Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»Jharkhand : राज्य के डॉक्टर हड़ताल पर, रिम्स और सदर से लौट रहे हैं मरीज
    Crime

    Jharkhand : राज्य के डॉक्टर हड़ताल पर, रिम्स और सदर से लौट रहे हैं मरीज

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 1, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची : राज्य भर के करीब 20 हजार डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर चले गए. हड़ताल में जाने की वजह से सभी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रही. जिसके बाद हजारों मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए. डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड (आईएमए) और झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ (झासा) ने बुधवार सुबह से ही राजधानी के रिम्स और सदर अस्पताल में एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

    डॉक्टरों ने कहा कि जब तक मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होता और डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. बुधवार शाम में सभी डॉक्टर आईएमए में एकजुट होकर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाएंगे. इस हड़ताल में एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर (एएचपीआई) और पैथोलाजी-रेडियोजलाजी सेंटरों ने भी अपना समर्थन दिया है. आईएमए सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गढ़वा में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद तुरंत राजधानी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल कुमार के ऊपर जानलेवा हमला हुआ.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि इन घटनाओं के बाद भी सरकार व पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई जो काफी चिंताजनक है. पिछले कई माह से ऐसी दर्जनों घटनाएं हो चुकी है, जिसमें डॉक्टर वर्ग हमेशा ही प्रताड़ित हुआ है, लेकिन इनके समर्थन में सरकार की ओर से कोई सामने नहीं आया. बता दें कि डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद आईएमए ने सोमवार को आपातकालीन बैठक बुलाई थी. जिसमें निर्णय लिया गया कि डॉक्टर अब आंदोलन करेंगे और इसके बाद भी इंसाफ नहीं मिला तो वे झारखंड छोड़ देंगे.

    सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे

    राष्ट्रीय सह अध्यक्ष व विमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि सरकार डॉक्टरों की पुरानी अनसुनी मांग मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लगातार बरसों से अनसुना कर रही है. जिस कारण यहां डॉक्टरों के साथ-साथ मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई है.

    उन्होंने कहा कि जब तक मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होता, तब तक इस तरह की समस्या बनी रहेगी. डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है, जिसके बाद भी सरकार की ओर से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है, ना ही सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की ओर काम किया जा रहा है. आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने बताया कि अब सरकार को मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना ही होगा.

    जानिए मंत्री ने क्या कहा
    इस हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, एक चिकित्सक पर हमला होने से राज्य के लॉ एंड आर्डर पर सवाल खड़ा नहीं होता. हमने इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. हड़ताल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, हमारे चिकित्सक बेहद संवेदनशील हैं हम सभी मामलों को चर्चा से सुलझा लेंगे.

    रिम्स और सदर से लौट रहे हैं मरीज
    झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स पर भी इस हड़ताल का असर साफ पड़ रहा है. अस्पताल के काउंटर्स पर इलाज के लिए पहुंचे लोगों को पर्चा तो जरूर कटा लेकिन डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया. राजधानी रांची के रिम्स में ओपीडी में हड़ताल का असर नजर आने लगा काफी दूर-दूर से पहुंचे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. रांची के तमाड़, खूंटी सहित कई जगहों से लोग इलाज के लिए रिम्स और सदर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन उनका इलाज नहीं हो सका. लोगों ने कहा कि हमें पता नहीं था कि आज हड़ताल है अगर जानकारी होती तो इतनी दूर से नहीं आते. यहां के लोग हमें निजी अस्पताल में जाने के लिए कह रहे हैं लेकिन हमारे पास इतने पैसे नहीं है.
    ये भी पढ़िए….
    गुरुग्राम का ‘गमला चोर’ गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला – Offbeat News
    Post Views: 680
    Offbeat News
    Previous Articleगुरुग्राम का ‘गमला चोर’ गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
    Next Article Ramgarh By-Election Result : तीसरे राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 11,821 मतों से आगे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.