Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»BIG BREAKING : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, पढ़िए क्या है मामला
    Crime

    BIG BREAKING : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया गिरफ्तार, पढ़िए क्या है मामला

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 26, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली : शराब नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से पहले CBI ने उनसे 8 घंटे पूछताछ की थी। बताया गया है कि आबकारी विभाग के एक आईएएस अफसर ने पूछताछ के दौरान सिसोदिया का नाम लिया था। अफसर ने कहा- सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति बनाई थी, जिससे सरकार को मुनाफा नहीं हो, व्यापारियों को मोटा फायदा हो। इसी बयान के आधार पर सिसोदिया से पूछताछ की गई थी।

    सूत्रों की मानें तो अफसर ने सिसोदिया पर सबूत नष्ट करने का भी आरोप लगाया था। CBI ने सिसोदिया और अफसर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो, उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही सिसोदिया की गिरफ्तारी की वजह बनी। सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद CBI मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सिसोदिया की गिरफ्तारी पर AAP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक आतिशी ने कहा- मनीष सिसोदिया ने पिछले आठ साल में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की काया पलट कर दी। उन्हें इसी की सजा मिल रही है। भाजपा कह रही है कि ये 10 हजार करोड़ रुपए का घोटाला है। ये पैसा कहां हैं। CBI ने सिसोदिया के घर, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों तक की तलाशी ली, लेकिन ये रुपया नहीं मिला। ये रुपए कहां हैं। सरकार ये नहीं बता पा रही है। केजरीवाल और सिसोदिया की बढ़ती लोकप्रियता के कारण हुई है। भाजपा CBI-ED का इस्तेमाल करके AAP को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी है। उन्होंने कहा- सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा- यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।

    सिसोदिया करीब 15 मिनट लेट CBI दफ्तर पहुंचे
    जांच में शामिल होने के लिए सिसोदिया घर से निकलने से पहले अपनी मां से मिले और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद रोड शो करते हुए CBI दफ्तर पहुंचे। सिसोदिया के साथ उनके हजारों समर्थक भी थे। सभी हेडक्वार्टर के पास धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे थे।

    प्रोटेस्ट बढ़ता देख पुलिस ने धारा-144 लगा दी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय और AAP सांसद संजय सिंह सहित कई समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है।

    सिसोदिया ने CBI दफ्तर जाने से पहले समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने खुद को भगत सिंह का अनुयायी बताते हुए कहा कि वो देश के लिए शहीद हो गए थे, हम तो झूठे आरोपों के लिए जेल जाना बहुत छोटी चीज है​।​​​​​​ सिसोदिया को 11 बजे दिल्ली के लोधी रोड पर CBI के हेडक्वॉर्टर पहुंचना था, लेकिन वे करीब 15 मिनट लेट पहुंचे।

    सिसोदिया के 2 बड़े बयान…

    1. डिप्टी सीएम ने कहा- बच्चों मेहनत से पढ़ाई करना
    CBI दफ्तर पहुंचने से पहले उन्होंने लोगों के नाम संदेश में कहा, ‘जब मैं टीवी चैनल में था। अच्छी सैलरी थी, एंकर था। अच्छी जिंदगी चल रही थी। सब छोड़कर केजरीवाल जी के साथ आ गया। झुग्गी-झोपड़ी में काम करने लगा। आज जब ये मुझे जेल भेज रहे हैं तो मेरी पत्नी घर पर अकेली रहेगी। वो बहुत बीमार रहती है। बेटा यूनिवर्सिटी में पढ़ता है। आपको ध्यान रखना है।’

    उन्होंने आगे कहा, ‘आपसे कहना चाहता हूं कि स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों से मुझे प्यार है। ये मत समझना कि शिक्षा मंत्री मनीष चाचा जेल चले गए तो छुट्टी हो गई। छुट्टी नहीं होने वाली। उतनी मेहनत करना जितनी मुझे उम्मीद है। मन लगाकर पढ़ना। अच्छे से पास होना। अगर पता चला कि हमारे बच्चों ने लापरवाही की तो मुझे खराब लगेगा। अगर मुझे पता चलेगा तो मैं खाना छोड़ दूंगा।’

    2. सिसोदिया बोले- देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए, जेल जाना छोटी बात है
    पूछताछ के लिए निकलने से पहले सिसोदिया ने कहा- आज फिर CBI ऑफिस जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार व करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद साथ है। कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं। भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे। ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज है।

    अब 4 पॉइंट में सिलसिलेवार तरीके से समझिए शराब घोटाला केस की पूरी कहानी…

    1. केजरीवाल सरकार ने नवंबर 2021 में लागू की नई शराब नीति
    मई 2020 में दिल्ली सरकार विधानसभा में नई शराब नीति लेकर आई, जिसे नवंबर 2021 से लागू कर दिया गया। सरकार ने नई शराब नीति को लागू करने के पीछे 4 प्रमुख तर्क दिए थे…

    • दिल्ली में शराब माफिया और कालाबाजारी को समाप्त करना।
    • दिल्ली सरकार के राजस्व को बढ़ाना।
    • शराब खरीदने वाले लोगों की शिकायत दूर करना।
    • हर वार्ड में शराब की दुकानों का समान वितरण होगा।

    2. जुलाई 2022 में LG ने शराब नीति मामले में घोटाले का मुद्दा उठाया
    नई शराब नीति को लेकर 22 जुलाई 2022 ने दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच की मांग की। सक्सेना ने केजरीवाल सरकार के मंत्री सिसोदिया पर नियमों को नजरअंदाज कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। वहीं BJP ने केजरीवाल सरकार पर नए टेंडर के बाद गलत तरीके से शराब ठेकेदारों के 144 करोड़ माफ करने के आरोप लगाए हैं।

    3. मामला ED और CBI के पास पहुंचा
    ED और CBI ने दावा किया है कि शराब लॉबी की मिलीभगत और रिश्वत के साथ दिल्ली की आबकारी नीति को संशोधित करते हुए अनियमितताएं की गईं। शराब लाइसेंस फीस माफ या कम की गई और शराब लाइसेंस लेने वालों को अनुचित लाभ दिया गया। यह भी आरोप लगाया गया कि शराब फर्मों ने इस प्रक्रिया में 12% लाभ कमाया, जिसमें से 6% हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोनीपल्ली जैसे बिचौलियों के माध्यम से सरकारी अफसरों को दिया गया।

    मामले में दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है और उनसे पूछताछ की गई। केस के अन्य आरोपियों में तत्कालीन आबकारी आयुक्त अरवा गोपी कृष्ण, उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आयुक्त पंकज भटनागर शामिल हैं।

    4. अक्टूबर 2022 में CBI से 9 घंटे पुछताछ की थी
    शराब घोटाले केस में अक्टूबर 2022 में सिसोदिया से करीब 9 घंटे पूछताछ की गई थी। पूछताछ खत्म होने के बाद सिसोदिया ने अपने आवास के बाहर मीडिया से बात की। उन्होंने दावा किया था कि पूछताछ के दौरान उन पर आम आदमी पार्टी छोड़ने का दबाव बनाया गया। एजेंसी के अधिकारियों ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की सलाह दी, साथ ही सीएम बनाने का ऑफर भी दिया। जिससे उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

    ये भी पढ़िए….

    रामगढ़ उपचुनाव : थम गया प्रचार कर शोर, कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान

    Post Views: 960
    Manish Manish Sisodia
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरामगढ़ उपचुनाव : थम गया प्रचार कर शोर, कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
    Next Article Jharkhand : जी-20, होली और शब-ए-बारात को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, SSP ने जारी किए निर्देश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.