हजारीबाग। भारी बारिश के मद्देनजर 20 जून को भी हजारीबाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। रांची डीसी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसमें सरकारी, गैर-सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूल शामिल हैं। यह आदेश केजी से लेकर 12वीं तक के सभी क्लास के लिए लागू है।
अगर कोई स्कूल इस आदेश को नहीं मानेगा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, रांची के द्वारा 17 जून को जारी विशेष बुलेटिन में हजारीबाग जिले के रेड जोन के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। इस कारण भारी बारिश को देखते हुए 20 जून (शुक्रवार) को भी जिले के सभी कोटि के विद्यालय बन्द रहेगी। उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे।
ये भी पढ़िए……..