Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Accident»आगरा: जर्जर इमारत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, चार वर्षीय बालिका की मौत
    Accident

    आगरा: जर्जर इमारत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, चार वर्षीय बालिका की मौत

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 26, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    आगरा। हरीपर्वत के घटिया इलाके में सिटी स्टेशन रोड पर गुरुवार की सुबह बेसमेंट की खोदाई के दौरान कई मकान ढह गए। हादसा धर्मशाला में निर्माण कार्य के दौरान हुआ। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग दब गए। चार लोगों को करीब आधा घंटे प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। मलबे में दबी चार वर्षीय बालिका गिन्ना को एक घंटे से अधिक चले प्रयास के बाद बाहर निकाला जा सका। उसे एसएन इमरजेंसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    खोदाई के दौरान बराबर वाली तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरी
    घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।सिटी स्टेशन रोड पर दुकानों के बीच में राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला है। वहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। बस्ती के लोगों ने बताया कि धर्मशाला के सामने मुख्य रोड पर दस फीट गहरे बेसमेंट की खोदाई की जा रही थी। उसके पीछे ऊंचाई पर टीला माइथान है। बेसमेंट की खोदाई के चलते धर्मशाला के पीछे ऊंचाई पर बने मकान में रहने वालों ने इसका विरोध किया था। उन्हें अपने पुराने मकानों के गिरने की आशंका थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    एक ही परिवार के पांच लोग दबे, चार को सकुशल निकाला

    सुबह करीब साढ़े सात बजे धर्मशाला के पीछे बने कई मकान ढह गए। लोगों का कहना था कि बेसमेंट की खोदाई के चलते उनके मकानों की नींव दरक गई। जिसके चलते यह हादसा हुआ। मकानों के गिरने से मुकेश शर्मा के परिवार पांच लोग दब गए। जिसमें उनके पुत्र और चार वर्षीय नातिन शामिल थे। घटना से अफरातफरी मच गई। आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

    चार वर्षीय बालिका को एक घंटे प्रयास के बाद बाहर निकाला, मौत

    लोगों ने उनके साथ बचाव कार्य करके चार को सकुशल बाहर निकाल लिया। उन्हें अस्पताल भेज दिया। मगर, मुकेश की चार वर्षीय नातिन गिन्ना मलबे में दबी रह गई। उसे डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला। पुलिस उसे एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंची। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बस्‍ती के लोगों ने कई बार श‍िकायत, क‍िसी ने नहीं की सुनवाई

    माईथान बस्ती के लोगों का कहना था कि उन्होंने धर्मशाला में निर्माण कार्य की शिकायत नगर निगम में की थी। बेसमेंट की खोदाई से उन्हें अपने मकान गिरने की आशंका थी। धर्मशाला के पीछे बने अधिकांश मकान 70 से 80 साल पुराने हैं। इसके बावजूद नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते गुरुवार की सुबह हादसा हुआ। नगर निगम यदि समय रहते बेसमेंट की खोदाई का काम रोक दिया जाता तो हादसा नहीं होता।

    Post Views: 635
    Agra News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरांची : गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 22 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, जानिए किन्हें मिलेगा कौन सा अवार्ड
    Next Article साहिबगंज: गणतंत्र दिवस समारोह में हादसा, करतब दिखाते वक्त मार्शल आर्टिस्ट हुआ घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    NH-75 पर भीषण हादसा, ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत

    July 16, 2026

    एक ही स्कूटी पर सवार था पूरा परिवार, खड़े ट्रैक्टर में घुसते ही 4 की मौत

    July 16, 2026

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, प्रधान पाठक की मौके पर मौत, तीन घायल

    April 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.