- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 31 मई तक गर्जन, हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 10 जून से पहले मॉनसून के पहुंचने की सम्भावना है।यही वजह है विभिन्न जिलों में प्री मॉनसून की बारिश ही रही है। इससे राज्य भर में तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। पिछले 24 घण्टों में राज्य में सबसे अधिक…
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही परिवार से भी तेजप्रताप को दूर कर दिया गया है। अब तेजप्रताप की पार्टी और परिवार में किसी तरह की कोई भूमिका नहीं रहेगी। रविवार काे लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट करते हुए यह लिखा कि “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे…
रांची। राजधानी रांची में बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस ने ऐसे असमाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू भी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर रात में अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया और 50 से अधिक लोगों को पकड़ा। । यह अभियान डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया। दरअसल, चन्दन कुमार सिन्हा ने शनिवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से एक मोबाइल नंबर साझा किया…
मुंबई। जाने-माने फिल्म अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 54 वर्षीय अभिनेता ने अंतिम सांस ली। कुछ दिनों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मुकुल देव का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर मुकुल देव के निधन की पुष्टि की है। अभिनेता मुकुल देव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर प्रशंसक अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मुकुल देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री…
रांची। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार को केरल पहुंच गया है। अगले एक हफ्ते में यह पूरे केरल में पहुंच जाएगा। मॉनसून के 10 जून से पहले झारखंड में दस्तक देने की संभावना है। केरल में मॉनसून के पहुंचने की तिथि सामान्य तौर पर एक जून है। लेकिन अपने निर्धारित समय से यह लगभग एक सप्ताह पहले ही केरल में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इस वर्ष झारखंड में मॉनसून की अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं 28 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन, बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के समीप शनिवार की सुबह तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। घटना के बाद रांची-पटना मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। उक्त टैंकर पश्चिम बंगाल से रिफाइन लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। इसी बीच कोडरमा घाटी में टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें लोड रिफाइन तेल सड़कों पर बहने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग वहां इकठ्ठा हो गए। जैसे ही उनलोगों की नजर टैंकर से बहते हुए तेल पर पड़ी वे लोग…
सरायकेला। जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की फंदे से लटका शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक कृष्ण कुमार टाटा स्टील गम्हरिया में सीनियर ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बीते गुरुवार की शाम तक पूरे परिवार को देखा गया था। उसके बाद कोई भी परिवार के अन्य सदस्यों को रात में नहीं देखा। दिनभर उनका घर बन्द पाया गया। शुक्रवार की देर रात घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी। सूचना…
कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई तालाब के समीप गुरुवार सुबह ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तिलैया नरेशनगर से नौ लोग सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लोकाई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो पर सवार चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोडरमा थाना पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 27 मई तक हल्की बारिश गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह में मौसम साफ रहेगा, जबकि दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा। विभाग ने जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं 25 मई…
रांची। शराब घोटाला मामले में आगे की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम बुधवार को उत्पाद भवन पहुंची। एसीबी की टीम ने शराब घोटाले में वित्तीय जानकारी लेने के उद्देश्य से फाइनेंस ऑफिसर सुधीर कुमार दास से मुलाकात की। एसीबी शराब घोटाले मामले में साक्ष्य जुटाने के लिए उत्पाद विभाग के कई लोगों से पूछताछ भी की। हालांक, एसीबी की टीम के उत्पाद भवन पहुंचते ही वहां के कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सी छोड़ कर कहीं चले गये। उल्लेखनीय है कि एसीबी ने शराब घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे…