवादी हमला अत्यंत ही…

Read More

कोलकाता। पहलगाम आतंकी हमले के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा के रहने वाले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साउ को पाकिस्तान सेना ने हिरासत में ले लिया है। बीएसएफ के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि जवान के घर में मातम पसरा है। उनकी मां देवंती देवी बार-बार एक ही बात दोहरा रही हैं-“मेरा बेटा सही-सलामत घर लौट आए।”पूर्णम कुमार साउ की पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनाती है। बुधवार को वह ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान में…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनी जरा गांव के एक खेत के पास से एक महिला और पुरुष का शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों शव की पहचान करने में जुटी हुई है । पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल दोनों शव को पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि मामला प्रेम प्रसंग में की गई हत्या का लगता है।…

Read More

बलरामपुर। संस्कार भारती और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड सामरी माइंस के संयुक्त तत्वाधान में सांस्कृतिक विरासत को बचाने और क्षेत्रीय कलाकार को पहचान दिलाने का कार्य प्रसंसनीय है यह बात विधायक उद्धेस्वरी ने कहा। ज्ञात होगी कुसमी के सरस्वती शिशु मंदिर में 10 दिनों तक गायन वादन नृत्य चित्रकला नाटक और मेहंदी कला का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया इस 10 दिवसीय कार्यशाला में क्षेत्र के 70 से अधिक बच्चों ने भाग लिया बच्चों ने चित्रकला की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को अपनी प्रतिभा का बोध कराया साथी मेहंदी का भी प्रदर्शनी इंस्टॉल लगाया गया। समापन समारोह को संस्कार भारती ने कुसमी सांस्कृतिक…

Read More

बोकारो। सोशल मीडिया में देशविरोधी पोस्ट के संदर्भ में बोकारो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिल्लत नगर, बालीडीह का रहने वाला नौशाद नामक युवक को गिरफ्तार किया है। नौशाद ने अपने आईडी से पाकिस्तान और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को ‘धन्यवाद’ दिया था और साथ ही आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल और मीडिया को भी टारगेट में लेने की बात पोस्ट की थी। एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही हमारी टीम ने तेजी से जांच की और आरोपित को गिरफ़्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि पूरे मामले की शिकायत रांची के विधायक और भाजपा नेता सीपी सिंह और…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ की बलरामपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इसमें मास्टर माइंड सहित आठ आरोपितों को मध्यप्रदेश के बैढन जिले से रेड कर गिरफ्तार किया है। आरोपितों द्वारा बलरामपुर जिले समेत आसपास के अन्य जिलों से कई ग्रामीणों एवं स्टूडेंट्स से बैंक अकाउंट खुलवाकर उन्हें देश के विभिन्न राज्यों के साइबर अपराधियों को उपलब्ध करवाया जाता था। इनके द्वारा वर्तमान में ऑनलाइन सट्टा एप काबूक का संचालन किया जा रहा था। जब्त सभी अकाउंट से डेढ़ महीने में आरोपितों ने चार करोड़ का ट्रांजेक्शन किया है। पुलिस ने आरोपितों से तीन…

Read More

कोलकाता। देश के प्रमुख पर्यटक स्थल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कोलकाता के पाटुली इलाके के निवासी 40 वर्षीय बितन अधिकारी की जान चली गई। वो अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बेटे के साथ कश्मीर की सैर पर थे। बितन अधिकारी पेशे से एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत थे और अमेरिका के फ्लोरिडा में रहते थे। बितन की पत्नी सोहिनी के सामने ही उनके पति को गोली मार दी गई। घटना के कुछ घंटे बाद जब मीडिया ने फोन किया, तो दूसरी ओर से केवल रुक-रुक कर आती सिसकियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने फोन पर कहा,…

Read More

रायपुर। देश के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार काे हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई थी। आज (बुधवार) दोपहर काे उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर से रायपुर लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर कारोबारी दिनेश की मंगलवार को शादी की सालगिरह थी। रायपुर के समता कॉलोनी में गरबा मैदान के निकट उनका घर है। उनकी मौत की दु:खद सूचना मिलते ही समता कॉलोनी समेत जान-पहचान, रिश्तेदार और व्यापारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। काराेबारी का पार्थिव शरीर आज दोपहर काे रायपुर…

Read More