Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    • रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे
    • फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
    • जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Chhattisgarh : बाबा की बारात में झूमे भूत-पिशाच, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
    State

    Chhattisgarh : बाबा की बारात में झूमे भूत-पिशाच, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    भिलाई : महाशिवरात्रि के दिन इस्पात नगरी भिलाई शिवमय हो गई। एक तरफ बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति बाबा भोले नाथ की अनोखी बारात निकाली। वहीं दूसरी तरफ एमआर लेआउट में अभिलिप्सा पांडा ने शिवमय गीतों से लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बाबा भोलेनाथ की बारात ने इस बार फिर से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया।

    खुर्सीपार भिलाई में बाबा भोलेनाथ की ऐसी बारात निकाली कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वाले भी हैरान रह गए। लाखों भक्तों की संख्या में भिलाई, दुर्ग सहित दूसरे जिलों व प्रदेश से भक्त बारात में शामिल होने आए। बाबा की बारात हर साल की तरह महाशिवरात्रि की शाम इंदिरा नगर हथखोज से शुरू हुई। इसके बाद ये ट्रांसपोर्ट नगर रोड, केनाल रोड, बोल बम चौक, नंदी तिराहा होते हुए जोन 1 व जोन 2 एप्रोच रोड से निकलकर दुर्गा मंच पर समाप्त हुई। यहां शिव पार्वती का काल्पनिक विवाह कराकर भगवान का आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान बाबा की बारात का स्वागत करने के लिए भी जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। खुर्सीपार स्थिति केनाल रोड के जीरों प्वाइंट पर भाजपा के कई दिग्गज नेता पहुंचे और बारात का स्वागत किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    देशभर की 131 झांकियां हुई शामिल
    15 सालों से लगातार निकाली जा रही बाबा की बारात में इस बार इस बार छत्तीसगढ़ सहित देशभर की 131 झांकियों को शामिल किया गया है। इसमें दुर्ग, बेमेतरा, कवर्धा, मुंगेली, भाटापारा, जांजगीर चांपा, जगदलपुर, कांकेर आदि क्षेत्रों से झांकियां पहुंची। बारात में बड़ी संख्या में लोग शिव पार्वती, भूत पिशाच, देव दानव व बंदर भालू की वेशभूषा में नाचते हुए दिखे। विशाल झांकी के साथ पावर जोन डीजे विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। हरियाणा और दक्षिण भारत से आई झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इन झांकियों में राम रथ, राम रावण युद्ध, गंगा अवतरण, भोले बाबा का अघोरी रूप, भूतों की मंडली, भगवान गणेश द्वारा मातृ पितृ पूजन, त्रिदेव (ब्रह्मा-विष्णु-महेश) के दर्शन हुए। झांकियों के साथ भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग भी दिखा।

    पगला बाबा की झांकी को देखते रह गए लोग
    बाबा की बारात में हरियाणा से बाबा मलंग जिन्हें पागल या पगला बाबा के नाम से भी जाना जाता है की झांकी पहुंची थी। उसमें बाबा मलंग अघोरी शिव के रूप में दिखे। उनके साथ बड़ी संख्या में भूत पिशाच की सेना थी। अघोरी शिव नर कंकाल के सिंघासन में भस्म रमाकर बैठे थे और उनके भूत बैताल मस्ती में नाच गा रहे थे। इस दौरान खुद पगला बाबा ने शिव तांडव करके लोगों को चौंका दिया। उनकी भूत पिशाच की सेना नर मुंडों की माला पहनकर नाचना और उनके मुंह से लाल रंग ऐसा निकल रहा था मानों वो किसी का रक्त पीकर नाच रहे हैं। सभी की आखों में विशेष रूप से पत्थर की पुतली लगाई गई थी।

    भीड़ को कंट्रोल करने में प्रबंधकों के छूटे पसीने
    आयोजन के दौरान लाखों की संख्या में भीड़ जुटती है। इससे किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसे देखते हुए भाजपा नेता दया सिंह ने 100 से अधिक प्रबंधकों व बाउंसरों को लगाया था। इतनी बड़ी सुरक्षा फौज होने के बाद भी लोग झांकी के पास आ जा रहे थे और सेल्फी लेकर उनके साथ नाच रहे थे। बाबा मलंग की झांकी जहां से भी गुजरती थी वहां भीड़ को कंट्रोल करने में समिति के सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट रहे थे।

    ये भी पढ़िए….

    Jharkhand: नवनियुक्त डीजीपी से मिले जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव, दी शुभकामनाएं

    Views: 845
    Chhattisgarh News Offbet News
    Previous ArticleJharkhand: नवनियुक्त डीजीपी से मिले जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव, दी शुभकामनाएं
    Next Article Uttar Pradesh : बलिया का होगा चहुंमुखी विकास
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026

    रामानुजगंज में पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर पुलिस की कार्रवाई, चार वाहन पकड़े; चालान के बाद ही मिलेंगे

    November 8, 2026

    दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार

    November 11, 2026

    मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी

    November 10, 2026

    (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल

    November 9, 2026

    रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत

    November 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    • मैनपाट की करोड़ों की सरकारी जमीन की हेराफेरी का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, बलरामपुर के कुसमी स्थित ससुराल से पकड़ा गया आजाद इराकी
    • (अपडेट) हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, मृतकों की संख्या बढ़कर सात हुई; 14 घायल
    • रांची के अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पुरानी बताई जा रही मौत
    • हजारीबाग की दनुआ घाटी में भीषण हादसा, शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे पांच लोगों की मौत; 14 घायल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.