Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»गुरुग्राम का ‘गमला चोर’ गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
    Crime

    गुरुग्राम का ‘गमला चोर’ गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 1, 2023Updated:March 1, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में 40 लाख की लग्जरी कार (HR 20 AV 0006) में G20 सम्मेलन के लिए आए फूलों वाले गमले को चुराने वाला पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के गांधी नगर का रहने वाला मनमोहन यादव है। आरोपी की गिरफ्तारी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर हुई है।

    कार मनमोहन की पत्नी बीना कुमारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिस पर हिसार का नंबर लगा हुआ है। पुलिस ने कार और चोरी किए पौधे भी बरामद कर लिए है। बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी गुरुग्राम में ही अधिकारी है। हालांकि कुछ उसे प्रॉपर्टी डीलर भी बता रहे हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले में दूसरे आरोपी की भी पहचान हो गई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर भी दबिश दी जा रही है। वहीं इस मामले में लोगों ने यूट्यूबर एल्विश यादव को जमकर ट्रोल किया। एल्विश ने किसी कार्यक्रम में इसी कार का इस्तेमाल किया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पहले पूरा मामला जानिए..
    मंगलवार को गुरुग्राम के शंकर चौक का एक वीडियो सामने आया। इसमें 2 लोग कार में आए और शंकर चौक से फूलों के गमले चोरी से डिक्की में रखकर ले गए। यह फूल वाले गमले गुरुग्राम में 1 से 3 मार्च तक G-20 देशों के सम्मेलन से पहले सजावट के लिए लाए गए थे।

    इसका वीडियो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक ने ट्वीट किया था। उन्होंने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा कि दिनदहाड़े पौधों की लूट हुई। उन्होंने गुरुग्राम पुलिस व हरियाणा सरकार से कार्रवाई की भी मांग की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और नगर निगम ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। जिसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को ढूंढा गया।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने क्या कहा…
    पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मनमोहन साथी के साथ दिल्ली से गुरुग्राम लौट रहा था। दोनों ने ही खूबसूरत फूलों के गमलों को देखकर अपनी गाड़ी रोक ली। फिर गमले चोरी कर कार की डिक्की में रखे और मौके से फरार हो गए। उन्हें इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि कोई उनकी चोरी का वीडियो बना रहा है।

    चोरी के आरोप में यू-ट्यूबर हुआ ट्रोल, कार्रवाई की चेतावनी दी
    हरियाणा के गुरुग्राम में 40 लाख की लग्जरी कार किया कार्निवल में 400 रुपए कीमत के पौधे चोरी करने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूट्यूबर एल्विश यादव जमकर ट्रोल हो गए। कई केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी फोटो और कार्निवल गाड़ी के साथ उनकी फोटो और वीडियो वायरल किए गए।

    बाद में खुद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर आकर सफाई दी कि पहले उन्होंने ये गाड़ी इस्तेमाल जरूर की है, लेकिन इस घटना से उनका कोई लेना देना नहीं है। न ही ये गाड़ी उनकी है।

    कार्निवल कार में रैली करने पहुंचा था एल्विश
    बता दें कि एल्विश यादव एक नामी यूट्यूबर है। उनके यूट्यूब पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स है। गुरुग्राम की घटना का वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर के अलावा अन्य सोशल मीडिया पर एल्विश यादव को ट्रोल किया जाने लगा और कहा गया कि जिस गाड़ी में गमले में रखे पौधे चोरी किए गए उस गाड़ी को एल्विश यादव प्रयोग करता है। क्योंकि पिछले साल इसी किया कार्निवल कार में एल्विश यादव राजस्थान के तिजारा में रैली करने पहुंचा था।

    इसके बाद कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आई। राहुल तहिलियानी नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘बदमाश छोरा एल्विश जिस Kia Carnival में घूम रहा है, अपनी गाड़ी बता रहा है आज वही गाड़ी गुरुग्राम में गमले चोरी कर रही थी और हां NHAI और हरियाणा पुलिस इसके लिए टोल क्यों खोला जा रहा है ? ये मंत्री है या सांसद?

    एल्विश बोला- लीगल कार्रवाई करूंगा
    ट्रोल होने के बाद एल्विश यादव ने भी अपना सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें एल्विश ने कहा कि एक चीज बहुत ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि एल्विश यादव ने गमला चुरा लिया। एल्विश यादव की गाड़ी। दुनिया को पता है कि एल्विश की कौन सी गाड़ी है, उसका नंबर भी पता है। खुले में लेकर चलता हूं। अभी नई गाड़ी ली है, पोर्श उसका नंबर भी नहीं आया है।

    अब फॉच्यूर्नर है उसका नंबर 0001 है। मेरे पास कोई किया कार्निवल नहीं है। मेरे कार्यक्रम में 100 गाड़िया जाती है, वो 100 गाड़ी मेरी थोड़ी है। मैने वह गाड़ी कार्यक्रम में इसलिए इस्तेमाल की क्योंकि उसमें सनरूफ था और मुझे बाहर निकलना था, पब्लिक को देखना था। इसका मतलब ये नहीं कि वो मेरी गाड़ी है। जो फैलाया जा रहा उसके खिलाफ में लीगल एक्शन ले रहा हूं।

    ये भी पढ़िए….

    महंगाई की एक और मार, LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, अब इतनी चुकानी होगी कीमत

    Post Views: 1,201
    gamla chor gurugram gamla chor
    Previous Articleमहंगाई की एक और मार, LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, अब इतनी चुकानी होगी कीमत
    Next Article Jharkhand : राज्य के डॉक्टर हड़ताल पर, रिम्स और सदर से लौट रहे हैं मरीज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.