Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में रविवार रात टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है।…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज पुलिस ने शन‍िवार बीती रात गाली गलौच और मारपीट करने के आरोप में संजय तिवारी को गिरफ्तार कर आज रव‍िवार को जेल दाखिल क‍िया गया। रामानुजगंज पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि, रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 9 निवासी मुरलीधर तिवारी की विगत दिनों मृत्यु हो गई थी। उनकी कोई संतान भी नहीं है। मुरलीधर की मृत्यु के बाद आरोपित संजय तिवारी (45 वर्ष) के द्वारा शनिवार की रात को उनके संपत्ति पर कब्जा करने की नियत से मृतक के भाई कमलाशंकर तिवारी एवं भतीजा अजय तिवारी को जान से मारने की धमकी देकर…

Read More

रांची। रांची दिगंबर जैन महिला जागृति की एक बैठक मंदिर परिसर में हुई। संचालनकर्तो ने कहा कि श्रुत के पठन-पाठन और अभ्यास से आप सभी के ज्ञान में वृद्धि हो। इस शुभ दिन को हम अपनी नई अध्यक्ष प्रतिभा बड़जात्या और मंत्री अनुराधा सेठी के नाम की घोषणा करते हैं। जल्दी ही एक-दूसरे जनरल मीटिंग में नई कार्यकारिणी को विधिवत यह यह कार्यभार सौंप दिया जाएगा। नए अध्यक्ष और मंत्री को पूरी संस्था की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। जैन महिला जागृति की नई अध्यक्षा प्रतिभा बड़जात्या ने कहा कि कार्यकारिणी ने मुझे यह जिम्मेदारी दी और इस लायक…

Read More

रांची। नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर स्थित रामपुर चौक में दूध गाड़ी (पिकअप वैन) ने खड़े हाईवा में टक्कर मार दी। रविवार को हुए इस हादसे में पिकअप वैन के चालक पप्पू यादव की मौत हो गयी। वह रांची के हिनू साकेत नगर का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त दूध गाड़ी जमशेदपुर से आ रही थी और सड़क किनारे खड़े हाईवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More

रांची। बेड़ो थाना परिसर में शनिवार की रात पड़हा समाज के लोगों ने जमकर तोड़‌फोड़ की। समाज के लोगों ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को भी तोड़ डाला। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार राम ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया। डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेलवे ट्रैक मेंटेनरों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के संघर्ष के बाद अब ट्रैक मेंटेनरों को फिर से साइकिल मेंटेनेंस भत्ता देने का फैसला हुआ है। यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने प्रेस को बताया कि ट्रैक मेंटेनरों को 180 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलेगा। यह भत्ता सातवें वेतन आयोग के तहत स्वीकृत किया गया है और इसे वर्ष 2017 से लागू माना जाएगा। इससे सभी ट्रैक मेंटेनरों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले ट्रैक मेंटेनरों को 75 रुपये…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है। विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अलग-हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है। इधर, पिछले तीन-चार दिनों में राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और उमस भी बढ़ा है। राजधानी रांची में तापमान जो पिछले चार-पांच दिनों पूर्व 30 डिग्री था यह बढ़कर 34…

Read More

हजारीबाग। जिले के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद एक नक्सली विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली है। वार्ड डी में उसका शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बंदी को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग जेल में स्थानांतरित किया गया था। वह नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में विचाराधीन था।जेल प्रशासन ने बताया कि सुबह गिनती के दौरान बंदी अपने स्थान पर नहीं मिला। तलाशी…

Read More

रायपुर। शिक्षा विभाग ने कतिपय संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा युक्तियुक्तकरण से हजारों की संख्या में स्कूलों के बंद होने की बात को पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा है कि, असलियत इससे बिलकुल अलग है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी की पढ़ाई रोकना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। राज्य के कुल 10,463 स्कूलों में से सिर्फ 166 स्कूलों का समायोजन होगा। इन 166 स्कूलों में से ग्रामीण इलाके के 133 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की संख्या 10…

Read More

चाईबासा। जिले के रहने वाले एक चायवाले के बेटे अंकित कुमार साह जैक के इंटर साइंस (12वीं) में झारखंड में सेकेंड टॉपर बने हैं। वह 476 अंक लाये है। उसके पिता अनिल साह चाईबासा में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं और अपने परिवार का गुजारा इसी दुकान से करते हैं। उनके बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से यह बड़ा मुकाम हासिल कर दिखाया है। अंकित ने बताया कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरी मेहनत के साथ पढ़ाई की। उसे अपने स्कूल के शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों से भी बेहतरीन मार्गदर्शन मिला। उसने…

Read More