Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
    Crime

    पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 23, 2023Updated:February 23, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी को लेकर असम पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। बता दें कि पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे। वह रायपुर जाने के लिए इंडिगो के विमान में सवार हो गए थे, लेकिन उन्हें विमान से नीचे उतार दिया गया।

    पवन खेड़ा को असम लेकर जाएगी पुलिस

    दिल्ली पुलिस ने कहा कि असम पुलिस का अनुरोध मिलने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान से उतार दिया गया। असम पुलिस के अधिकारी प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ये तानाशाही रवैया: कांग्रेस

    कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसको लेकर एक ट्वीट किया गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आज इंडिगो की फ्लाइट से वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता पवन खेड़ा जी को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही रवैया है।

    कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

    इस घटना के खिलाफ कांग्रेस के कई नेता एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। बता दें कि जिस वक्त पवन खेड़ा को फ्लाइट से उतारा गया, तब उनके साथ रणदीप सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल के अलावा कई नेता मौजूद थे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

    इंडिगो का बयान

    विमानन कंपनी इंडिगो की तरफ से बयान जारी किया गया है। इंडिगो ने कहा है कि एक यात्री को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रायपुर जाने वाली फ्लाइट से उतार दिया। कुछ अन्य यात्रियों ने भी अपनी मर्जी से उतरने का फैसला किया। हम संबंधित अधिकारियों की सलाह का पालन कर रहे हैं। फिलहाल फ्लाइट लेट है।

    पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

    गौरतलब है कि पवन खेड़ा ने 17 फरवरी को एक प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के पिता पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। खेड़ा ने कहा था कि हिंडनबर्ग-अदाणी मसले पर जेपीसी का गठन करने में “नरेन्द्र गौतमदास मोदी” को समस्या क्या है। बाद में उन्होंने कहा कि क्षमा करें …”नरेन्द्र दामोदरदास मोदी”। खेड़ा ने बाद में ट्वीट कर कहा कि वह भ्रमित हो गए थे, लेकिन साथ ही कहा कि “नाम दामोदरदास है, लेकिन कर्म गौतमदास के हैं।” इस टिप्पणी को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी और लखनऊ में केस दर्ज हो चुका है।

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, थोड़ी देर में होगी सुनवाई

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा गिरफ्तारी से राहत के लिए गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचे। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। थोड़ी देर में मामले की सुनवाई होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पवन खेड़ा पर वाराणसी, लखनऊ और असम में एफआईआर दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा का पक्ष वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी रखेंगे। उन्होंने याचिका के माध्यम से कोर्ट को जानकारी मुहैया कराई है। साथ ही कोर्ट से पवन खेड़ा को अंतरिम राहत देने का अनुरोध किया।

    ये भी पढ़िए…..

    Bollywood News : मधुबाला की 54वीं पुण्यतिथि आज, पढ़िए ऐसे अनसुने किस्से, जिसके बारे में आप शायद ही जानते हों

    Post Views: 648
    Offbeat News Pawan Khera
    Previous ArticleBollywood News : मधुबाला की 54वीं पुण्यतिथि आज, पढ़िए ऐसे अनसुने किस्से, जिसके बारे में आप शायद ही जानते हों
    Next Article Lohardaga : होटल व्यवसायी की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया एनएच 75 जाम, कुड़ू – चंदवा और कुड़ू – रांची पथ 3 घंटे से जाम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.