रांची। AJSU Party के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जो आरोप लगे हैं अब उन आरोपों के सामने आने का दौर आ गया है। जल्द ही आरोपों से पर्दा हटेगा। सरकार और शासन में भयमुक्त अराजकता का पटाक्षेप होना तय है। जनादेश पाना और सत्ता में आना एक बात है। आज राज्य में अराजकता का माहौल है। सरकार अपने वादे से इतर भ्रष्ट इरादे दिखा रही है। राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पण नहीं होने के वजह से अकसर निर्णय गलत हो जाते हैं। महतो ने ये बातें गुरुवार को रांची स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही।
AJSU Party: युवा बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते है: सुदेश
मिलन समारोह के दौरान पार्टी नेता मो. जुबेर अलाम के नेतृत्व में जेएमएम नेता डॉ. पार्थ पारितोष और उनकी टीम समेत हटिया और रांची विधानसभा क्षेत्र के कई डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि युवा बेहतर भविष्य के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। आप सभी को जनता की सेवा करने का मंच आजसू पार्टी देगी। आपके काम एवं विचार को यहां महत्व और सम्मान मिलेगा। (AJSU Party)
ये भी पढ़िए…………
Sub Inspector died in Palamu: मॉर्निंग वॉक कर रहे सब इंस्पेक्टर बेहोश होकर गिरे, मौत