Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»दूसरे राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी दो वर्ष का मातृत्व अवकाश दिए जाए : अंबा प्रसाद
    State

    दूसरे राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी दो वर्ष का मातृत्व अवकाश दिए जाए : अंबा प्रसाद

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को शून्यकाल के जरिये विधायकों ने अपनी मांगें रखी। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने केंद्र और दूसरे राज्यों की तरह यहां भी कामकाजी महिलाओं (विशेषकर सरकारी विभागों में) के लिए दो वर्ष का मातृत्व अवकाश दिए जाने की मांग सरकार से की। मंगल कालिंदी ने हो भाषा की पढ़ाई स्कूल से महाविद्यालयों तक सुनिश्चित करने की मांग रखी।

    इसके बाद दीपिका पांडेय सिंह ने महगामा में बार एसोसिएशन का भवन उठाए जाने की मांग सरकार से की।भूषण बाड़ा ने सिमडेगा जिले में खडिया भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी। इरफान अंसारी ने जामताड़ा के जयपालपुर में सात वर्षों से बंद पडे लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम को चालू करने की मांग की ताकि 12 हजार किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सके। इरफान की मांग के बीच नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सदन में सरकार से पारा शिक्षकों, संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों और अन्य के विषय जब लाए जा रहे तो सरकार जवाब ही नहीं दे रही। यहां के लोगों को रोजगार नहीं देने का पाप सरकार कर रही। इसके बाद बाउरी ने भाजपा विधायकों संग सदन का बहिष्कार कर दिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भाजपा विधायकों के सदन से बाहर निकलने के बाद शून्य काल में समीर मोहंती, संजीव सरदार, शिल्पी नेहा तिर्की, सुनीता चौधरी सहित अन्य ने भी अपनी मांग रखी। समीर मोहंती ने बहरागोडा में 108 एंबुलेंस सेवा को तत्काल शुरू किए जाने की मांग की। उमाशंकर अकेला ने हजारीबाग में पांच किमी इको सेंसेटिव एरिया को एक किमी तक में ही सीमित किए जाने की मांग की। संजीव सरदार ने उनके विधानसभा क्षेत्र में हाईस्कूल का अभाव और इसके लिए राजेन्द्र मध्य विद्यालय को उत्क्रमित करते हाई स्कूल में बदलने की मांग की। शिल्पी नेहा तिर्की ने हाई स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पड़े 10 हजार पद और झारखंड पुलिस के 15 हजार रिक्त पदों पर बहाली किए जाने की मांग उठायी।

    पूर्णिमा नीरज सिंह ने झारखंड में राज्य महिला आयोग को मजबूत करने और महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा के लिए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मसला रखा। राजेश कच्छप ने सरला बिरला स्कूल, राजाचलातू वाली सड़क के मरम्मति की मांग की। विनोद सिंह ने सउदी अरब में फंसे झारखंड के मजदूरों को वापस लाने और बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग रखी। बिक्सल कोंगाडी ने उनके विधानसभा क्षेत्र में बन रही सड़कों से एसटी समाज के लोगों और वन क्षेत्र को उजाड़ने से बचाए जाने और सिमडेगा में फ्लाईओवर बनाए जाने की मांग की।

    सरयू राय ने कुड़माली को कुरमाली भाषा के तौर पर नोटिफाई करने और राज्यादेश जारी करने की अपील की। लंबोदर महतो ने बीआरपी, जेएसएसपीएस, आंगनबाड़ी कर्मी, सहायक अध्यापक सहित अनुबंध पर कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायी किए जाने की मांग की। रामचंद्र सिंह ने लातेहार में वनरोपण में लापरवाही, मुआवजा भुगतान का मसला रखा। मथुरा प्रसाद महतो ने स्कूल, महाविद्यालय में जनजातीय भाषा, क्षेत्रीय भाषाओं में अध्यापन कार्य के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। सुनीता चौधरी ने जलसहिया, आंगनबाड़ी कर्मी, पारा शिक्षकों को उचित सुविधाओं के साथ इएसआइ, पीएफ वगैरह का प्रावधान किए जाने की मांग की।

    नेता प्रतिपक्ष ने धरने पर बैठे पूर्व सैनिक और पंचायत स्वयंसेवकों का मामला उठाया

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सदन में राजभवन के सामने धरने पर बैठे पूर्व सैनिक पोदना बलमुचू और पंचायत स्वयंसेवकों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह लोग भीषण ठंड में अपनी मांगों को लेकर राजभवन के सामने धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इस पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पूर्व सैनिक के मामले में पूरी जानकारी नहीं है। इसे पता कर मामले का निराकरण करने की कोशिश की जायेगी। पंचायत स्वयंसेवकों के मामले में कहा कि पिछली सरकार ने एक प्रखंड में चार-चार लोगों की बहाली कर ली थी। इसका कोई रिकॉर्ड प्रखंडों में नहीं है। सरकार इन्हें रेगुलराइज करने को लेकर चिंतन कर रही है।

    खरसावां डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति का मामला उठा

    विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में कोल्हान यूनिवर्सिटी के खरसावां डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति नहीं होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नियुक्ति नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। विधायक ने कहा कि वह सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं है। सरकार बताये कब तक वहां शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इसपर प्रभारी मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सरकार की ओर से जवाब देते हुए कहा कि विभाग ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए जेपीएससी को अधियाचना भेज दी है। जल्द ही नियुक्ति होगी।

    ये भी पढ़िए……..

    नियोजन नीति के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की नारेबाजी

    Post Views: 599
    Amba Prasad demanded the governmen
    Previous Articleनियोजन नीति के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की नारेबाजी
    Next Article डॉ. रमन सिंह सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.