Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    • बलरामपुर पुलिस लाइन के वार्षिक निरीक्षण में 21 पुलिसकर्मी पुरस्कृत, अनुशासनहीनता पर एक कर्मचारी को दंड
    • बसंतपुर में 70 किलो गांजे से भरी लावारिस इनोवा का खुलासा, फास्टैग से मिला तस्कर का सुराग; महाराष्ट्र का आरोपित गिरफ्तार
    • वाड्रफनगर शराब दुकान में 7.59 लाख रुपये की गड़बड़ी, छह महीने से फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Uttar Pradesh : बलिया का होगा चहुंमुखी विकास
    State

    Uttar Pradesh : बलिया का होगा चहुंमुखी विकास

    इन्वेस्टर सम्मिट ने उद्योग बंधुओ और व्यापारियों को दिया है स्वर्णिम अवसर: दयालु
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 19, 2023Updated:February 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलिया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मंत्री दयाशंकर मिश्र ने उधोग बंधुओ और व्यापारिक बंधुओं के साथ कलेक्टरेट सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य उधोग बंधुओ और उनकी समस्याओं को सुनना और उसकी समस्याओं का समाधान करना था।

    सबसे पहले सभागार में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। उसके उपरांत उद्योग बंधुओ ने अपने निवेश के संबंध में प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उद्योग बंधुओ ने बताते हुए कहा कि उन्हें बिजली, पानी, सड़क, सफाई और सुरक्षा की आवश्यकता है। जिससे वे अपना व्यापार आसानी से कर सकें तथा उसे और अधिक बढ़ा सके।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दयालु ने कहा कि जिस उद्देश्य से आज हम उपस्थित हुए है वह पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। पहली बार बलिया में 62 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं । मुख्यमंत्री की पहल से उ0 प्र0 में पहली बार विदेशों से सात लाख करोड़ का इन्वेस्ट आया है। मुख्यमंत्री कई बार बलिया आ चुके है। इसका उद्देश्य बलिया में उद्योग धंधों को को विकसित करना है जिससे बलिया का चहुमुखी विकास होंगा । दयालु ने कहा कि बलिया का स्वर्णिम समय आ गया है। रोजगार के नए नए अवसर मिलेंगे और अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी।कोई भी अपराधी बचेगा नही। शासन प्रशासन सभी आप लोगो के साथ है।

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया में बहुत से बाईपास बनाए जा रहे हैं साथ ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है । व्यापारी बंधु अगर चाहें तो इन बाईपास और एक्सप्रेस वे के किनारे भी उद्योग धंधे स्थापित कर सकते हैं।

    जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि रसड़ा में स्थित कताई मील और गन्ना मील को फिर से शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहां थी इसके लिए 50 एकड़ भूमि उपलब्ध है। जब भी आप चाहे वहां पर उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से आपको हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने कहा कि उद्योग बंधु और व्यापारियों को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है। उनकी हर तरह से सुरक्षा की जाएगी। साथ ही उनके उद्योग धंधों और व्यापार की भी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। इसके लिए प्रशासन हमेशा से तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा।

    उद्योग बंधुओं ने कहा सरकार ने बढ़ाया उनका मान

    उद्योग बंधुओं और व्यापारियों ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने जिले स्तर पर इन्वेस्टर समिट कराके हम लोगो का न केवल मान सम्मान बढ़ाया है बल्कि उद्यमियों और व्यापारियों को और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। व्यापारी बंधुओं ने जिलाधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के आने के बाद जिले के हर क्षेत्र में सुधार आया है।

    परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी कि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी ने जिला कारागार के स्थान पर मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है जल्दी ही यह मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तथा जिला जेल को नारायण पाली में स्थापित कर दिया जाएगा। जिससे वहां पर भी उद्योग धंधे स्थापित हो सकेंगे और छोटे व्यापारियों को लाभ होगा।

    बैठक में आयुष मंत्री दयालु के अतिरिक्त राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, सीडीओ प्रवीण वर्मा के अतिरिक्त उद्योग विभाग के सभी कर्मचारी और उद्योग बंधु और व्यापारी गण उपस्थित थे।

    ये भी पढ़िए….

    Chhattisgarh : बाबा की बारात में झूमे भूत-पिशाच, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Views: 767
    Offbeat News
    Previous ArticleChhattisgarh : बाबा की बारात में झूमे भूत-पिशाच, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
    Next Article Chhattisgarh : अपनी बेटी दे दो…. मैं उसे पत्नी बनाकर रखूंगा….मां ने किया इनकार तो युवती पर किया हमला; बाल पकड़कर घसीटा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां

    November 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला

    November 22, 2026

    रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा

    November 22, 2026

    रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा

    November 21, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कृषक उन्नति योजना से किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, रामसेवक पैकरा ने बताईं योजना की खूबियां
    • छत्तीसगढ़ में 41 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर संघ ने लिया बड़ा फैसला
    • रामानुजगंज कॉलेज को 2.91 करोड़ की सौगात, जल्द बनेगा नया भवन; 2500 विद्यार्थियों को मिलेगी सुविधा
    • रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रामानुजगंज में एबीवीपी की संगोष्ठी, सैकड़ों युवतियों ने लिया हिस्सा
    • अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती को न्याय दिलाने की मांग तेज, रांची में श्रद्धांजलि सभा के साथ उठी इंसाफ की आवाज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.